herzindagi
how to make tomato chutney in house

इन 3 अलग तरह से बनाई जा सकती है साउथ इंडियन टमाटर की चटनी

टमाटर की चटनी की रेसिपी अगर आप एक ही तरह से बनाते हैं तो हम आपको बताते हैं टमाटर की चटनी की साउथ इंडियन रेसिपीज। 
Editorial
Updated:- 2021-11-02, 17:34 IST

टमाटर की चटनी बनाना और खाना सभी को पसंद होता है, लेकिन अधिकतर लोगों को लगता है कि ये नॉर्थ इंडिया साइड में बनती है, पर ऐसा नहीं है। साउथ इंडिया में भी अलग-अलग तरह की टमाटर की चटनी बनाई और खाई जाती है। अगर आपको भी ये पसंद है तो हम आपको टमाटर की चटनी की कुछ रेसिपी बताने जा रहे हैं। ये चटनियां इडली और डोसे के साथ बहुत ही अच्छी लगेंगी।

1. मैसूर स्पेशल टमाटर-प्याज की चटनी-

ये चटनी सभी साउथ इंडियन डिशेज के साथ आपको चखने को मिलती है। इसे घर पर भी आसानी से पकाया जा सकता है।

सामग्री-

  • 2 बड़े टमाटर
  • 1 बड़ा प्याज
  • 4-5 सूखी लाल मिर्च
  • 2 चम्मच चना दाल
  • 4-5 लहसुन की कलियां
  • नमक और पानी जरूरत के अनुसार

chutney of tomato

तड़के के लिए-

  • 1 चम्मच कुकिंग ऑयल
  • 1/2 चम्मच राई
  • 1/2 चम्मच उड़द दाल
  • थोड़े से करी पत्ते

बनाने का तरीका-

  1. इस चटनी में आपको तड़का लगाने से पहले भी थोड़ा सा लहसुन और लाल मिर्च को भूनना होगा। सबसे पहले थोड़े से तेल में लहसुन डालकर भूनें और उसके बाद लाल मिर्च को भूनें। इसके बाद प्याज और टमाटर डालें।
  2. अब पैन में चना दाल डालकर थोड़ा सा भून लें।
  3. जब इस पूरे बैटर से अच्छी खुशबू आने लगेगी तो इसे निकालकर ठंडा करके पीस लें।
  4. अब आखिर में इसमें तड़का लगा लें।

इसे जरूर पढ़ें- अगर चाहिए टाइट पोर्स और ग्लोइंग स्किन तो घर पर बनाएं Tomato Soap

2. मिक्स वेज टमाटर की चटनी-

आजतक आपने जो भी चटनियां खाई होंगी वो सभी टमाटर के साथ प्याज, अदरक, लहसुन, पुदीना मिलाकर बनाई होंगी, लेकिन क्या आपने कभी मिक्स वेज टमाटर की चटनी खाई है?

सामग्री-

  • पैन में पकाने वाली सामग्री-
  • 1 कटी हुई गाजर
  • 1 बड़ा कटा हुआ फूल गोभी का पीस
  • थोड़ी सी पत्ता गोभी
  • 1 बड़ा चम्मच कुकिंग ऑयल
  • नमक और पानी जरूरत के अनुसार

रोस्ट करने के लिए-

  • 1 चम्मच तेल
  • 6-7 सूखी लाल मिर्च
  • 2 बड़ा चम्मच चना दाल
  • 2 चुटकी हींग
  • 2 टमाटर
  • 1 बड़ा प्याज

south indian tomato chutney

तड़के के लिए-

  • 1/2 छोटा चम्मच कुकिंग ऑयल
  • 1/2 छोटा चम्मच राई
  • 1/2 छोटा चम्मच उड़द दाल
  • ग्राइंड करने के लिए-
  • 2 चम्मच ग्रेट किया हुआ नारियल
  • 8-10 करी पत्ते
  • 2 चम्मच हरा धनिया
  • थोड़ी सी इमली
  • नमक जरूरत के अनुसार

बनाने का तरीका-

  1. सबसे पहले आपको सब्जियों को धोकर छोटे-छोटे पीस में काट लेना है।
  2. अब आपको सभी सब्जियों को पकाकर बाकी रोस्ट करने वाले इंग्रीडिएंट्स को रोस्ट कर लेना है।
  3. अब इनमें नमक मिलाकर अलग रख लें।
  4. अब सभी चीज़ों को एक साथ डालकर ग्राइंड कर लें।
  5. ध्यान रहे कि इसमें आपको पानी नहीं मिलाना है।
  6. अगर आप इसमें थोड़ी सी इमली मिलाएंगी तो चटनी का तीखापन कम हो सकता है।
  7. अब चटनी को तड़का लगाएं और इसका स्वाद चखें।

इसे जरूर पढ़ें- गर्मियों में अच्‍छा नहीं बहुत ज्‍यादा टमाटर, एक्सपर्ट से जानें कैसे होती है सेहत खराब

3. बिना लहसुन प्याज की टमाटर की चटनी-

अभी तक हमने जितनी भी चटनियों के बारे में बताया है वो सभी लहसुन और प्याज के साथ थीं, लेकिन आप इसके बिना भी बेहतर चटनी बना सकती हैं।

सामग्री-

  • 2 पके टमाटर
  • 1.5 छोटा चम्मच उड़द दाल
  • 1.5 छोटा चम्मच चना दाल
  • 1/2 छोटा चम्मच धनिया के बीज
  • 2-3 सूखी लाल मिर्च
  • 5-7 करी पत्ते
  • 2 चुटकी हींग
  • थोड़ी सी इमली
  • 1.5 बड़े चम्मच कुकिंग ऑयल
  • नमक और पानी जरूरत के अनुसार

तड़के के लिए-

  • 1 छोटा चम्मच तेल
  • 1/2 छोटा चम्मच राई
  • 1/2 छोटा चम्मच उड़द दाल

बनाने का तरीका-

  1. सबसे पहले टमाटर को धोकर छोटे-छोटे पीस में काट लें।
  2. अब तेल गर्म करके उसमें दाल, हींग, धनिया और मिर्च मिलाएं।
  3. अब इसमें टमाटर, नमक, इमली, करी पत्ता आदि मिलाकर गलने तक पकाएं।
  4. इसके बाद इसे ठंडा कर पीस लें।
  5. अब इसमें उड़द दाल, राई आदि से तड़का लगाएं और आपका काम हो जाएगा।

ये तीनों ही चटनियां इडली-डोसा, वड़ा-सांभर आदि सभी के साथ बहुत ही अच्छी लगेंगी। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।