Wed Apr 1, 2026 | Updated 02:10 PM IST HZ Awards 2026
image

Footwear Designs: पैरों में नहीं आएगा पसीना, जब स्टाइल करेंगी ये फुटवियर; यहां देखें डिजाइंस

गर्मियों में अक्सर पैरों में पसीना आता है, जिसकी वजह से फुटवियर पहनने में दिक्कत होती है। इसके लिए आप कुछ अलग डिजाइन वाली फुटवियर को पसंद करके स्टाइल कर सकती हैं, जो आपके पैरों में अच्छी लगे।
Editorial
Updated:- 2026-03-30, 18:05 IST

गर्मियों में कपड़ों के साथ-साथ फुटवियर भी सही चुनना जरूरी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे पैर सुंदर और कम्फर्टेबल नजर आते हैं। इस बार आप पैरों में पहनने के लिए अलग-अलग डिजाइन वाले फुटवियर को पसंद करें, जिसे स्टाइल करने के बाद पैरों में पसीना नहीं आएगा। साथ ही आपके आउटफिट के साथ मैच भी हो जाएंगे। आइए बताते हैं किस तरह की फुटवियर को आप वियर कर सकती हैं।

फ्लैट प्लेटफॉर्म फुटवियर करें स्टाइल

पैरों को पसीने से बचाने के लिए आप तस्वीर में नजर आने वाले फुटवियर को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के फुटवियर अच्छे सोल के साथ आती है, जो पैरों में दर्द भी नहीं करता और न ही पसीना आता है। इस तरह के फुटवियर आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे, जिसे आप अपने आउटफिट के साथ मैच करके स्टाइल कर सकती हैं और गर्मियों में कम्फर्टेबल फील कर सकती हैं।

1 - 2026-03-30T164542.488

टी स्ट्रैप फुटवियर डिजाइन

गर्मियों में पहनने के लिए आप तस्वीर में नजर आने वाली फुटवियर को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह की फुटवियर में आपको अलग-अलग पर्ल का डिजाइन मिलेगा। इससे ये और ज्यादा स्टाइलिश नजर आएगी। साथ ही ये आपके आउटफिट के साथ अच्छे से मैच करेगी। इसे आप ट्राई कर सकती हैं, ताकि आपका लुक अच्छा नजर आए।

4 - 2026-03-30T164541.054

यह भी पढ़ें- Formal Footwear for Office Look: ऑफिस लुक को खास बनाने के लिए शामिल करें फॉर्मल फुटवियर, पैरों की बढ़ेगी खूबसूरती

ओपन टो फ्लैट फुटवियर

पैरों में पहनने के लिए आप इस तस्वीर में नजर आने वाले फुटवियर को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के फुटवियर पहनने के बाद काफी अच्छे लगते हैं। साथ ही इसमें आगे की तरफ डिजाइन भी मिलता है। इससे ये आपके ऑफिस आउटफिट और वेकेशन आउटफिट हर किसी के साथ अच्छे से मैच हो जाते हैं, ताकि आपके पैर अच्छे नजर आए।

2 - 2026-03-30T164545.466

फ्लावर डिजाइन वाली फुटवियर

गर्मियों में खुले डिजाइन वाली फुटवियर पहनने के बाद ज्यादा अच्छी लगती है। इसलिए आपको इसे ट्राई करना चाहिए। इसमें आपको आगे की तरफ फूलों का डिजाइन मिलेगा। इसलिए आप इस तरह की फुटवियर आपको वेकेशन पर ट्राई कर सकती हैं, ताकि आपके पैर सुंदर नजर आए।

3 - 2026-03-30T164543.983

यह भी पढ़ें- Footwear Designs For Summer: डेली वियर के लिए परफेक्ट हैं ये फुटवियर, देखें डिजाइंस

इस बार आप ट्राई करें ये फुटवियर, जिसे स्टाइल करके आपके पैरों में पसीना भी नहीं आएगा। साथ ही इस तरह की फुटवियर आप किसी भी आउटफिट के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इस शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit- Myntra/ Shezone, FABBMATE, madam glorious

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।