सर्दियों में गरमा-गरम स्नैक्स का मज़ा ही कुछ और है। अगर स्नैक्स आसानी से तैयार होने वाले हों और सेहत के लिए भी फायदेमंद हों तो बात ही क्या है। सोया चंक्स हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होने के साथ स्वाद से भी भरपूर होते हैं।
आइये आपको बताते हैं सोया चंक्स से तैयार होने वाले टेस्टी स्नैक्स की आसान रेसिपी जिन्हें आप मिनटों में तैयार कर सकती हैं और इनका स्वाद भी लाजवाब है।
- सोयाचंक्स के कबाब
- सोया चंक्स के पकोड़े
- सोया चंक्स के कटलेट
सोयाचंक्स के कबाब
आवश्यक सामग्री
- सोया चंक्स- 1 कप
- बेसन-1/2 कप
- बारीक कटी प्याज़ -1
- बारीक कटी शिमला मिर्च -1
- बारीक कटी गाजर-1
- अदरक लहसुन का पेस्ट-1/2 चम्मच
- हरी मिर्च धनिया का पेस्ट-1/2 चम्मच
- नींबू का रस-1/2
- गरम मसाला-1/2 चम्मच
- नमक-स्वादानुसार
बनाने का तरीका
- सबसे पहले उबले हुए पानी में सोया चंक्स डालें और पानी से चंक्स निकालकर अच्छी तरह निचोड़ लें।
- मिक्सी के जार में डालकर बिना पानी डाले बारीक पीस लें।
- उसमें बेसन, प्याज़, शिमला मिर्च,गाजर, धनिया पत्ती, हरी मिर्च का पेस्ट, अदरक लहसुन का पेस्ट डालें।
- नींबू का रस, गरम मसाला और नमक डालकर मिक्स करें।
- अब हथेली में थोड़ा तेल लगा कर कबाब (सर्दियों में लें कबाब का मज़ा)का गोल आकार बना लें
- नॉनस्टिक पैन को गरम करेंऔर आंच को मीडियम कर लेंगे फिर उसमें थोड़ा तेल डालकर कबाब रखें और सुनहरा होने तक सकें।
- जब दोनों तरफ से कबाब सुनहरे हो जाएं तो प्लेट में निकाल लें इसी तरह सारे कबाब तैयार करें।
- सोया चंक्स कबाब तैयार हैं गरमा गरम हरी चटनी के साथ सर्व करें।
सोया चंक्स के पकोड़े
आवश्यक सामग्री
- सोया चंक्स उबले हुए -2 कप
- बेसन-2 टेबलस्पून
- चावल का आटा-2 टेबल स्पून
- दही- 2 टेबल स्पून
- नमक- स्वादानुसार
- अदरक लहसुन का पेस्ट-1 छोटा चम्मच
- हल्दी पाउडर-1/4 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच
- कसूरी मेथी-1 टेबल स्पून
- तेल-आवश्यकतानुसार
बनाने का तरीका
- उबली हुई सोया चंक्स का पानी अच्छी तरह दबाकर निचोड़ दें।
- एक बर्तन में सभी मसाले और वडी को अच्छी तरह मिलाएं।
- कढ़ाई में गरम तेल करके मध्यम से तेज आंच पर क्या चंक्स को कुरकुरे होने तक तल लें।
- गरमागरम चटनी या सॉस के साथ इसका स्वाद उठाएं।
सोया चंक्स के कटलेट
आवश्यक सामग्री
उबले और मैश किए हुए आलू -3-4, सोया ग्रेन्युल् गरम पानी में भीगे हुए-1 कप,कसा हुआ गाजर-2/3 कप ,बारीक कटी हुई बीन्स-2/3 कप ,मटर-1/2 कप ,ब्रेड क्रम्स-1/2 कप ,सूजी-2-3 चम्मच , कसा हुआ अदरक-1 छोटा चम्मच, बारीक कटी हुई हरी मिर्च-2,हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच ,धनिया पाउडर-1 छोटी चम्मच ,मिर्च पाउडर-1 छोटी चम्मच ,नमक - स्वादानुसार,गरम मसाला-1/2 छोटा चम्मच, कॉर्न फ्लोर-2 छोटा चम्मच, जीरा- 1/4 छोटा चम्मच,बारीक कटा हरा धनिया- 2 चम्मच, तेल- आवश्यकतानुसार
इसे जरूर पढ़े:अब बच्चों और बड़ों को करें खुश, बनाएं हेल्दी सोया कढ़ाई मसाला
बनाने का तरीका
- सोया चंक्स को 10-15 मिनटों के लिए गरम पानी में भिगो कर निचोड़ लें।
- एक बड़े बाउल में तेल, सूजी, ब्रेड क्रम्स के अलावा सारी सामग्री लेकर अच्छी तरह मिला लें।
- एक प्लेट में सूजी और ब्रेड क्रम्स मिला लें, अब बनाएं हुए मिश्रण को कटलेट का आकार देकर सूजी और ब्रेड क्रम्स लगाकर रखें।
- एक फ्राई पॆन में थोड़ा तेल गरम करें और 4-5 कटलेट को मध्यम आँच पर दोनों तरफ से ब्राउन होने दें।
- कटलेट को प्लेट में निकल लें और गरमागरम सर्वे करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit:wikipedia and freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों