herzindagi
bollywood jodis that are sharing screen first time

सिद्धार्थ मल्होत्रा-दिशा पाटनी से लेकर रणवीर सिंह-कियारा आडवाणी तक, इस साल फिल्मी परदे पर पहली बार धमाल मचाएंगी ये जोड़ियां

सिद्धार्थ मल्होत्रा की योध्दा सिनेमाघरों में उतर चुकी है। इस फिल्म में पहली बार दिशा और सिध्दार्थ की जोड़ी बनी है। इसके अलावा और भी कई फिल्मों में इस साल परदे पर नई जोड़ियां धमाल मचाने वाली हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-03-15, 14:48 IST

सिध्दार्थ मल्होत्रा की फिल्म योध्दा आज बड़े परदे पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म में सिध्दार्थ पहली बार दिशा पाटनी के साथ नजर आ रहे हैं। बी टाउन की यह नई जोड़ी ऑडियन्स को कितना इम्प्रेस कर पाएंगी, यह सवाल इस वक्त सभी के दिलों में है। वैसे बता दें कि सिध्दार्थ मल्होत्रा-दिशा पाटनी के अलावा भी इस साल बड़े परदे पर कई नई जोड़ियां नजर आने वाले हैं। अब इनमें से कौन सी जोड़ी फैंस के दिलों में जगह बना पाती हैं और किन पेयर्स को फैंस सिरे से नकार देते हैं, ये तो आने वाला वक्त की बताएगा। चलिए नजर डालते हैं इस साल फिल्मी परदे पर पहली बार धमाल मचाने के लिए तैयार जोड़ियों पर।

कार्तिक आर्यन-तृप्ति डिमरी

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

फिल्म एनिमल से नेशनल कृश बन चुकी तृप्ति डिमरी इस साल बड़े परदे पर कार्तिक आर्यन के साथ नजर आने वाली हैं। फिल्म भूल भुलैया 3 में इनकी जोड़ी बनने जा रही है। भूल भुलैया 3 में विद्या बालन की भी वापिसी हो रही है। भूल भुलैया 2 में कार्तिक और कियारा की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आई थी। ऐसे में कार्तिक और तृप्ति को साथ देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

कियारा आडवाणी- रणवीर सिंह

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Excel Entertainment (@excelmovies)

इस साल यह नई जोड़ी भी फिल्मी परदे पर धमाल मचान के लिए तैयार है। ये दोनों डॉन 3 में नजर आने वाले हैं। डॉन फ्रेंचाइज से शाहरुख खान के जाने और रणवीर की एंट्री से फैंस खासा खुश नहीं थे। ऐसे में अब देखना होगा कि यह नई जोड़ी ऑडियन्स को कितना इम्प्रेस कर पाती है।

दीपिका पादुकोण- प्रभास

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

साउथ के सुपरस्टार प्रभास की बी टाउन की मस्तानी दीपिका पादुकोण की पेयरिंग भी इस साल स्क्रीन पर नजर आएगी। ये दोनों पहली बार साथ काम करने जा रहे हैं। फिल्म 'कल्कि 2898 एडी'  में दोनों साथ नजर आएंगे। फैंस को इनकी जोड़ी से काफी उम्मीदें हैं।

रश्मिका मंदाना- विक्की कौशल

फिल्म एनिमल में रश्मिका और रणबीर कपूर की जोड़ी नजर आई थी। हालांकि, फिल्म की कहानी की वजह से इन दोनों की केमिस्ट्री को लेकर कुछ खास चर्चा नहीं हुई थी। अब रश्मिका फिल्म छांवा में विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी। देखना होगा कि इस फिल्म में इनकी जोड़ी को ऑडियन्स का प्यार मिलता है या नहीं।

यह भी पढ़ें- इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स के मामले में बड़े-बड़े एक्टर्स से भी आगे हैं ये बी टाउन एक्ट्रेसेस

यह भी पढ़ें- विराट-अनुष्का के बाद 2024 में ये सेलिब्रिटी जोड़ियां बनने जा रही हैं पेरेंट्स

 

आप किस जोड़ी को देखने के लिए सबसे ज्यादा एक्साइटेड हैं,  हमें कमेंट्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Instagram/Deepika Padukone, Kartik Aaryan, Kiara Aadvani

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें- 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।