herzindagi
besan ke cheele ki sabji

लंच में बनाएं बेसन के चीले की सब्जी, जानें इसकी आसान रेसिपी

बेसन का चीला हेल्दी ब्रेकफास्ट माना जाता है, लेकिन बहुत कम लोगों को पता होगा कि इससे हम सब्जी भी बना सकते हैं, आइए जानते हैं कैसे? <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2021-03-13, 11:49 IST

बेसन से कई तरीके के पकवान बनाए जाते हैं। पकौड़े से लेकर हलवा बनाने तक में बेसन का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि हेल्दी ब्रेकफास्ट के तौर पर ज्यादातर घरों में चीला बनाया जाता है। झटपट बनने के साथ-साथ यह आसानी से बनाया जा सकता है, लेकिन क्या आपको पता है कि बेसन के चीले से सब्जी भी बनाई जा सकती हैं। जी हां, बेसन के चीले से बेहद स्वादिष्ट सब्जी बनाई जाती है। लंच या फिर डिनर में आप चाहें तो बेसन के चीले की सब्जी बना सकती हैं।

अगर आपने नाश्ते में चीला अधिक बना लिया है तो उसे आप सब्जी बनाने में इस्तेमाल कर सकती हैं। बता दें कि यह रेसिपी भले ही पुरानी है, लेकिन आप चाहें तो इसमें मसालों से ट्विस्ट दे सकती हैं। तो आइए जानते हैं बेसन के चीले की सब्जी कैसे बना सकती हैं।

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले एक बाउल में बेसन, लाल मिर्च पाउडर, हल्का नमक डालकर घोल तैयार करें और अब गैस को ऑन कर दें और पैन रख दें, इस दौरान आंच को मीडियम रखें। हल्का पैन गर्म हो जाने पर एक चम्मच तेल डाल दें।
  • तेल गर्म हो जाने के बाद बेसन के घोल को चम्मच की मदद से पैन पर डालें और उसे चीले की तरह फैलाएं। दोनों साइड सेंकते हुए एक-एक कर चीला बना लें। अब सभी चीलों को एक प्लेट में रख दें और ठंडा होने दें। ठंडा हो जाने के बाद सभी चीलों को छोटे-छोटे चौकोर टुकड़ों में काट लें।
  • एक बार फिर से गैस पर कढ़ाई चढ़ाएं और उसमें हल्का तेल डाल दें। तेल के गर्म हो जाने के बाद इसमें जीरा, हींग और हरी मिर्च डालकर भूनें। जीरा हल्का ब्राउन हो जाने के बाद इसमें लहसुन और अदरक कद्दूकस कर के डाल दें। अब इसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी मिक्स कर दें।
  • अगर मसाले इस बीच ड्राई होने लगें तो हल्का पानी मिक्स कर दें। 2 से 3 मिनट तक मसालों को अच्छी तरह पकाएं। मसालों के पकने के बाद इसमें 2 चम्मच बेसन, दही और थोड़ा नमक मिक्स कर दें। अब इस मिश्रण को चम्मच की मदद से अच्छी तरह चलाएं।
  • तरी के पक जाने के बाद कटे हुए चीले को इसमें मिक्स कर दें। अब कढ़ाई को ढक दें और करीबन 5 मिनट तक अच्छी तरह पकने दें। इस तरह बेसन के चीले की सब्जी बनकर तैयार हो जाएगी। इसे आप डिनर या फिर लंच में सर्व कर सकती हैं।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

बेसन के चीले की सब्जी Recipe Card

लंच या फिर डिनर में कुछ यूनिक बनाना चाहती हैं तो बेसन के चीले की सब्जी बना सकती हैं। झटपट बनने वाली यह रेसिपी बेहद आसान है।

Vegetarian Recipe
Total Time: 35 min
Prep Time: 15 min
Cook Time: 25 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Main Course
Calories: 100
Cuisine: Indian
Author: Priyanka Singh

Ingredients

  • हींग- 1 चुटकी
  • हरी मिर्च- 3 (कटी हुई)
  • दही- 1 कटोरी
  • अदरक- 1 टुकड़ा
  • लहसुन की कलियां- 5 से 6 (कद्दूकस किया हुआ)
  • हल्दी पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
  • गरम मसाला- 1 चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • बेसन- 2 कप
  • हरा धनिया- 1 चम्मच (बारीक काट लें)
  • नींबू का रस- 1 चम्मच
  • तेल- जरूरत के अनुसार
  • पानी- जरूरत के अनुसार

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले बेसन, लाल मिर्च पाउडर और हल्का नमक मिक्स कर घोल तैयार कर लें।

  2. Step 2:

    गैस पर पैन रखें और उसमें हल्का तेल डाल दें। तेल जब गर्म हो जाए तो चम्मच की मदद से बेसन का घोल पैन में डाल दें और उसे चीले की तरह फैलाएं।

  3. Step 3:

    चीला जब दोनों साइड से पक जाए तो एक प्लेट में निकाल लें। अब इसी तरह 2 से 3 चीला बना लें।

  4. Step 4:

    अब सभी चीलों को एक प्लेट में निकालकर ठंडा होने के लिए छोड़ दें। जब यह ठंडा हो जाए तो इसे चौकोर टुकड़ों में काट लें।

  5. Step 5:

    अब एक बार फिर से गैस पर कढ़ाई चढ़ाएं और उसमें 2 चम्मच तेल डाल दें। तेल के गर्म हो जाने के बाद हींग, जीरा और बारीक कटी हुई हरी मिर्च डाल दें।

  6. Step 6:

    इसके 30 सेकंड बाद इसमें लहसुन और अदरक कद्दूकस कर के डाल दें।

  7. Step 7:

    लहसुन और अदरक ब्राउन होने पर इसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी मिक्स कर दें।

  8. Step 8:

    मसाले जब ड्राई होने लगें तो उसमें थोड़ा पानी भी मिक्स कर दें। 2 मिनट तक मसालों को पकाएं और फिर इसमें 2 चम्मच बेसन, दही और थोड़ा नमक मिक्स कर दें।

  9. Step 9:

    अब इसे एक बड़ी चम्मच की मदद से अच्छी तरह चलाएं। तरी के पक जाने के बाद इसमें चीला मिक्स कर दें।

  10. Step 10:

    इसके बाद कढ़ाई को ढक दें और करीबन 5 मिनट तक अच्छी तरह पकने दें। इस तरह बेसन के चीले की सब्जी बनकर तैयार हो जाएगी।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।