गर्मियों का मतलब ही होता है आम। इस मौसम में आम बहुत ही सस्ते होते हैं। आम की सबसे बड़ी खासियत है कि इसे अमीर-गरीब, हर वर्ग के लोग खाते हैं। जैसे कि सेब और अनार अमीरों का फल माना जाता है क्योंकि ये काफी महंगे होते हैं। वहीं आम काफी सस्ते होते हैं जिसके कारण गरीब भी इस रसीले फल का मजा ले पाते हैं।
आम की ठंडी लस्सी गर्मी से भी राहत देती है। इसलिए विशेषज्ञ भी सलाह देते हैं कि चिलचिलाती धूप में निकलने से पहले एक ग्लास मैंगो लस्सी पीकर निकलें। इसकी सबसे अच्छी बात है कि इसे घर पर बनाना बहुत आसान होता है और ये काफी टेस्टी व हेल्दी होता है। इसे आप कई तरह से भी बना सकती हैं। इसे आप गाढ़ी और क्रीमी भी बना सकती हैं या फिर लाइट और पतली भी बना सकती हैं।
तो इन सलाह को ध्यान में रखते हुए अब हम लस्सी बनाने का तरीका सीखते हैं।
Read More: इस गर्मी मीठा खाने का हो मन तो घर में बनाएं आम की खीर
पुदीने की पत्तियों से स्मूदी का स्वाद बदल जाता है और ये पत्तियां गर्मी में फायदेमंद होती हैं। लेकिन अगर आपको इन पत्तियों का स्वाद नहीं पसंद है तो गार्निशिंग के लिए बादाम और पिस्ते का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
यह लस्सी काफी हेल्दी होती है।इस एक ग्लास लस्सी में 218 कैलोरी होती है। 5.0 ग्राम फैट और 4 ग्राम प्रोटीन होता है। 37 ग्राम कार्बोहाइड्रेट व 13 ग्राम फाइबर होते हैं। तो रोज एक ग्लास लस्सी पिएं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।