डोसा की वैरायटी एक नहीं बल्कि कई हैं, जिसे लोग अक्सर स्वाद के अनुसार बनाते हैं। साउथ इंडिया की ये पॉपुलर डिश सभी भारतवासियों की पसंदीदा डिश है। खास बात है कि इसे बनाने के लिए किसी खास इंग्रेडिएंट्स की आवश्यकता नहीं है, बस घर में रखे कुछ अनाज से आप झटपट इसे तैयार कर सकती हैं। वैसे लोगों के बीच पेपर की तरह क्रंची डोसा खूब पसंद किया जाता है, लेकिन आज हम अलग तरीके से डोसा बनाने की रेसिपी शेयर करेंगे। जी हां, आज हम आपको बताएंगे घर पर स्पंजी और सॉफ्ट बन डोसा कैसे बनाया जा सकता है।
आप में से बहुत से लोगों ने बन डोसा के बारे में नहीं सुना होगा, लेकिन इसे बनाने का तरीका अन्य डोसे से बिल्कुल अलग होता है। लंच में आपको कुछ हल्का खाने का मन करे तो बन डोसा पैक कर सकती हैं। वहीं ब्रेकफास्ट में भी इसे सर्व किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं कि घर पर बन डोसा बनाने के लिए किन-किन चीजों की आवश्यकता हो सकती है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
कम इंग्रेडिएंट्स से बनने वाली ये बन डोसा रेसिपी झटपट बनकर तैयार हो जाती है।
सबसे पहले चावल को अच्छी तरह धोकर एक बाउल में निकालकर रख लें। अब इसमें बिना धोए पोहा मिक्स कर दें।
इसके बाद इसमें सोक किया हुआ मेथी दाना और फ्रेश नारियल मिक्स कर दें। अब इन सभी इंग्रेडिएंट्स को मिक्सर में डाल दें और इसी के साथ पानी भी मिक्स करें।
इन सभी का एक फाइन पेस्ट तैयार कर लें और इसे एक बाउल में शिफ्ट कर दें। अब इस पेस्ट को 5 से 6 घंटे फर्मेंट होने के लिए छोड़ दें।
6 घंटे के बाद इसमें स्वादानुसार नमक मिक्स करें और चम्मच की मदद से फेंटते हुए इसे मिक्स कर दें।
गैस ऑन करें और उसपर पैन रख दें। जैसे ही पैन गर्म हो उसपर डोसा का बैटर डालें और ऊपर से तेल डाल दें। ध्यान रखें कि डोसा के साइड से आपको तेल डालना है।
डोसा का शेप बन की तरह होना चाहिए और अन्य डोसों की तुलना में इसका शेप मोटा होगा।
पैन को प्लेट से 2 मिनट ढंककर पकाएं और फिर दूसरी साइड पलट दें। इसी तरह आपको सभी डोसे तैयार करने होंगे।
जब सभी डोसे बनकर तैयार हो जाएं तो अपनी पसंदीदा चटनी के साथ इसे सर्व करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।