पहाड़ की मशहूर भांग के बीज की चटनी बनाने का तरीका जानें

भांग के बीज की चटनी को भंजीरा भी कहा जाता है। आप इसे झटपट तैयार कर सकती हैं। 

  • Hema Pant
  • Editorial
  • Updated - 2022-09-12, 14:14 IST
hemp chutney recipes

उत्तराखंड की वादियों के साथ-साथ यहां का खाना भी काफी मशहूर है। क्या आपने कभी पहाड़ की सबसे फेसम भांग के बीज की चटनी का स्वाद चखा है? भांग का नाम सुनकर आपको लग रहा होगा कि यह तो एक नशीला पर्दाथ है? ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। भांग के बीज में किसी तरह का कोई नशा नहीं होता है। इसलिए पहाड़ के हर घर में इसकी चटनी बनाई जाती है। यह चटनी खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है। क्या आप जानना चाहती हैं इसकी रेसिपीज तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।

पहाड़ी स्टाइल भांग की चटनी

how to make pahadi style bhang ki chutneyअगर आप पहाड़ के खाने का असली स्वाद का आनंद लेना चाहती हैं तो इसके लिए आपको थोड़ी सी मेहनत करनी होगी। आपको इस चटनी को बनाने के लिए मिक्सी का उपयोग नहीं करना है।

आवश्यक सामग्री

  • 50 ग्राम भांग
  • स्वादानुसार नमक
  • हरी मिर्च
  • आवश्यकतानुसार पानी

बनाने का तरीका

  • पहाड़ी स्टाइल में चटनी बनाने के लिए सबसे पहले भांग को एक पैन में डालें।
  • अब बीज को तब तक भूने जब तक कि यह भूरे रंग के न हो जाए।
  • फिर गैस को बंद कर लें और इसे ठंडा होने के लिए रख दें।
  • चटनी के ऑथेटिंक स्वाद के लिए आपको इसे सिल बट्टे की मदद से पीसना होगा।
  • सिल पर थोड़े से भांग के बीज डाल लें। फिर थोड़ा सा पानी डालें।
  • ऐसा करके सारे भांग के बीज और हरी मिर्च को पीस लें।
  • अब इसे एक बर्तन में डाल दें।
  • लीजिए तैयार है आपकी भांग के बीज की चटनी। (इमली की चटनी की रेसिपी)
  • आप इस चटनी को सब्जी से लेकर दाल-चावल तक के साथ चटकारे लेकर खा सकती हैं।

लहसुन से बनाएं भांग के बीज की चटनी

how to make hemp chutney with garlic

भांग के बीज के साथ लहसुन का स्वाद बेहतरीन होता है। आप इसमें कुछ अन्य चीजें मिलाकर अपने स्टाइल में चटनी बना सकती हैं।

आवश्यक सामग्री

  • 100 ग्राम भांग के बीज
  • 1 कली लहसुन
  • 5-7 सूखी लाल मिर्च
  • स्वादानुसार नमक
  • नींबू का रस

इसे भी पढ़ें:झटपट तैयार करें करोंदे की चटनी, जानें रेसिपीज

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले 100 ग्राम भांग के बीज को भून लें। (प्याज और पुदीने की चटनी की रेसिपी)
  • अब लहसुन को छीलकर काट लें।
  • फिर मिक्सी में भांग के बीज, लहसुन, 5-7 सूखी लाल मिर्च और स्वादानुसार नमक डालें।
  • अब इन सभी चीजों को बारीकी से पीस लें।
  • आखिर में ऊपर से नींबू निचोड़ लें।
  • लीजिए बन गई आपकी भांग की चटनी।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP