बी-टाउन सेलेब्स से जुड़ी हर बात जानने में फैंस को काफी दिलचस्पी रहती है। इस साल की शुरुआत से ही बी टाउन से कई खुशखबरी सामने आई हैं। हालांकि, कुछ खबरों ने आंखे भी नम की हैं। बात अगर खुशखबरी की करें तो एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह हाल ही में शादी के बंधन में बंधी हैं। वहीं, कृति खरबंदा और तापसी पन्नू समेत कई एक्ट्रेसेस भी जल्द ही शादी करने जा रही हैं, ऐसी खबरे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, यह साल कई सेलेब्स पेरेंट्स भी बनने जा रहे हैं। कुछ ही दिन पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोबारा पेरेंट्स बने हैं। इनके अलावा और भी कई बी-टाउन कपल्स जल्द ही गुड न्यूज देने वाले हैं। चलिए आपको बताते हैं कि कौन-से वो बी -टाउन कपल्स हैं, जो इस साल मम्मी-पापा बनने जा रहे हैं।
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह
View this post on Instagram
बॉलीवुड के क्यूट कपल दीपिका और रणवीर ने भी आज फैंस के साथ यह गु़ड न्यूज शेयर की है। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके कपल ने जानकारी दी है कि वे जल्द ही मम्मी-पापा बनने जा रहे हैं। पोस्ट में बताया गया है कि सितंबर में दीपिका बेबी को जन्म देंगी। बी-टाउन सेलेब्स इस पोस्ट पर लगातार बधाई दे रहे हैं। कुछ दिनोंं से दीपिका की प्रेग्नेंसी को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। अब कपल ने इस खबर को ऑफिशियल कर दिया है।
वरुण धवन-नताशा धवन
View this post on Instagram
वरुण धवन और नताशा धवन जल्द ही मम्मी-पापा बनने जा रहे हैं। वरुण ने कुछ ही दिनों पहले इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए यह न्यूज फैंस के साथ शेयर की। इंस्टाग्राम पर मोनोक्रोम फोटो और एक खूबसूरत से कैप्शन के साथ वरुण ने इस बात की जानकारी दी। इन दोनों ने 24 जनवरी, 2021 को शादी की थी।
यामी गौतम-आदित्य धर
View this post on Instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम और उनके पति फिल्ममेकर आदित्य धर भी इस साल पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। फिल्म 'आर्टिकल 370' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान यामी ने यह खबर फैंस के साथ शेयर की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यामी मई में बच्चे को जन्म दे सकती हैं।
ऋचा चड्ढा-अली फैजल
View this post on Instagram
बॉलीवुड कपल ऋचा चड्ढा और अली फजल के घर भी जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। शादी के 4 साल बाद दोनों पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। कुछ ही दिन पहले कपल ने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस के साथ यह गुड न्यूज शेयर की थी।
यह भी पढ़ें- बेहद लोकप्रिय थी इन ऑन स्क्रीन जोड़ियों की लव स्टोरी, लोग आज भी करते हैं याद
अलाना पांडे- आइवर मैक्रे
View this post on Instagram
अनन्या पांडे की कजन अलाना भी जल्द ही मां बनने जा रही हैं। पिछले साल अलाना पांडे और आइवर शादी के बंधन में बंधे थे। अलाना ने एक खूबसूरत वीडियो शेयर कर प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की। अनन्या पांडे ने भी इंस्टा स्टोरी के जरिए इस खबर पर अपनी खुशी और एक्साइटमेंट जताई।यह भी पढ़ें- एक ही पार्टनर से दो बार शादी कर चुके हैं ये सितारे
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों