herzindagi
best recipes of bread

घर पर रखी है ब्रेड तो आसानी से बनाई जा सकती हैं नाश्ते के लिए ये 3 रेसिपीज

अगर आपके घर में ब्रेड रखी हुई है तो आप उसका इस्तेमाल इन 3 रेसिपीज को बनाने के लिए कर सकते हैं। जानिए कैसे बनाएं ब्रेड से अलग-अलग रेसिपीज। 
Editorial
Updated:- 2021-07-05, 15:35 IST

ऐसे कई लोग होते हैं जिनके घर हर हफ्ते या दो-तीन दिन में एक बार ब्रेड का पैकेट जरूर आता है। इससे कई बार सैंडविच आदि बनते हैं, लेकिन अक्सर ब्रेड बटर या ब्रेड जैम ही खाया जाता है। ब्रेड का इस्तेमाल हम कई तरह से कर सकते हैं, लेकिन कई लोग ब्रेड से जुड़ी कई रेसिपीज ट्राई ही नहीं करते हैं। नहीं-नहीं हम नॉर्मल ब्रेड पकोड़े, ब्रेड सैंडविच या ब्रेड उपमा की बात नहीं कर रहे हैं बल्कि हम तो बात कर रहे हैं कई फ्यूजन रेसिपीज की जो घर पर जल्दी बनाई जा सकती हैं।

तो चलिए आपको आज हम ब्रेड से जुड़ी तीन अलग-अलग रेसिपीज की बात बताते हैं। ब्रेड से जुड़ी ये रेसिपीज आप झटपट बना भी सकती हैं और ये घर में सभी को पसंद आएंगी।

1. ब्रेड पिज्जा-

ये बहुत ही जल्दी बन जाती है और अलग से पिज्जा बेस लेने की जरूरत नहीं है। इसे आप नार्मल तवे पर भी बना सकते हैं, ओवन की जरूरत नहीं है।

सामग्री-

  • 4 पीस ब्रेड
  • 1 छोटा चम्मच तेल (पैन को ग्रीस करने के लिए)
  • 2 चम्मच पिज्जा सॉस
  • जरूरत के अनुसार ग्रेट किया हुआ चीज़
  • 1/2 छोटा चम्मच ओरिगैनो
  • 1/2 छोटा चम्मच रेड चिली फ्लेक्स
  • 1 मीडियम प्याज चॉप किया हुआ
  • 1/2 कप शिमला मिर्च (अपनी पसंद के रंग वाली)
  • 1 छोटा टमाटर (बारीक कटा हुआ)
  • जरूरत के अनुसार ऑलिव्स (ऑप्शनल)

विधि-

  1. सबसे पहले पैन में तेल डालकर गर्म करें और ब्रेड को एक साइड से टोस्ट कर लें। अब गैस बंद कर दें।
  2. अब ब्रेड को एक प्लेट में निकाल कर उसके क्रिस्पी साइड को ऊपर रखें और उसपर पहले पिज्जा सॉस अच्छे से लगाएं।
  3. इसके बाद सारी टॉपिंग्स अपने हिसाब से सजाएं।
  4. अब ब्रेड को दोबारा पैन में डालें और थोड़ी देर के लिए ढक दें। ध्यान रहे कि इसे लो फ्लेम पर पकाना है नहीं तो ब्रेड जल जाएगी और टॉपिंग्स नहीं पकेंगी।
  5. आप इसे बार-बार चेक करते रहें ताकि ब्रेड जले नहीं। चीज़ के पिघलने तक इसे ऐसे ही टोस्ट करना है।

इसे जरूर पढ़ें- पूरी-पकोड़े तलने के बाद बच गया है तेल तो ऐसे करें उसे साफ और दोबारा इस्तेमाल

2. बेसन ब्रेड टोस्ट-

ब्रेड आमलेट का देसी और वेजिटेरियन वर्जन होता है बेसन ब्रेड टोस्ट। इसे आप बहुत ही आसानी से कम समय में बना सकते हैं।

सामग्री-

  • 2 ब्रेड के पीस
  • 1 छोटा चम्मच घी या तेल
  • 5 चम्मच बेसन
  • 1/2 छोटा चम्मच अजवाइन
  • 2 चुटकी हल्दी
  • 1/4 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • चुटकी भर हींग
  • 1/4 छोटा चम्मच अदरक
  • 1 कटी हुई हरी मिर्च
  • 2 चम्मच कटे हुए प्याज
  • 2 चम्मच कटो हुए टमाटर
  • 1 चम्मच कटा हुआ हरा धनिया
  • 3 चम्मच पानी (जरूरत के अनुसार)

besan bread toast recipe for home

विधि-

  1. सबसे पहले बैटर को अच्छे से घोल लें ताकि कोई लंप्स न रह जाएं।
  2. इसके बाद पैन को लो फ्लेम पर हीट करें और ब्रेड को एक साइड से बैटर से कोट करें।
  3. अब जिस साइड से ब्रेड में बैटर लगा है उसे ऊपर रखें और प्लेन साइड को नीचे पैन में डालें।
  4. इसे लो फ्लेम में पकने दें, चाहें तो दो-तीन मिनट ढक कर पका लें।
  5. जब बेसन का बैटर थोड़ा पक जाए तो उसे पलट कर पका लें।
  6. इसे अपने पसंद की सॉस के साथ सर्व करें।

इसे जरूर पढ़ें- आप भी कभी नींबू के छिलके नहीं फेंकेंगे अगर आपको पता होगी ये ट्रिक

3. फ्रेंच टोस्ट-

ब्रेड से बनने वाले नाश्ते में से ये सबसे जल्दी बन सकता है और इसे 10 मिनट से कम समय में आप बना सकते हैं। आप चाहें तो इसमें बिना अंडे का ऑप्शन भी चुन सकते हैं।

सामग्री-

  • 1 बड़ा अंडा (या फिर 2 चम्मच कस्टर्ड पाउडर या कॉर्न स्टार्च)
  • 4-6 ब्रेड स्लाइस
  • 1/4 कप दूध (अगर बिना अंडे के बना रहे हैं तो 1/2 कप)
  • 1.5 चम्मच शक्कर
  • 1/4 छोटा चम्मच पिसी दालचीनी
  • 1 चुटकी नमक
  • मक्खन जरूरत के अनुसार
  • सर्व करने के लिए शहद

bread french toast recipe

विधि-

  1. सबसे पहले एक पैन में ब्रेड को दोनों साइड से टोस्ट कर लें।
  2. अब एक बड़े बर्तन में मिक्सचर तैयार करें और अंडा, दूध आदि को अच्छी तरह से फेंटें।
  3. अब इसमें शक्कर, नमक, दालचीनी आदि डालें।
  4. 1 छोटा चम्मच मक्खन ब्रेड के दोनों साइड लगाएं और जब पैन मीडियम फ्लेम पर गर्म हो जाए तो ब्रेड को दोनों साइड से अंडे वाले मिक्सचर में डुबाकर इसे पैन में डालें।
  5. इसे तब तक टोस्ट करें जब तक ये क्रिस्पी नहीं हो जाता और मिक्सचर अच्छे से पक नहीं जाता है।
  6. एक-एक कर सभी ब्रेड को ऐसे ही पकाएं।
  7. अब इनपर मेपल सिरप, शहद या पाउडर शुगर डालकर अच्छे से सर्व करें।

ये तीनों रेसिपीज जरूर ट्राई करें जो आपके ब्रेड वाले नाश्ते को काफी रोचक बना देंगी। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।