गर्मियों में शरीफा से बनाएं ये टेस्टी आईस्क्रीम, बच्चे से लेकर बड़ा हर कोई करेगा पसंद

Custard apple ice cream recipe in hindi: आप सभी ने शरीफा या सीताफल जरूर खाया होगा, लेकिन क्या कभी आपने इससे बनी आइसक्रीम का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपको सीताफल की आइसक्रीम बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। जिसे आप इस गर्मी के सीजन में ट्राई कर सकती हैं।
homemade ice cream

गर्मियों का मौसम आते ही सबसे पहले ठंडी-ठंडी चीजें खाने का मन होता है। जिसमें मोस्ट फेवरेट आईस्क्रीम को आखिर कौन भूल सकता है। बच्चे हो या बड़े हर कोई आइसक्रीम खाने का दीवाना होता है। गर्मी के मौसम में आइसक्रीम खाने से शरीर में तुरंत ठंडक का एहसास होने लगता है। आज मार्केट में कई तरह की आइसक्रीम बिकने लगी हैं। जिनमें से अधिकतर फलों से बनी होती है। बाजार के अलावा हम घरों में भी फ्रूट्स की आइसक्रीम जमा लेते हैं। जिनका स्वाद बच्चों से लेकर बड़े हर किसी को पसंद आता है।

अधिकतर लोग घरों में गर्मी के सीजन में आम की आइसक्रीम खूब जमाते हैं, जो कि खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। ऐसे में यदि आप हर बार एक ही तरह की आइसक्रीम खाकर बोर हो चुकी हैं तो आज हम आपको इस आर्टिकल में सीताफल यानी शरीफा की आइसक्रीम बनाने की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं। पोषक तत्वों से भरपूर यह आइसक्रीम टेस्ट के साथ आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होगी। इसकी नेचुरल मिठास और क्रीमी टेक्सचर आपके परिवार और मेहमानों को बेहद पसंद आने वाला है। आइए फिर बिना देर किए हुए जान लेते हैं इसको बनाने की विधि।

शरीफा आइसक्रीम बनाने की रेसिपी (Custard Apple Ice Cream)

shreefa ice cream recipe hindi

सामग्री

  • शरीफा (सीताफल)- 4 अच्छे पके हुए
  • दूध- 1 कप फुल क्रीम
  • कंडेंस्ड मिल्क- ½ कप
  • फ्रेश क्रीम- 1 कप
  • चीनी- 2 टेबलस्पून (पिसी हुई)
  • ड्राई फ्रूट्स- गार्निश के लिए
  • वनीला एसेंस- 1 टेबलस्पून

ये भी पढ़ें: घर पर बनानी है बाज़ार जैसी आइसक्रीम तो ये 3 टिप्स हमेशा रखें याद

बनाने की विधि

fruit ice cream

  • सबसे पहले आपको सीताफल के बीज और गुदा निकालकर अलग कर लेना है।
  • अब आपको एक बर्तन में दूध निकालकर उसको अच्छी तरह उबाल लेना है और फिर इसे ठंडा कर लें।
  • इसके बाद इसमें आपको कंडेंस्ड मिल्क और फ्रेश क्रीम डालकर ब्लेंड कर लेना है।
  • फिर इसमें आपको शरीफे का गूदा और और पिसी हुई चीनी डालकर फिर ब्लेंड करना है।
  • आखिर में आप इसमें वनीला एसेंस डालकर चम्मच की मदद से मिक्स करें।
  • अब आप इस मिश्रण को किसी कंटेनर या डब्बे में निकालकर एक समान कर दें।
  • ऊपर से बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके फ्रीजर में सेट होने रख दें।
  • करीब 8-10 घंटे या पूरी रात जम जाने के बाद सुबह स्कूप की मदद से निकालकर सर्व करें।

टिप्स

apple custord

  • आप सीताफल की आइसक्रीम में चीनी नहीं भी डाल सकती हैं।
  • हमेशा शरीफा की आइसक्रीम में फ्रेश क्रीम का जरूर इस्तेमाल करें। ऐसा करने से स्वाद दोगुना और क्रीमी टेक्स्चर आएगा।
  • आप वनीला एसेंस की जगह कोई और फ्लेवर या चोको चिप्स और टूटी फ्रूटी का भी यूज कर सकती हैं।
  • शरीफा का गूदा अच्छी तरह ब्लेंड करके स्मूद कर लेना चाहिए।

ये भी पढ़ें: गर्मी में गन्ने के जूस से घर पर बनाएं ये टेस्टी रेसिपी, सभी करेंगे तारीफ

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik/shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP