herzindagi
image

कम मसालों से है खाने का स्वाद बढ़ाना, तो इन ट्रिक्स को जरूर आजमाना

जरूरी नहीं कि खूब सारे मसाले इस्तेमाल करके खाना बनाया जाए। कम मसालों से भी स्वाद बढ़ाया जा सकता है। इस लेख में चलिए आपको कम मसालों से टेस्टी खाना बनाने के ट्रिक्स बताएं।
Editorial
Updated:- 2024-09-25, 16:55 IST

इसमें कोई शक नहीं है कि मसालों का इस्तेमाल करने से खाना फ्लेवरफुल बनता है। मगर ऐसा नहीं है कि कम मसालों से आप स्वाद नहीं पा सकते हैं। आपकी पैंट्री में हमेशा तरह-तरह के मसालों का स्टॉक हो, ऐसा जरूरी नहीं है।

मुझे याद है कि मेरी नानी बस हल्दी और नमक डालकर ही स्वादिष्ट खाना बनाती थीं। वह खाने को फ्रेश हर्ब्स जैसे धनिया या पुदीना डालकर जरूर गार्निश करती थीं, जिससे स्वाद बढ़ जाता था।

इसी तरह आप छोटी-छोटी चीजों को शामिल करके ही मेजदार स्वाद पा सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसे तरीके, जिसमें आप कम मसालों में लजीज खाना बना सकेंगे।

1. ताजी सामग्री का उपयोग करें

use fresh ingredients

आप खाने में जितनी फ्रेश चीजों का डालेंगे, उतना स्वाद आएगा। धनिया, पार्सले, पुदीना, तुलसी और डिल जैसी फ्रेश हर्ब्स आपके व्यंजन को नेचुरल खुशबू से भर सकती हैं। ताजी सब्जियां, लहसुन, प्याज, अदरक और नींबू का छिलका ऐसे फ्लेवर्स से भरे होते हैं जो आपके भोजन को और भी ज्यादा फ्लेवरफुल बनाने में मदद कर सकते हैं। अगर आप इनका डिस्टिंक्ट स्वाद चाहते हैं, तो सलाद, सूप या गार्निश में इनका उपयोग करके देखें।

2. धीमी आंच पर खाना पकाएं

बहुत सारे मसालों पर निर्भर हुए बिना बढ़िया स्वाद के लिए धीमी गति से खाना पकाना एक बढ़िया तरीका है। जब आप किसी भी सामग्री को लंबे समय तक सिमर करते हैं, तो उनका स्वाद गहरा होता जाता है। नमक, मिर्च और अन्य मसालों के साथ मिलकर ऐसी चीजें पूरी डिश को फ्लेवरफुल बनाती हैं। अक्सर सूप, स्टू या करी बनाते वक्त लोग ऐसा करते हैं। भोजन जितना अधिक समय तक सिमर होता है, उतना ही रिच स्वाद मिलता है।

इसे भी पढ़ें: Cooking Tips: खाने में स्वाद का दोगुना तड़का लगाने के लिए अपनाएं ये आसान हैक्स

3. खट्टी चीजों का उपयोग

आप भले ही कम मसालों से खाना बना रहे हों, अगर ऐसे में आपके पास इमली, नींबू का रस और सिरका है, तो उसका थोड़ा उपयोग खाने में जरूर करें। अम्लीय इंग्रीडिएंट्स किसी व्यंजन को स्वादिष्ट बना सकते हैं। खाना पकाने के अंत में सिट्रस या सिरका की एक बूंद डालने से व्यंजन का स्वाद फ्रेश हो जाता है। आप सलाद, ड्रेसिंग, मैरिनेड और स्टिर-फ्राई के लिए ऐसा कर सकते हैं। हालांकि, खाने को बहुत ज्यादा खट्टा करने से बचें।

4. खाने में दें उमामी फ्लेवर

use stock and broth

उमामी फ्लेवर जापानी, कोरियन या चीनी खाने में आपको ज्यादा मिलेगा। यह फ्लेवर भोजन को खास फ्लेवर देता है। मशरूम, सोया सॉस, टमाटर, मिसो सॉस, सीवीड और ओल्ड ऐज चीज जैसे इंग्रीडिएंट्स से उमामी फ्लेवर मिलता है। इन सामग्रियों को शामिल करने से आपके व्यंजनों में बहुत सारे मसालों की आवश्यकता के बिना एक मजबूत स्वाद जुड़ जाता है। आप सूप में एक छोटा चम्मच सोया सॉस मिला सकते हैं। मिसो सॉस के साथ स्टर फ्राई कर सकते हैं या फिर स्टर फ्राई मशरूम का मजा ले सकते हैं।

5. स्टॉक का करें उपयोग

खाना पकाने के लिए सिर्फ सादे पानी का उपयोग न करें। अगर आप कम मसालों में स्वादिष्ट खाना बनाना चाहें, तो घर पर बने स्टॉक का उपयोग करें। नॉन-वेज बनाने के लिए अक्सर स्टॉक का उपयोग होता है, क्योंकि वह नॉन-वेजिटेरियन डिशेज में एक डेप्थ देता है।

आप सब्जियों को उबालकर उसके ब्रॉथ या स्टॉक को बाद में ग्रेवी बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। पास्ता के पानी का उपयोग कर सकते हैं। इसी तरह यदि आप चिकन या मटन का सूप बना रहे हैं, तो उसके स्टॉक को ग्रेवी बनाने के लिए इस्तेमाल करें। ग्रेवी में स्टॉक डालकर उसे धीमी आंच पर पकाएं और फिर देखें आपको कितना स्वाद आएगा।

इसे भी पढ़ें: इन 10 टिप्स को अपनाएं और भोजन के स्वाद को बढ़ाएं, खाने वाले चाटते रह जाएंगे उंगलियां

आप भी इन चीजों का ध्यान रखें और इन ट्रिक्स की मदद से कम मसालों में भी स्वाद खाना बनाएं। इस लेख के बारे में आपके क्या विचार हैं, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।


हमें उम्मीद है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।