herzindagi
besan rava idli

चावल और सूजी से ही नहीं बेसन से भी बनती है साउथ इंडियन इडली

आज हम आपको इडली बिल्कुल ही नई तरीके से खिलाएंगे, बेसन रवा इडली जो आप नारियल या फिर मूंगफली की चटनी के साथ बड़े शौक से खाएंगी और अपनी फैमली को खिलाएंगी भी।
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-10-30, 17:24 IST

आज हम आपको इडली बिल्कुल ही नई तरीके से खिलाएंगे, बेसन रवा इडली जो आप नारियल या फिर मूंगफली की चटनी के साथ बड़े शौक से खाएंगी और अपनी फैमली को खिलाएंगी भी। 

साउथ इंडिया स्पेशल डिश इडली वैसे आमतौर पर दाल चावल के बैटर से तैयार की जाती है़। आज हम इडली को एक अलग अंदाज में बेसन, सूजी और सब्जियों के साथ बनाएंगे और हमें उम्मीद है कि यह बेसन रवा इडली आपको बेहद ही पसंद आएगी। 

तो चलिए जानते हैं कि कैसे बनती है बेसन रवा इडली। 

besan rava idli inside

बेसन रवा इडली बनाने के लिए जरूरी सामग्री 

  • बेसन 
  • सूजी 
  • एक कप दही 
  • थोड़ी सी बारीक कटी हुई शिमला मिर्च
  • थोड़ी सी मटर 
  • बारीक कटा हुआ एक टमाटर 
  • बारीक कटी हुई हरी मिर्च
  • 5 से 6 करी पत्ता 
  • एक चम्मच उड़द दाल
  • एक छोटी चम्मच सरसों के दाने 
  • उड़द दाल - 1 छोटी चम्मच 
  • एक छोटी चम्मच ईनो फ्रूट साल्ट 
  • नमक स्वादानुसार 
  • अदरक 
  • तेल

Read more: 15 मिनट में घर पर बनाएं साउथ की स्वादिष्ट स्टफ्ड मसाला इडली

besan rava idli inside

ऐसे बनती है बेसन रवा इडली 

सबसे पहले किसी बड़े बर्तन में बेसन, सूजी और दही डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए। इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए घोल बनाकर तैयार कीजिए। यह घोल बिल्कुल दाल-चावल की इडली के घोल जैसा होना चाहिए। इसमें हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डालकर मिक्स कीजिए। 

ऐसे लगाए तड़का 

  • अब आप कढ़ाही में तेल डालकर उसे गर्म कर लीजिए। गर्म तेल में सरसों के दाने डालकर चटखा लीजिए फिर इसमें उड़द दाल डालकर हल्का सा भून लीजिए। फिर इसमें करी पत्ता डाल दीजिए और गैस बंद कर दीजिए। तैयार तड़के को घोल में डालकर मिक्स कर दीजिए। 
  • इस घोल में टमाटर के टुकड़े, मटर के दाने, बारीक कटी शिमला मिर्च और नमक डाल दीजिए। सभी चीजों को अच्छे से मिलाते हुए मिक्स कीजिए। अब घोल को 15 मिनट के लिए रख दीजिए। 
  • अब आप कुकर में 2 कप पानी डालकर उबालने के लिए रख दीजिए। जब तक पानी उबले तब तक इडली स्टेन्ड के सांचे तैयार कर लीजिए। साचों को तेल लगाकर चिकना कर लीजिए। फिर सांचों मे बारीक कटा हुआ टमाटर और मटर डाल लीजिए। अब तक घोल फूलकर तैयार हो गया होगा। 
  • अब आप घोल में ईनो फ्रूट सॉल्ट डालकर मिक्स कर दीजिए। किसी चमचे से इडली स्टैन्ड के सांचों में बराबर-बराबर मिश्रण भरिये, सारे खाने भर कर इन्हें इडली स्टैन्ड में लगा लीजिए। 
  • इडली पकने के लिये स्टैन्ड को कुकर में रखिए और कुकर का ढक्कन बन्द कर दीजिए। कुकर के ढक्कन के ऊपर सीटी नहीं लगानी है। 
  • अब आप तेज गैस पर 10 मिनट तक इडली पकने दीजिए। अब गैस बन्द कर दीजिए, आपकी बेसन रवा इडली बनकर के तैयार है। 
  • प्रेशर कुकर खोलिए, कुकर से इडली स्टैन्ड निकालिये और सांचे अलग कर लीजिए। अब आप चाकू की हेल्प से इडली निकाल कर प्लेट में निकाल लीजिए। 
  • अब आप नारियल की चटनी या मूंगफली की चटनी के साथ गर्मागर्म बेसन रवा इडली अपनी फैमली के साथ खा सकती हैं। 
  • Tips 
  • घोल बनाते समय खास ध्यान रखे कि इसमें गुठलियां ना पड़े। अगर घोल में गुठलियां पड़ती हैं तो इसे तब तक फैंटिए जब तक कि गुठलियां खत्म ना हो जाए। 
  • इडली में आप अपनी पसंद अनुसार सब्जियां ले सकती हैं। 
  • बेसन रवा इडली बनाते टाइम कुकर के ढक्कन के ऊपर सीटी नहीं लगानी है। 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।