शाम के टाइम चाय के साथ टेस्टी और लाजवाब कोई स्नैक्स चखने के लिए मिल जाए तो फिर किसी को भी कुछ अधिक बोलने की ज़रूरत नहीं होती है। पकौड़े, चाट आदि ऐसे कई स्नैक्स को बिना चाय के भी लोग खूब खाना पसंद है। कई महिलाएं तो किसी-किसी स्नैक्स को पार्टी में भी बड़ी उत्सुकता के साथ शामिल करना पसंद करती हैं। लेकिन, अगर आप पार्टी के साथ घरवालों के लिए भी कुछ अलग स्नैक्स बनाने के बारे में सोच रही है, तो आज हम आपको 'बेसन पापड़ी' के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप आसानी से घर पर बना सकती हैं। तो आइए जानते हैं इस रेसिपी के बारे में।
बनाने का तरीका
- बेसन पापड़ी बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बर्तन में बेसन को रखें। बर्तन में बेसन रखने के बाद इसमें कसूरी मेथी, अजवाइन और नमक डालकर अच्छे से फेट लीजिये। इसे आप जल्दी-जल्दी नहीं बल्कि आराम-आराम से फेटे।
- बेसन फेटने के बाद, इस मिश्रण में चिली फलेक्स, हल्का तेल और पानी डालकर अच्छे से बेसन को गूंथ लीजिये। बेसन गुथने के बाद इसके ऊपर से चारों साइड हल्का-हल्का तेल लगा दीजिये और किसी सूती कपड़े से ढककर रख दीजिये। बेसन को 7-10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दीजिये।

- 10 मिनट बाद बेसन में से लीजिये और पापड़ी के आकार में बेल लीजिये। आप चाहें तो किसी अन्य रूप में भी बेलकर स्नैक्स के लिए इसे इस्तेमाल कर सकती हैं। पापड़ी बेलने के बाद इसे किसी बर्तन में रख लीजिये।
- इधर आप एक कढ़ाई में तेल गरम होने के लिए रख दीजिये। जब आपको लगे कि तेल गरम हो गया है, तो तेल में बेले हुए पापड़ी को डालकर दोनों साइड अच्छे से फ्राई कर लीजिये। फ्राई करने के बाद इसे चटनी के साथ खाने के लिए सर्व कीजिये।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों