herzindagi
Was Shraddha Kapoor ghost in Stree

Stree-2 Fact: सरकटे से रक्षा करने आई 'स्त्री' ने फिल्म में क्यों पहनी लाल रंग की साड़ी?  

श्रद्धा कपूर और राजकुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'स्त्री-2' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। लेकिन क्या आपने गौर किया है कि आखिर एक्ट्रेस ने पूरी फिल्म में अधिकतर लाल रंग की साड़ी क्यों पहनी हुई है। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-08-18, 10:00 IST

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री-2' सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।  अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म 'स्त्री 2'  15 अगस्त को रिलीज के साथ ही कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। बता दें कि यह फिल्म ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पांचवी भारतीय फिल्म बन चुकी है। लेकिन क्या सोचा है कि प्रमोशन से लेकर फिल्म में चंदेरी की सरकटे से रक्षा करने वाली स्त्री ने आखिर लाल रंग की साड़ी क्यों पहनी है? चलिए जानते हैं इसके पीछे की वजह।

'स्त्री-2' में क्या है लाल रंग की साड़ी का मतलब

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

'स्त्री-2' में  श्रध्दा कपूर की भूमिका में लाल रंग की साड़ी पहनने का कारण फिल्म की कहानी और उसके थीम से जुड़ा हुआ हो सकता है। इस तरह के रंग और कपड़े का सिलेक्शन किया जाता है, जो अक्सर फिल्म की नेरेटिव और कैरेक्टर को दर्शाने का काम करता है।

इसे भी पढ़ें-समंदर किनारे घर से लेकर लग्जरी कार तक, करोड़ों की मालकिन हैं 'स्त्री 2' की एक्ट्रेस श्रध्दा कपूर

भावनाओं का प्रभाव दिखाने के लिए

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

लाल रंग का इस्तेमाल पावर , अलर्ट, और इफेक्ट दिखाने के लिए किया जाता है। फिल्म में, लाल साड़ी स्त्री की शक्ति और उसकी प्रमुख भूमिका को दर्शाती है। यह रंग उसकी महत्ता और फिल्म के एक्सप्रेशन के इफेक्ट को बढ़ाने का काम करती है।

परंपरागत और सांस्कृतिक

लाल रंग भारतीय परंपराओं में महत्वपूर्ण अंग है और यह शुभता, शक्ति और परंपरा को दर्शाता है। स्त्री का लाल साड़ी पहनने का अर्थ पारंपरिक मान्यताओं और सांस्कृतिक संदर्भों को दिखाता है, जो फिल्म के कथानक के प्रभाव को बताता है।

जरूरी उद्देश्य को बताता है लाल रंग 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

फिल्म 'स्त्री-2' में स्त्री का लाल साड़ी पहनना एक प्रकार का मैसेज हो सकता है कि वह कुछ जरूरी काम करने आई है। फिल्म के ट्रेलर में यह बताया गया कि चंदेरी को सरकटे के आतंक से मुक्ति दिलाने के लिए स्त्री आ रही है।  साथ ही लाल साड़ी का रंग और डिजाइन फिल्म की एस्थेटिक को मजबूत करते हैं और दर्शकों के मन में एक इमेज क्रिएट करते हैं।

इसे भी पढ़ें-एक वक्त पर कॉफी शॉप में काम करती थीं Stree 2 की हीरोइन श्रद्धा कपूर, बॉलीवुड के इस सुपरस्टार संग ठुकराया था फिल्म का ऑफर

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Instagram

 

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।