herzindagi
best cabbage dessert recipes

पत्ता गोभी से बनाएं ये 3 टेस्टी डेजर्ट्स

क्या आपने कभी पत्ता गोभी या बंद गोभी के डेजर्ट्स खाएं हैं? अगर नहीं, तो हम आपको कैबेज से बनने वाले स्वादिष्ट डेजर्ट आज बताने जा रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2021-07-29, 13:35 IST

हम इंडियन फैमलीज मीठे की दीवानी होती हैं। खाना खाने के बाद मीठा न मिले तो खाना अधूरा लगता है। मीठे में भले आईसक्रीम ही क्यों न हो, लेकिन होनी चाहिए। यूपी और बिहार के कुछ क्षेत्र में तो कुछ घरों में हलवा और रबड़ी अक्सर ही बनाई जाती है, ताकि खाना खाने के बाद मीठा चखा जा सके। अगर आपके घर में भी ऐसा कोई है जिसे खाने के बाद कुछ मीठा खाने का मन करे, तो आप उन्हें कुछ नया बनाकर खिलाएं। इस बार क्यों न आप पत्ता गोभी के कुछ नए डेजर्ट बनाएं और अपने परिवार के साथ खाने के बाद उनका मजा लें।

जी हां, पत्ता गोभी के डेजर्ट। अगर आपके बच्चे इसकी सब्जी नहीं खाते, तो आप इस तरह से उन्हें पत्ता गोभी खिला सकती हैं। यह पोषक तत्वों से भरपूर होती है और डेली-डेली खाए जाने वाले डेजर्ट से एकदम अलग होगी। तो चलिए जानें ऐसे कुछ डेजर्ट जो पत्ता गोभी से बनाए जा सकते हैं।

पत्ता गोभी का हलवा

cabbage halwa

गोभी का हलवा उन लोगों के लिए एक स्वस्थ विकल्प है जो पारंपरिक गाजर के हलवे से कुछ अलग टेस्ट करना चाहते हैं। वहीं, अगर आपके बच्चे पत्ता गोभी न पसंद करते हों, तो उन्हें इस तरह से हलवा बनाकर खिलाया जा सकता है।

सामग्री

  • आधा कप पत्ता गोभी
  • आधा कप घी
  • दो कप दूध
  • आधा कप चीनी
  • आधा चम्मच इलायची पाउडर
  • कटे हुए काजू और बादाम

कैसे बनाएं

  • एक पैन में घी गर्म करें और उसमें कटी हुई पत्ता गोभी डालकर मध्यम आंच पर कुछ देर पकाएं।
  • पत्ता गोभी को तब तक पकाएं, जब उसमें से कच्ची गोभी की खुशबू दूर न हो जाए। इसे कम आंच पर ढककर 3-4 मिनट पकाएं।
  • अब पैन में दूध डालें और तेज आंच पर चलाते हुए पकाएं।
  • जब दूध थोड़ा कम और गाढ़ा हो जाए, तब इसमें चीनी डालकर मिलाएं। फिर एक चम्मच घी डालकर इसे मध्यम आंच पर 5 मिनट पकाएं।
  • आखिर में इसमें इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह चला लें। 1 मिनट ढककर पकाएं और फिर गैस बंद कर दें।
  • आपका पत्ता गोभी का हलवा एकदम तैयार है। ऊपर से बारीक काजू-बादाम डालकर सर्व करें।
  • आप चाहें तो इसे ठंडा करके भी खाया जा सकता है।

रशियन कैबेज पाई

russian cabbage pie recipe

आपने एप्पल और बनाना पाई तो खूब खाई होगी। इस बार कैबेज पाई का मजा लें। यह रशियन क्यूजिन में बहुत लोकप्रिय व्यंजन है। इसे पारंपरिक तौर से यीस्ट पफ पेस्ट्री से बनाई जाती है।

सामग्री

  • 3 बड़े चम्मच मक्खन
  • एक छोटी पत्ता गोभी
  • 3 उबले हुए अंडे, बारीक कटे हुए
  • धनिया के पत्ती, बारीक कटी हुई
  • स्वादानुसार नमक
  • पफ पेस्ट्री की 2 शीट्स
  • 1 अंडा, फेंटा हुआ

कैसे बनाएं

  • इसके लिए सबसे पहले एक पैन में मक्खन डालकर गर्म कर लें। अब इसमें कटी हुई पत्ता गोभी डालकर चलाएं।
  • पत्ता गोभी को सॉफ्ट और ट्रांसलूसेंट होने तक लगभग 10 मिनट के लिए पकाएं। अब इसे गैस से हटा लें और ठंडा होने के लिए अलग रखें।
  • ओवन को 200 डिग्री सेल्सियस पर प्री-हीट करें।
  • अब एक प्लेट में पत्ता गोभी, उबले और चॉप किए अंडे और चुटकी भर नमक डालकर मिक्स कर लें।
  • अब एक दूसरी प्लेट में पफ पेस्ट्री की शीट रखें और उसमें यह फिलिंग डालकर दूसरी शीट से कवर करें।
  • इसके किनारों को फोर्क से दबा लें, ताकि यह खुले नहीं। फेंटे हुए अंडे को ब्रश की मदद से ऊपर शीट पर लगाएं।
  • इसे ओवन में 40 मिनट रखें और गोल्डन ब्राउन होने तक बेक करें।
  • आपकी कैबेज पाई तैयार है। आप इसमें अपनी पसंद के अनुसार शुगर पाउडर या चॉकलेट पाउडर छिड़क सकती हैं।

इसे भी पढ़ें :नूडल्‍स से झटपट बनाएं ये 3 रेसिपीज

कैबेज एंड एप्पल डेजर्ट

cabbage and apple dessert

यह एक अन्य डेजर्ट है, जिसे आप एप्पल के साथ मिक्स बना सकती हैं। इसे कुछ लोग कैसरॉल डेजर्ट भी कहते हैं। अगर आप रोजाना वही पुडिंग खाकर थक गए हैं, तो यह नई और स्वादिष्ट रेसिपी ट्राई कर सकते हैं।

सामग्री

  • 1 कटी हुई पत्ता गोभी
  • 1 कप स्लाइस किए हुए सेब
  • आधा कप चीनी
  • आधा कप ब्रेडक्रम्ब्स
  • 3 बड़े चम्मच मक्खन
  • आधा छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर

कैसे बनाएं

  • एक कैसरॉल को मक्खन से ग्रीस कर लें। अब इसमें पत्ता गोभी बिछाएं और उसके ऊपर ती लेयर सेब की रखें।
  • इसके ऊपर शुगर पाउडर छिड़कें और ऊपर से ब्रेडक्रम्ब्स डालें।
  • अब फिर से सेब की एक लेयर बिछाएं और उस पर एक ब्रश से मक्खन लगाएं।
  • इसमें दालचीनी का पाउडर छिड़कें और ढक दें।
  • ओवन को 350f पर गर्म करें और इसे 30 मिनट के लिए बेक करें।
  • लिड निकालकर फिर 10 मिनट के लिए बेक करें।
  • आपका कैबेज एंड एप्पल डेजर्ट तैयार है। आप इसमें डेजर्ट सॉस भी डाल सकते हैं। अब इसे ठंडा-ठंडा सर्व करें।

इसे भी पढ़ें :बिना लहसुन के टैंगी टोमेटो सॉस घर पर मिनटों में बनाएं

देखा पत्ता गोभी से भी आप कितनी आसान रेसिपी बना सकते हैं। अब मीठे में कुछ नया खाना हो तो एक बार ये डेजर्ट भी ट्राई करें। आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: unsplash, freepik,globaltableadventure, yourvegrecipes & food.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।