बेसन से कई रेसिपीज बनायी जाती हैं, जो खाने में न सिर्फ स्वादिष्ट होती हैं बल्कि आलू और जंक फूड की तुलना में हेल्दी भी होती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं उत्तर प्रदेश में बनने वाली मीडा रेसिपी के बारे में। अगर घर पर कोई सब्जी नहीं है तो मीडा रेसिपी बेस्ट ऑप्शन है। झटपट बनने के अलावा इस रेसिपी में हींग का फ्लेवर लोगों को काफी पसंद आता है। खास बात है कि इसमें हींग अधिक मात्रा में इस्तेमाल की जाती है। कई राज्यों में इस रेसिपी को बनाने का तरीका अलग है, लेकिन अगर आप भी हींग के फ्लेवर को पसंद करती हैं तो इस तरीके से मीडा रेसिपी बना सकती हैं।
बनाने का तरीका
- सबसे पहले सभी सामग्री को तैयार कर लें। एक कप पानी में 3 चुटकी हींग मिक्स कर दें। दूसरी तरफ एक बड़े बाउल में बेसन के साथ हींग के पानी को मिक्स कर दें। अब इस घोल को हाथों से हिलाएं जिससे बेसन की गोली सी बनने लगेगी। अब दूसरी तरफ कढ़ाई चढ़ाएं और उसे हल्का गर्म होने दें।
- कढ़ाई गर्म होने के बाद उसमें तेल डाल दें। तेल के गर्म होने के बाद इसमें जीरा, हरी मिर्च, और एक चुटकी हींग डाल दें। जब यह चटकने लगे तो इसमें बारीक कटा हुआ प्याज मिक्स कर दें। प्याज के ब्राउन होने के बाद बेसन और हींग के घोल को मिक्स कर दें। इसे 3 से 4 मिनट तक भूनें। भूनने के बाद इसमें 1 कटोरी पानी मिक्स कर दें। और इसमें एक बार उबाल आने दें।
- उबाल आने के बाद गैस के फ्लेम को लो कर दें। दूसरी तरफ दही का घोल तैयार करें। आप चाहें तो दही को मथनी की मदद से मथ भी सकती हैं। दही तैयार हो जाने के बाद इसे कढ़ाई में मिक्स कर दें। अब चम्मच की मदद से इसे लगातार चलाते रहें, ताकी दही फटे नहीं। अब इसमें सभी मसालों को मिक्स कर दें।
- मसालों को मिक्स करने के बाद कढ़ाई को एक प्लेट से हाफ कवर कर दें। 10 से 15 मिनट तक इसे पकने दें। जब यह पक जाए तो साबुत मिर्च, हींग, और एक चम्मच तेल मिक्स कर ऊपर से तड़का लगाएं। सबसे आखिर में इसे बारीक हरे धनिये से गार्निश कर दें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों