ऐसी कई साउथ इंडियन रेसिपीज हैं, जिन्हें घर पर आप आसानी से बना सकती हैं। खासतौर पर अगर आप स्वादिष्ट और हेल्दी ब्रेकफास्ट की तलाश में हैं, तो उत्तपम आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। हम आपको पहले भी उत्तपम बनाने की बहुत सारी हेल्दी रेसिपीज की विधि बता चुके हैं, मगर आज हम आपको ओट्स उत्तपम बनाना सिखाएंगे।
अगर आप वजन कम करना चाहती हैं, तो ओट्स का उत्तपम आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा। सबसे अच्छी बात तो यह है कि आप इसे बहुत जल्दी बना सकती हैं। तो चलिए हम आपको इसे बनाने की आसान विधि बताते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: साउथ इंडियन फूड के हैं शौकीन, तो एक बैटर से बनाएं 4 अलग-अलग डिश
विधि
- सबसे पहले आपको ओट्स को मिक्सर ग्राइंडर में पीस लेना है और फिर उसका फाइन पाउडर तैयार करना है।
- इसके बाद आपको एक बड़े बाउल में ओट्स और सूजी को दही के साथ मिक्स करना है।
- लगभग 1 घंटे तक आपको इस मिश्रण को ढक कर रखना है और फिर आपको उसमें सारी सब्जियों को काट कर मिक्स करना है।
- मिश्रण यदि बहुत अधिक गाढ़ा हो रहा है, तो आपको उसमें थोड़ा पानी भी मिक्स करना है।
- इसके बाद आपको देखना है कि घोल न तो ज्यादा गाढ़ा रहे न ज्यादा पतला।
- फिर आप इसमें नमक, राई दाने और करी पत्ती का तड़का और धनिया-मिर्चा मिक्स कर लें।
- इतना करने के बाद आपको नॉन स्टिक तवे को गर्म करना है और हल्का सा तेल लगाना है।
- अब आप उत्तपम के तैयार बैटर को तवे पर डालें और गोल आकार दें।
- उत्तपम को एक तरफ से ही सेका जाता है। इसके बाद आप हरी चटनी या कोकोनट चटनी के साथ उत्तपम को सर्व कर सकती हैं।
Image Credit: Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों