गुलाब जामुन से लेकर काजू कतली तक, नेस्ले मिल्कमेड की मदद से ऐसे बनाएं दिवाली की 5 खास मिठाइयां

नेस्ले मिल्कमेड की मदद से आप दिवाली की मिठाइयों को बहुत ही आसानी से बना सकते हैं। जानिए 5 आसान रेसिपीज। 

nestle milkmaid main

दिवाली का त्योहार करीब है और इसी के साथ घरों में मिठाइयों और पकवानों के बनने का सीजन भी आ गया है। दिवाली के मौके पर हो सकता है आप भी कुछ खास बनाने के बारे में सोच रही हों। पर इस समय घरों में बहुत सारा काम होता है जिसके कारण किचन में ज्यादा समय नहीं दिया जा सकता। पर यहीं नेस्ले मिल्कमेड का इस्तेमाल करके दिवाली की कुछ खास मिठाइयां आसानी से बनाई जा सकती हैं।

नेस्ले मिल्कमेड की मदद से दिवाली की मिठास भी बरकरार रहेगी और किचन में आपकी मेहनत भी कम हो जाएगी। नेस्ले मिल्कमेड का इस्तेमाल आपकी रेसिपीज को नया टच देगा, तो चलिए हम आपको बताते हैं इससे बनने वाली कुछ खास रेसिपीज जो आपको और आपके परिवार वालों को बहुत अच्छी लग सकती हैं।

1. गुलाब जामुन

नेस्ले मिल्कमेड गुलाब जामुन की मिठास को बरकरार रखेगा और साथ ही साथ ये गुलाब जामुन को बहुत ही सॉफ्ट बना देगा।

प्रिपरेशन टाइम- 10 मिनट

कुकिंग टाइम- 10 मिनट

सर्विंग्स- 30-35

gulab jamun x Nestle Milkmaid

सामग्री-

200 ग्राम नेस्ले मिल्कमेड, 2 कप आटा, 600 ग्राम ग्रेट किया पनीर, 200 ग्राम रवा, 1.5 चम्मच बेकिंग पाउडर, 1.5 चम्मच बेकिंग सोडा, तलने के लिए तेल, 2 लीटर पानी, 1 किलो शक्कर, 6-8 कुटी हुई इलाइची

विधि-

- सबसे पहले आप शक्कर को पानी के साथ उबालें और इसमें कुटी हुई इलाइची डालें और इसे ठंडा होने के लिए रख दें।

- एक अलग बर्तन में आटा, पनीर, सूजी, नेस्ले मिल्कमेड, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा मिलाकर इसे गूंथें। इसे बहुत ज्यादा नहीं गूंथना है।

- अब इस आटे में से 30-35 छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और गुलाब जामुन का शेप दें। इसके बाद तेल में इसे धीमी आंच में तल दें।

- फ्राई किए गुलाब जामुन को शक्कर की चाशनी में डुबाएं और जब सारे गुलाब जामुन चाशनी में चले जाएं तब इसे थोड़ा उबाल लें।

- इसे गर्मागर्म परोसें।

2. काजू कतली

दिवाली पर काजू कतली सबसे ज्यादा लोकप्रिय मिठाइयों में से एक होती है। दिवाली के समय आप नेस्ले मिल्कमेड की मदद से काजू कलती घर पर ही बना सकती हैं। इसके लिए आपको बहुत ज्यादा इंग्रीडियंट्स की जरूरत भी नहीं होगी।

प्रिपरेशन टाइम- 5 मिनट

कुकिंग टाइम- 30 मिनट

सर्विंग्स- 5

Kaaju katli  x Nestle Milkmaid

सामग्री-

200 ग्राम नेस्ले मिल्कमेड, 1/2 कप नेस्ले a+ नॉरिश मिल्क, 150 ग्राम काजू, 150 ग्राम खोया, 50 ग्राम मैदा

विधि-

- काजू को पीसकर महीन पाउडर बना लें। सभी इंग्रीडियंट्स को एक साथ मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें।

- इस पेस्ट को मोटे तले वाली कढ़ाई में पकाएं जब तक ये गुंथे हुए आटे जैसा नहीं हो जाता।

- अब इस मिक्सचर को ट्रे में रखें और पतला बेल लें। इसे डायमंड शेप में काटें और ठंडा होने दें।

3. रसमलाई

अगर आप रसमलाई की रेसिपी को ठीक तरह से फॉलो करेंगे तो इसे आप घर पर भी बना सकते हैं। रसमलाई को बनाना मुश्किल नहीं है और नेस्ले मिल्कमेड की मदद से आप घर पर बहुत ही स्वादिष्ट रसमलाई बना सकती हैं।

