फेमस फिल्ममेकर रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स फ्रेंचाइजी की नई किस्त सिंघम अगेन लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। कई बार पोस्टपोन होने के बाद सिंघम अगेन अब दिवाली पर रिलीज होने जा रही है। अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। फैंस की इसी एक्साइटमेंट को देखते हुए सिंघम अगेन के मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया है।
सिंघम अगेन के धांसू ट्रेलर में कहानी के साथ-साथ जबरदस्त एक्शन और कॉमेडी का तड़का भी देखने को मिल रहा है। लेकिन, सिंघम अगेन का ट्रेलर रोहित शेट्टी की आम फिल्मों की तरह नहीं है, यह बॉलीवुड के इतिहास का सबसे लंबा ट्रेलर माना जा रहा है। 4 मिनट 58 सेकेंड के इस ट्रेलर में कई बातें नोटिस करने लायक हैं। आइए, पहले यहां देखते हैं सिंघम अगेन का धांसू ट्रेलर।
View this post on Instagram
क्या सिंघम अगेन के ट्रेलर में इन 6 बातों को नोटिस किया?
1. रामायण से जोड़ी गई कहानी
रोहित शेट्टी की मच अवेटेड फिल्म सिंघम अगेन की कहानी 'रामायण' से जोड़ी गई है। ट्रेलर की शुरुआत में अजय देवगन और करीना कपूर के साथ उनका बेटा दिखाया गया है, जो कहता है कि भगवान राम, माता सीता के लिए हजारों किलोमीटर दूर लंका चले गए थे। यहीं से कहानी में ट्विस्ट आता है और करीना कपूर का किडनैप हो जाता है। ट्रेलर को देखकर जितनी कहानी समझ आ रही है उसके मुताबिक, सिंघम अगेन में अजय देवगन यानी बाजीराव सिंघम अपनी पत्नी के लिए रावण यानी अर्जुन कपूर से भिड़ते नजर आएंगे।
इसे भी पढ़ें: दो पत्ती से CTRL तक, अक्टूबर में OTT पर लगेगा नई फिल्मों और सीरीज का मेला
2. टाइगर बने लक्ष्मण, तो रणवीर बने हनुमान
रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स फिल्म सिंघम अगेन की कहानी में अजय देवगन को श्रीराम की तरह, टाइगर श्रॉफ को लक्ष्मण और रणवीर सिंह को भगवान हनुमान की तरह दिखाया गया है। ट्रेलर में रामायण के कई फ्लैशबैक भी देखने को मिलते हैं।
3. दीपिका पादुकोण का लेडी सिंघम अवतार
View this post on Instagram
दीपिका पादुकोण की मां बनने के बाद पहली फिल्म रिलीज होने जा रही है। सिंघम अगेन में दीपिका पादुकोण एक महिला पुलिस ऑफिसर के किरदार में दिख रही हैं। दीपिका ने सिंघम अगेन में एक्शन के साथ अपना कॉमेडी अवतार भी दिखाया है।
4. कश्मीर और श्रीलंका में शूटिंग
सिंघम अगेन फिल्म के ट्रेलर का मेन अट्रैक्शन कश्मीर के श्रीनगर की झलक है। ट्रेलर में जिस तरह से श्रीनगर में पुलिस की वर्दी पहनकर ब्लैक कमांडो के साथ चल रहे हैं, वह रोंगटे खड़े कर देने वाला है। वहीं, ट्रेलर में श्रीलंका की पौराणिक जगहों की झलक भी दिखाई गई है, जिनका जिक्र ग्रंथों और कथाओं में मिलता है।
इसे भी पढ़ें: आलिया भट्ट से लेकर कियारा आडवाणी तक, अगले तीन महीनों में इन एक्ट्रेसेस की आएंगी ये फिल्में
5. अक्षय कुमार की धांसू एंट्री
सिंघम अगेन के ट्रेलर में अक्षय कुमार की एक बार फिर धांसू एंट्री देखने को मिलती है। रोहित शेट्टी ने फिल्म में धमाकों और उड़ती गाड़ियों के बीच हेलीकॉप्टर से अक्षय कुमार की एंट्री कराकर एक बार फिर फैंस को इंप्रेस कर डाला है।
6. कॉमेडी-एक्शन और जबरदस्त कहानी का पैकेज है सिंघम रिटर्न्स
सिंघम अगेन के ट्रेलर में कॉमेडी, एक्शन और रामायण का टच देकर रोहित शेट्टी ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा बिजनेस करने की तैयारी कर ली है। रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित शेट्टी की फिल्म में सुपरस्टार सलमान खान भी कैमियो करने वाले हैं। हालांकि, ट्रेलर में उनकी झलक नहीं दिखाई गई है। बता दें, सिंघम रिटर्न्स 1 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों