गर्मियों में रूह अफज़ा पीना जैसे एक ट्रेडिशन है जो यहां फॉलो किया जाता है। गर्मियों के समय हमें हमेशा ही ठंडा पीने का मन करता है और ऐसे में झटपट बनने वाला रूह अफज़ा बहुत ही अच्छा लगता है। इसे कई तरह की ड्रिंक्स में इस्तेमाल किया जाता है और बच्चों के लिए भी ये एकदम पसंदीदा ड्रिंक होती है। पर क्या आपको पता है कि रूह अफज़ा सिर्फ ड्रिंक्स के लिए नहीं होता बल्कि इससे कई तरह की रेसिपीज भी बनाई जा सकती है।
अगर आपको ये नहीं पता था तो हम आपको 3 अलग-अलग तरह की रूह अफज़ा डेजर्ट रेसिपीज के बारे में बताते हैं। अगर आपको मीठा खाना बहुत पसंद है तो ये रेसिपीज आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकती हैं।
गर्मियों में आइसक्रीम खाना किसे नहीं पसंद। पर बार-बार बाहर जाकर आइसक्रीम खरीदकर लाना सही भी नहीं होता है। ऐसे में क्यों न घर पर ही कुछ स्वादिष्ट बनाया जाए। अगर आप चाहें तो घर पर रूह अफज़ा आइस लॉलीज बना सकती हैं। इसके लिए आपको बहुत मेहनत करने की भी जरूरत नहीं है। अगर आइसक्रीम मोल्ड नहीं है तो आप आइस ट्रे में भी इसे जमा सकते हैं और स्टिक की जगह टूथपिक का इस्तेमाल कर सकते हैं।
सामग्री-
विधि-
इसे जरूर पढ़ें- गर्मी में 2 मिनट में गुलाब की पंखुड़ियों से टेस्टी और हेल्दी रूह अफ़ज़ा बनाएं
खीर या फिरनी में रूह अफज़ा का फ्लेवर मिल जाए तो कैसा लगेगा? फिरनी में ड्राई फ्रूट्स, दूध, सेंवई के साथ रूह अफज़ा बेहद स्वादिष्ट लग सकता है। तो चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी।
सामग्री-
विधि-
इसे जरूर पढ़ें- गर्मियों में घर पर बनाएं रूह अफजा लस्सी, जानें इसे बनाने का तरीका
अगर आपको कुछ बेक करना है और रूह अफज़ा का फ्लेवर चाहिए तो आप रूह अफज़ा केक बना सकते हैं। इस केक का फ्लेवर आप पूरी तरह से स्वीट या फिर थोड़ा सा सॉल्टी भी रख सकते हैं। इसके लिए सामग्री तो ज्यादा चाहिए होगी, लेकिन साथ ही चाहिए होगा रूह अफज़ा सिरप।
सामग्री-
विधि-
तो ये थीं कुछ रेसिपीज जो शायद आपको पसंद आएंगी। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।