Shraddha Kapoor Movie Stree 2: श्रद्धा कपूर की गिनती बॉलीवुड की हिट एक्ट्रेसेस में की जाती है। श्रद्धा कपूर की फिल्म Stree 2 बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे चुकी है और फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म का फर्स्ट पार्ट सुपरहिट रहा था और ऐसे में ऑडियन्स को फिल्म के सीक्वल से काफी उम्मीदें थीं और फिल्म उम्मीदों पर खरी उतरती दिख रही है। एक्ट्रेस ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं और इन फिल्मों के चलते, उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। सोशल मीडिया पर भी उनके 90 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर हैं। श्रद्धा, बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर की बेटी हैं और अपनी सादगी के लिए जानी जाती हैं। क्या आप जानते हैं कि एक वक्त पर श्रद्धा को सलमान खान संग एक फिल्म ऑफर हुई थी, जिसके लिए उन्होंने मना कर दिया था और वह एक वक्त पर एक कॉफी शॉप में काम किया करती थीं। चलिए, आपको बताते हैं यह खास किस्सा।
View this post on Instagram
श्रद्धा कपूर, फिल्मी घराने से ताल्लुक रखती हैं। उनके पापा शक्ति कपूर तो बी-टाउन में विलेन का किरदार निभाकर काफी पॉपुलर हुए। वहीं, उनकी मां, शिवांगी कपूर, पद्मिनी कोल्हापुरे की बहन हैं। श्रद्धा कपूर, लता मंगेशकर, आशा भोंसले, उषा मंगेशकर और हृदयनाथ मंगेशकर की परपोती हैं। एक्ट्रेस का एक्टिंग के साथ, सिंगिंग में भी इंट्रेस्ट है। बता दें कि श्रद्धा ने अपनी पढ़ाई विदेश से की है और उन दिनों अपना खर्चा निकालने के लिए, वह एक कॉफी शॉप में काम करती थीं। खबरों की मानें तो उन्हें 16 साल की उम्र में सलमान खान के संग एक फिल्म ऑफर हुई थी। लेकिन, उन्होंने इसे करने से मना कर दिया था। दरअसल, उस वक्त श्रद्धा अपना पूरा फोकस पढ़ाई पर रखना चाहती थीं। श्रद्धा के मम्मी-पापा चाहते थे वह डॉक्टर बने। हालांकि, उन्होंने एक्टिंग को अपना प्रोफेशन चुना।
यह भी पढ़ें- स्त्री 2 एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की ये बेहतरीन फिल्में आप भी देख लें
View this post on Instagram
श्रद्धा कपूर ने फिल्म 'तीन पत्ती' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद, उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। श्रद्धा कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में 14 साल हो चुके हैं। उन्होंने अब तक 19 फिल्मों में काम किया है। इनमें से कुछ हिट रही हैं, तो कुछ फ्लॉप रही है। साल 2013 में एक्ट्रेस की आदित्य रॉय कपूर के साथ फिल्म 'आशिकी 2' सुपरहिट रही। 'एक विलेन', 'हैदर', 'एबीसीडी 2', 'बागी' और 'स्त्री' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी।
आपको श्रद्धा कपूर कितनी पसंद हैं, हमें कमेंट्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।