Upcoming OTT Releases: फरवरी का पूरा महीना मूवी लवर्स के लिए बहुत ही खास होने वाला है। इस पूरे महीने में आपको बिल्कुल भी फुर्सत नहीं मिलेगी। फरवरी में ओटीटी पर धमाल मचने वाला है। इस महीने अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर कई फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। अगर आप भी फिल्म और वेब सीरीज देखने के शौकीन हैं, तो आपको फुल मजा आने वाला है। नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और जियो सिनेमा जैसे और भी कई ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई मोस्ट अवेटेड फिल्में और सीरीज रिलीज होंगी। आइए जानें, फरवरी 2025 में कौन-सी फिल्म और सीरीज ओटीटी पर रिलीज होने वाली हैं?
यह भी देखें- OTT Release This Week: इस हफ्ते रिलीज होंगी ये 6 धांसू फिल्में और सीरीज, पुष्पा 2 की भी होगी ओटीटी पर एंट्री
सोनी लिव पर 7 फरवरी के दिन ओटीटी शो बड़ा नाम करेंगे रिलीज होने वाला है। शो में ऋषभ और सुरभि लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इन दोनों की अरेंज मैरिज होती है, लेकिन इनके रिश्ते की मुश्किल तब बढ़ने लगती हैं, जब दोनों का पास्ट सामने आ जाता है। कहानी मजेदार है।
सान्या मल्होत्रा स्टारर मिसेज 7 फरवरी को जी5 पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में निशांत दहिया, कंवलजीत सिंह, अपर्णा घोषाल जैसे कई बड़े सितारे नजर आने वाले हैं। कहानी में डांसर ऋचा की कहानी दिखाई गई है, जो शादी के बाद खुद को गृहिणी के तौर पर सेटल कर पाने में स्ट्रगल करती है।
द मेहता बॉयज 7 फरवरी को स्ट्रीम होने वाली है। इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। बोमन ईरानी द्वारा निर्देशित फिल्म में बाप-बेटे के रिश्ते में तनाव को दिखाया गया है। 15वें शिकागो साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल में इस मूवी का ग्लोबल प्रीमियर हुआ था। इसे सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का अवॉर्ड भी मिल चुका है।
नेटफ्लिक्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म में यामी गौतम और प्रतीक गांधी साथ में नजर आने वाले हैं। यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म14 फरवरी को रिलीज होगी। कहानी में यामी की शादी से पहले की उसकी सच्चाई दूल्हे के सामने आ जाती है।
फिल्म में एक स्त्री रोग विशेषज्ञ की कहानी को दिखाया गया है। कहानी में एक महिला गलती से प्रेग्नेंट हो जाती है। फिल्म 20 फरवरी को हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में श्वेता बसु प्रसाद, आशिम गुलाटी, जावेद जाफरी जैसे कलाकार साथ में नजर आने वाले हैं।
जीरो डे नेटफ्लिक्स पर 20 फरवरी को रिलीज होने वाली है। फिल्म में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति की कहानी दिखाई गई है, जो एक घातक साइबर हमले के पीछे की सच्चाई को सामने लाता है।
यह भी देखें- Grammy Awards 2025 में न्यूड फोटोशूट पर ट्रोल हुईं Bianca Censori, भारत में ऐसा करने पर कानून देता है यह सजा
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:IMDb/Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।