नवरात्रि के दौरान उपवास के समय हल्का और शरीर को ठंडक देने वाला भोजन करना महत्वपूर्ण होता है। जब आप खाना नहीं खाते हैं, तो पेट में गर्मी हो जाती है। इससे स्वास्थ्य की कई सारी समस्याएं हो सकती हैं। व्रत में ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन किया जाता है जो न केवल शरीर को ऊर्जा प्रदान करें, बल्कि गर्मी से भी बचाएं।
यहां हम आपको कुछ ऐसी खास नवरात्रि रेसिपीज बता रहे हैं, जो आपके शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ स्वादिष्ट भी हैं।
1. कुट्टू का पराठा-
कुट्टू का आटा व्रत में सबसे अधिक खाया जाता है। यह शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ पेट को भी हल्का रखता है।
आवश्यक सामग्री:
- 1 कप कुट्टू का आटा
- 1 उबला आलू (मैश किया हुआ)
- सेंधा नमक स्वादानुसार
- हरा धनिया और हरी मिर्च
- देसी घी
बनाने का तरीका-
- कुट्टू के आटे में उबला आलू, धनिया, हरी मिर्च और नमक मिलाकर गूंथ लें।
- हल्के हाथ से बेलें और घी लगाकर तवे पर सेकें। दही के साथ सर्व करें।
2. समा के चावल की खीर
समा के चावल आसानी से पच जाते हैं और यह शरीर को ठंडा रखते हैं।
आवश्यक सामग्री:
- 1/2 कप समा के चावल
- 2 कप दूध
- 2 टेबलस्पून चीनी या गुड़
- 1/2 टीस्पून इलायची पाउडर
- बादाम और पिस्ता (गार्निश के लिए)
बनाने का तरीका-
- समा के चावल को धोकर 10 मिनट भिगो दें।
- दूध में उबाल आने पर चावल डालें और धीमी आंच पर पकाएं।
- चीनी और इलायची पाउडर डालें।
- ठंडा करके ड्राई फ्रूट्स के साथ सर्व करें।
3. बीटरूट चाट
चुकंदर का सेवन शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। यह आयरन से भरपूर होता है और उपवास के दौरान ऊर्जा भी प्रदान करता है।
आवश्यक सामग्री:
- 1 उबला हुआ चुकंदर (कटे हुए टुकड़े)
- 1 उबला आलू (कटे हुए टुकड़े)
- सेंधा नमक स्वादानुसार
- नींबू का रस
- हरी मिर्च और धनिया पत्ता
- दही ऑप्शनल)
बनाने का तरीका-
- कटे हुए चुकंदर और आलू को मिक्स करें।
- इसमें सेंधा नमक, नींबू रस और धनिया डालें। ठंडा-ठंडा सर्व करें।
4. साबूदाना स्मूदी
साबूदाना में कूलिंग प्रॉपर्टीज होती हैं, जो पेट को ठंडा रखने में मदद करती हैं।
आवश्यक सामग्री:
- 1/2 कप उबला हुआ साबूदाना
- 1 कप ठंडा दूध
- 1 टेबलस्पून शहद
- 1/2 टीस्पून इलायची पाउडर
- कुछ कटे हुए बादाम
बनाने का तरीका-
- उबले हुए साबूदाना को ब्लेंडर में डालें।
- इसमें ठंडा दूध, शहद और इलायची पाउडर डालकर ब्लेंड करें।
- गिलास में डालें और बादाम से गार्निश करके ठंडा-ठंडा पिएं।
5. खीरे और दही का रायता
दही और खीरा शरीर को ठंडक देने में बहुत सहायक होते हैं।
आवश्यक सामग्री:
- 1 कप ताजा दही
- 1/2 कप कद्दूकस किया हुआ खीरा
- सेंधा नमक स्वादानुसार
- भुना हुआ जीरा पाउडर
- हरा धनिया (गार्निश के लिए)
बनाने का तरीका-
- दही को अच्छे से फेंट लें। इसमें खीरा, नमक और जीरा पाउडर मिलाएं।
- धनिया से गार्निश करके ठंडा-ठंडा परोसें।
इसे भी पढ़ें: मास्टर शेफ पंकज भदौरिया से जानें नवरात्रि स्पेशल Premix बनाने का तरीका, 1 नहीं बना सकेंगे कई रेसिपीज
6. फलों की चाट
व्रत के दौरान फलों की चाट सबसे हेल्दी और ठंडक देने वाली होती है।
आवश्यक सामग्री:
- 1 केला (कटा हुआ)
- 1 सेब (कटा हुआ)
- 1 कप अनार के दाने
- 1 टीस्पून नींबू का रस
- सेंधा नमक
बनाने का तरीका-
- सभी कटे हुए फलों को एक साथ मिलाएं।
- सेंधा नमक और नींबू रस डालकर इसका आनंद लें।
ये सभी रेसिपीज शरीर को हाइड्रेटेड रखने और पाचन को आसान बनाने में मदद करेंगी। इस नवरात्रि में इन ठंडक देने वाली डिशेज को आजमाएं। हमें उम्मीद है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों