Wed Apr 1, 2026 | Updated 09:05 PM IST HZ Awards 2026
chilli tofu recipe main

अगर खाना है कुछ स्पाइसी और चाहती हैं वजन भी नहीं बढ़े तो बनाएं चिली टोफू

हमेशा हर कोई हेल्दी नहीं खा सकता। लेकिन एक दिन स्पाइसी खाने से एक सप्ताह तक तबीयत बिगड़ जाती है। ऐसे में अगर आप नहीं चाहती हैं तबीयत बिगाड़ना तो खाएं चिली टोफू।
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-09-28, 11:35 IST

हमेशा हर कोई हेल्दी नहीं खा सकता। एक तो हेल्दी खाना टेस्टी नहीं होता है और उसे खाने से मूड भी ठीक नहीं होता है। ऐसे में आपमें से कई महिलाएं स्पाइसी खाने के बारे में सोचती हैं। लेकिन एक दिन स्पाइसी खाने से एक सप्ताह तक तबीयत बिगड़ जाती है। इसलिए महिलाएं एक दिन भी स्पाइसी खाने का रिस्क नहीं लेती हैं। 

आपके साथ भी यह समस्या है तो स्पाइसी चिली टोफू घर पर बनाकर खाएं। इसकी रेसिपी आसान है।  

ऑब्जेक्टिव्स 

  • रेसिपी क्विज़ीन : चाइनीज़, इंडियन
  • कितने लोगों के लिए : 2 - 4
  • समय : 15 से 30 मिनट
  • मील टाइप : वेज, पार्टी

चिली टोफू बनाने के लिए जरूरी चीजें

  • 200 ग्राम टोफू 
  • 1 बड़ा चम्मच कॉर्नफ्लोर
  • 2 छोटे चम्मच बारीक कटे लहसुन 
  • 1 साबुत लाल मिर्च
  • टुकड़ों में कटी हुई 1 मोटी हरी मिर्च
  • टुकड़ों में कटी हुई 1/2 शिमला मिर्च 
  • 1/2 छोटी कटोरी चिली सॉस
  • 1/2 छोटी कटोरी टोमैटो सॉस
  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • नमक स्वादानुसार
  • तेल तलने के लिए

चिली टोफू बनाने की विधि

chili tofu inside

  • टोफू और कॉर्नफ्लोर को सबसे पहले एक कटोरी में मिक्स करें।  
  • मद्धम आंच पर एक पैन रखें और उसमें तेल गरम करने के लिए डालें। 
  • जब तेल गरम हो जाए तो उसमें टोफू को हल्का सुनहरा होने तक तलें। टोफू अगर फ्राई हो जाए तो आंच बंद कर दें। 
  • अब फिर से पैन में तेल गरम करने के लिए रखेँ। 
  • तेल के गरम होते ही लाल मिर्च, लहसुन और हरी मिर्च डालकर भूनें।
  • उसके बाद शिमला मिर्च डालकर भूनें और फिर ऊपर से चिली सॉस, टोमैटो सॉस मिलाएं। 
  • अब इसमें फ्राइड टोफू डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।

 

चिली टोफू तैयार है। इसे आप खाने के लिए स्नैक्स या स्टार्टर के तौर पर सर्व करें।  

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।