herzindagi
Highest budget movie in World

ये हैं दुनिया की सबसे महंगी फिल्में, किसी में लगे 3000 करोड़, तो कोई 2786 में हुई तैयार

Highest budget movie in World: कई बिग बजट मूवीज वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई कर चुकी हैं और कमाई के सारे रिकॉर्ड्स भी तोड़ चुकी हैं। अगर आप भी एक मूवी लवर हैं, तो आज हम आपको बताएंगे ऐसी फिल्मों के बारे में, जिनका बजट सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।
Editorial
Updated:- 2024-12-02, 15:54 IST

World Big Budget 5 Movies: सिनेमा की दुनिया में आए दिन एक नई फिल्म बनती है। एक फिल्म को बनाने के लिए सबसे जरूरी होता है उसका बजट। हॉलीवुड में सबसे ज्यादा बजट की फिल्में बनाई जाती हैं। बॉलीवुड में भी अब तक कई बिग बजट मूवीज बन चुकी हैं।

कई बिग बजट मूवीज वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई कर चुकी हैं और कमाई के सारे रिकॉर्ड्स भी तोड़ चुकी हैं। अगर आप भी एक मूवी लवर हैं, तो आज हम आपको बताएंगे ऐसी फिल्मों के बारे में, जिनका बजट सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। आइए जानें दुनिया की सबसे बड़े बजट वाली फिल्मों के बारे में...

यह भी देखें- बॉलीवुड की यह सबसे महंगी फिल्म हुई थी बुरी तरह फ्लॉप, दो एक्ट्रेस के किसिंग सीन पर जमकर मचा था बवाल

स्टार वॉर्स: द फोर्स अवेकन्स

स्टार वॉर्स फ्रेंचाइजी की ये फिल्म दुनिया का सबसे महंगी फिल्मों में से एक मानी जाती है। फिल्म 2015 में रिलीज हुई थी। उस दौर में इस फिल्म को बनाने की लागत 3000 करोड़ रुपये आई थी। इस फिल्म को बनाने के लिए पैसा पानी की तरह बहाया गया था। जॉर्ज लुकास की ये फिल्म 'रिटर्न ऑफ द जेडी' का सीक्वल है। इस फिल्म में हैरिसन फोर्ड, मार्क हैमिल, कैरी फिशर, एडम ड्राइवर, डेजी रिडले और जॉन बॉयेगा जैसे कई बड़े कलाकार शामिल हैं। 

स्टार वॉर्स: द राइज ऑफ स्काईवॉकर्स 

Star Wars The Rise of Skywalker

ये फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी। बंपर बजट के साथ तैयार की गई ये फिल्म स्टार वॉर्स फ्रेंचाइजी का ही हिस्सा है। इस फिल्म को 2947 करोड़ रुपये के बजट के साथ तैयार किया गया था। 

एवेंजर्स: एज ऑफ अल्ट्रॉन

ये फिल्म भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में काफी पसंद की गई। इसको लेकर वर्ल्ड वाइड क्रेज था। अब तक इस एवेंजर्स की कई सीरीज आ चुकी है। इस बंपर हिट मूवी को बनाने में मेकर्स ने पानी की तरह पैसा बहाया था। इसे बनाने के लिए 2273 करोड़ रुपयों का खर्च आया था। वहीं ये फिल्म सीरीज साल 2015 में रिलीज हुई थी। 

पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन: ऑन स्ट्रेंजर टाइड्स

pirates of the caribbean on stranger tides

पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन- ऑन स्ट्रेंजर टाइड्स साल 2011 में रिलीज हुई थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि साल 2011 में इस फिल्म को बनाने के लिए मेकर्स ने 1674 करोड़ रुपये खर्च किए थे। जॉनी डेप ने इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई भी की थी। 

यह भी देखें- Biggest Flop Movies Of 2024: इस साल बुरी तरह फ्लॉप रहीं ये बिग बजट मूवीज, मेकर्स को हुआ करोड़ों का घाटा

एवेंजर्स एंडगेम

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Marvel Studios (@marvelstudios)

एवेंजर्स एंडगेम सीरिज फैंस को काफी पसंद आई थी। ये साल 2019 की सबसे सफल फिल्मों में से एक मानी जाती है। एवेंजर्स एंडगेम को बनाने में काफी मोटा खर्च किया गया था। इसे बनाने में मेकर्स ने 2252 करोड़ रुपये खर्च किए थे। वहीं, इस फिल्म ने मोटी कमाई भी की थी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit:instagram/amazon prime

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।