herzindagi
image

10 साल बाद पहली बार रिलीज होगी भारत में एक पाकिस्तानी फिल्म, फवाद और माहिरा की 'द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट' क्यों है खास

The Legend Of Maula Jatt: पाकिस्तान की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट' जल्द ही भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। बता दें 10 साल के बाद कोई पाकिस्तानी फिल्म पहली बार इंडिया में स्ट्रीम होने वाली है। चलिए जानते हैं रिलीज डेट और क्या भारत में पाकिस्तानी फिल्में बैन हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-09-19, 12:10 IST

पाकिस्तानी अभिनेता फवाद और माहिरा खान की फिल्म 'द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट', जो 2022 में रिलीज होने वाली थी, अब भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। बता दें, 'द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट' पाकिस्तानी सिनेमा इतिहास की सबसे महंगी और सबसे सक्सेसफुल फिल्मों में से एक है। साल 2022 में यह फिल्म 25 देशों में रिलीज हो चुकी है। हालांकि इस फिल्म को भारत में रिलीज होने के लिए 2साल का इंतजार करना पड़ा। जिस वक्त यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई, इसमें कई देशों में धूम मचा रखी थी। देशों के बीच राजनीतिक मनमुटाव और कई मुश्किल हालातों के बाद यह फिल्म अब रिलीज होने वाली है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म (The Legend of maula jatt india release Date)

'द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट' 12 अक्टूबर,2022 को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में फवाद खान, माहिरा खान, हमजा अली अब्बासी, हुमैमा मलिक, गौहर रशीद, शमून, शफकत चीमा, अदनान जाफर, फारिस सफी, अहसान खान और बाबर अली जैसे कई सितारों ने काम किया है। वहीं फिल्म बिलाल लशारी के निर्देशन और बिलाल लशारी, अम्मारा हिकमत और अली मुर्तजा ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है।

इसे भी पढ़ें-आगे नहीं खिसकी 'सिंघम अगेन' की रिलीज डेट, दिवाली पर 'भूल भुलैया 3' संग होगा क्लैश

माहिरा खान ने फिल्म रिलीज को लेकर दिया अपडेट

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by The Legend of Maula Jatt (@maulajattofficial)

निर्देशक बिलाल लशारी और माहिरा खान ने फिल्म को भारत में रिलीज होने की जानकारी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर कर दी। बिलाल ने लिखा, "भारत में 2 अक्टूबर दिन बुधवार को रिलीज हो रही है! दो साल हो गए हैं, और अभी भी पाकिस्तान में वीकेंड पर हाउसफुल है! अब, मैं भारत में हमारे पंजाबी दर्शकों को इस प्यार के जादू का अनुभव करने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।" वहीं माहिरा खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म का पोस्टर शेयर कर उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, "चलो चलते हैं।" फवाद ने बस एक पोस्ट को फिर से शेयर किया। द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट एक दशक से भी अधिक समय में भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली पहली पाकिस्तानी फिल्म बन जाएगी।

 भारत में क्या पाकिस्तानी फिल्मों को लेकर नियम

साल 2016 में 'उरी' आतंकी हमले के बाद इंडिया में काम करने वाले पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। नवंबर 2023 में, सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तान के कलाकारों पर भारत में प्रदर्शन या काम करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया। दरअसल फवाद और माहिरा दोनों पहले भी भारतीय सिनेमा में काम कर चुके हैं। फवाद 'ऐ दिल है मुश्किल', 'कपूर एंड संस' और 'खूबसूरत' जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। माहिरा ने शाहरुख खान के साथ 'रईस' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

इसे भी पढ़ें-Saif Ali Khan Blockbuster Films: खलनायक बन सैफ ने उड़ाई लोगों की नींद, क्या आपने देखी ये फिल्में

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।