प्रिपरेशन टाइम- 5 मिनट

कुकिंग टाइम- 20 मिनट

सर्विंग्स- 8-10

rasmalaii  x Nestle Milkmaid

सामग्री-

200 ग्राम नेस्ले मिल्कमेड, 4 कप नेस्ले a+ नॉरिश मिल्क, 300 ग्राम मैश किया पनीर, 8-10 केसर के स्ट्रैंड्स, 1/2 छोटी चम्मच इलाइची पाउडर, 10-12 चॉप किए पिस्ता, 1 लीटर पानी, 2 कप शक्कर

विधि-

- पनीर को कम से कम 6 मिनट तक मैश करके स्मूथ डो बनाएं।

- अब एक पैन में शक्कर और पानी मिलाकर चाशनी बनाएं।

- अब पनीर के बॉल्स बनाकर उन्हें थोड़ा सा फ्लैट करें और उबलती हुई चाशनी में डालें और 10 मिनट तक पकाएं, इसके बाद ठंडा होने के लिए रख दें।

- अब एक और पैन में नेस्ले a+ नॉरिश मिल्क और नेस्ले मिल्कमेड को उबालें जब तक ये आधा नहीं हो जाता। इसमें केसर और इलाइची पाउडर मिलाएं और अच्छे से मिक्स कर इसे ठंडा होने दें।

- अब चाशनी में से रसगुल्ला निकालें और इन्हें बहुत हल्के हाथों से निचोड़ कर केसर वाले रस में मिलाएं।

- इन्हें पिस्ता से गार्निश करें।

4. कलाकंद

अगर घर में बचा हुआ पनीर रखा है तो आप उससे कलाकंद बना सकती हैं। आपको बहुत ज्यादा इंग्रीडियंट्स की जरूरत भी नहीं होगी और नेस्ले मिल्कमेड आपकी मदद करेगा।

प्रिपरेशन टाइम- 10 मिनट

कुकिंग टाइम- 10 मिनट

सर्विंग्स- 12

Kalakandi  x Nestle Milkmaid

सामग्री-

400 ग्राम नेस्ले मिल्कमेड, 2 चम्मच नेस्ले एवरीडे डेरी व्हाइटनर, 500 ग्राम पनीर, 1 चम्मच इलाइची पाउडर

विधि-- पनीर को अच्छे से मैश कर उसमें नेस्ले मिल्कमेड और नेस्ले एवरीडे व्हाइटनर मिलाएं।

- एक मोटे तले के पैन में इस मिक्सचर को अच्छे से पकाएं जब तक ये गाढ़ा नहीं हो जाता।

- अब इसे गैस से हटाएं और ग्रीस की हुई प्लेट में फैलाएं और चौकोर पीस में काटें।

5. नारियल का लड्डू

नारियल के लड्डू दिवाली के समय कई घरों में बनते हैं। परफेक्ट रेसिपी और स्वाद के साथ नारियल के लड्डू बनाने के लिए आप नेस्ले मिल्कमेड का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस रेसिपी में आपको सिर्फ दो ही इंग्रीडियंट्स की जरूरत होगी।

प्रिपरेशन टाइम- 10 मिनट

कुकिंग टाइम- 15 मिनट

सर्विंग्स- 10

Coconut Laddoo x Nestle Milkmaid

सामग्री-

400 ग्राम नेस्ले मिल्कमेड, 5 कप ग्रेट किया हुआ नारियल

विधि-

- सबसे पहले 1 कप ग्रेट किया हुआ नारियल अलग रख दें और बाकी में नेस्ले मिल्कमेड मिलाकर किसी मोटे तले वाले पैन में थोड़ी देर पकाएं।

- इसे लगातार चलाते रहें ताकि ये मिक्सचर पैन में चिपके नहीं।

- एक बार ये ठंडा हो जाए तो इसे छोटे-छोटे पोर्शन में रोल करें। रोल करते समय हाथों में थोड़ा सा तेल लगा लें।

-अब लड्डुओं को बचे हुए नारियल में रोल करें।

- इन्हें तुरंत सर्व करें।

नेस्ले मिल्कमेड की मदद से ऐसी ही बहुत सी रेसिपीज बनाई जा सकती हैं। अपनी रेसिपी भी हमसे फेसबुक पेज पर शेयर करें और अपने सुझाव भी हमें बताएं।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP