XXX: Return of Xander Cage से दीपिका पादुकोण ने हॉलीवुड डेब्यू किया था। इससे पहले बॉलीवुड में उन्होंने 2007 में शाहरुख खान के साथ फिल्म ओम शांति ओम से कदम रखा था। जहां दीपिका के हॉलीवुड डेब्यू के वक्त उनकी और विन डीजल की जोड़ी और केमिस्ट्री काफी चर्चा में रही थी। वहीं, ओम और शांतिप्रिया यानी दीपिका और शाहरुख की केमिस्ट्री भी फैंस को आज तक भाती हैं। दोनों हाल ही में फिल्म जवान में नजर आए थे। शाहरुख खान अपने विटी नेचर के लिए जाने जाते हैं और उनका मजाकिया अंदाज सभी को खूब पसंद आता है। एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान शाहरुख खान ने विन डीजल के साथ दीपिका की हॉलीवुड फिल्म XXX को लेकर दीपिका का मजाक बनाया था। चलिए बताते हैं क्या कहा था उन्होंने।
View this post on Instagram
XXX मूवी में दीपिका के हॉलीवुड डेब्यू ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि, इसके बाद दीपिका अभी तक किसी हॉलीवुड प्रोजेक्ट में नजर नहीं आई हैं। दीपिका और विन की जोड़ी को लेकर उस वक्त सोशल मीडिया पर कई मीम्स भी बने थे और एक अवॉर्ड फंक्शन में तो किंग खान ने भी दीपिका की टांग खिचाई की थी। एक अवॉर्ड फंक्शन में जब करण जौहर और शाहरुख खान होस्टिंग कर रहे थे और करण ने शाहरुख से पूछा था कि क्या दीपिका हॉलीवुड में हमेशा के लिए रहेंगी या वह वापिस बॉलीवुड में आ जाएंगी। इसके जवाब में शाहरुख ने मजाकिया अंदाज में कहा था, "ये सब मुझे नहीं पता यार..हॉलीवुड...बॉलीवुड...ये सब..क्या है कि डीजल, डीजल होता है...पेट्रोल, पेट्रोल होता है।" शाहरुख खान के इस जोक को सभी बखूबी समझ गए थे और जमकर हंसे थे।
कुछ वक्त पहले इस तरह के कयास लगाए जा रहे थे कि दीपिका के हाथ एक और हॉलीवुड प्रोजेक्ट लग गया है और वह जल्द ही HBO की फेमस टीवी सीरीज The White Lotus में दिखाई देंगी। हालांकि, अभी तक इसे लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है।
View this post on Instagram
दीपिका पादुकोण इस वक्त प्रेग्नेंट हैं और सितंबर 2024 में बेबी को वेलकम करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कुछ ही दिन पहले इंस्टाग्राम के जरिए इस बात की जानकारी दी। हाल ही में दीपिका को रणवीर के साथ जामनगर में अंबानी के प्री वेडिंग फंक्शन के लिए स्पॉट किया गया।
यह भी पढ़ें- XXX: Return of Xander Cage के बाद दीपिका पादुकोण ने क्यों नहीं किया हॉलीवुड में काम?
यह भी पढ़ें- XXX Movie Series: दीपिका-विन की XXX: Return of Xander Cage के अलावा भी इस सीरीज में हैं कई बेहतरीन फिल्में
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Social Media, Pallav Paliwal
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।