क्या आपने कभी चिकन गुजिया का नाम सुना है?
अगर नहीं तो आप दुनिया की सबसे टेस्टी चीज खाने से चूक रही हैं। क्योंकि ये बहुत टेस्टी होती है और हेल्दी भी होती है। और जब इसके साथ ज़ाफरानी मटन कोरमा और दोरंगा कबाब हो तो ऐसा लगता है कि जिंदगी की सारी खुशी मिल गई है। इसलिए आज ही इन खास 3 नॉनवेज चीजों की रेसिपी बनाना सीखें और घर पर ही लें रोस्टोरेंट जैसा मजा।
इन तीन चीजों को खाने के लिए हर कोई हमेशा ललियाते रहता है। लेकिन ये तीनों चीजों का साथ में मिलना मुश्किल होता है। जहां ये तीनों चीजें साथ में मिलती होंगी वहां इन्हें बनाने के लिए एक जैसे ही मसालों का यूज़ होता है जिसके कारण इन तीनों चीजों का स्वाद एक ही होता है। एक जैसा स्वाद के कारण कई बार इन तीनों चीजों से मन उठ जाता है। इसलिए इसे बाहर ना खाएं।
अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो आज ही बाहर जाकर सबसे पहले इन तीनों चीजों को खाना बंद कर दें। जिसके कारण आप दुनिया की सबसे टेस्टी चीजों से बोर होने से बच जाएंगी।
अगर इन सारी चीजों को आप घर पर बनाने की प्लानिंग कर रही हैं तो पैपरिका पार्क के शेफ अजय शर्मा का ये नुस्खा ट्राय करें। इस एक चीज से आपकी ये तीनों चीजों में अलग स्वाद भी आ जाएगा और आप उंगुलियां चाट-चाट कर प्लेट साफ कर लेंगी।
मटन कबाब को आप अपने हाथो से बनाने उसका स्वाद और अधिक बढ़ जाता है। शेफ अजय शर्मा कहते हैं कि "जाफरानी मटन कबाब को और अधिक खास और स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें काजू का इस्तेमाल करें। काजू, दही और दालचीनी का मिश्रण मटन के स्वाद को बढ़ाता है।"
Read More: भुट्टे के कबाब घर पर बनाने की आसान रेसिपी जानिए
इसी तरह से सीख कबाब भी खाने में काफी लज़ीज़ होता है। इसका तो नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। लेकिन कई बार हर जगह के सीक कबाब एक ही तरह के होते हैं। शेफ अजय शर्मा कहते हैं कि "अलग तरह का स्वाद लाने के लिए जायफल, लौंग और इलायची को अच्छी तरह से भूनें। दो रंग जोड़ने के लिए चिकन और मटन को साथ में बनाएं।"
अब अंत में बात करते हैं नमकीन डेज़र्ट चिकन गुजिया की जो आपके मुंह में पानी ले आएगा। चिकन गुजिया उसी तरह से बनती है जिस तरह से मेवा वाली गुजिया बनती है। लेकिन इसे खास बनाने के लिए शेफ अजय शर्मा इसे घी में बनाने की सलाह देते हैं। अजय कहते हैं, "इसे केवल घी में बनाइए और जबकि sauté elaichi पाउडर डालना आवश्यक है।"
तो इस खास तरीके से इन चीजों को बनाएं और बिल्कुल अलग स्वाद पाएं। आप अगर कोई पार्टी देने वाली हैंतो इन तीनों चीजों को अपने मेहमानों को सर्व कर सकते हैं। वे अगले कई सालों तक आपके खाने की तारीफ करते रहेंगे।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।