Women's Day Special: मिलिए प्लस साइज मॉडल नीलाक्षी सिंह से, बॉडी पॉजिटिविटी की हैं मिसाल

नीलाक्षी लैक्मे फैशन वीक में शिरकत कर चुकी हैं, न्यूयॉर्क में मॉडलिंग कर चुकी हैं, बॉडी पॉजिटिविटी एड्वोकेट हैं और एक बेमिसाल महिला हैं।

how neelakshi singh became body positive model

ऐसा कितनी बार हुआ है कि आपने अपने शरीर को लेकर असहज महसूस किया है या फिर अपने लोगों के तानों के कारण खुद को तकलीफ दी हो? ये यकीनन बहुत जरूरी है कि हम खुद को पहचाने और अपने दिल पर किसी ऐसी बात को न लें जो जरूरी ही नहीं। अक्सर हमारा सामना ऐसे लोगों से होता है जो अपनी जिंदगी को अपनी शर्तों पर जीते हैं और खुद से प्यार करने की सीख देते हैं, ऐसी ही एक दमदार महिला हैं नीलाक्षी सिंह।

वुमन्स डे के मौके पर Herzindagi ने नीलाक्षी सिंह से बात की जो डबल ब्यूटी स्टैंडर्ड्स के खिलाफ हैं, आज हम आपको उनके बारे में बताने जा रहे हैं। नीलाक्षी हमेशा अपने ख्यालों को जुबां पर लाकर अपने सपनो को सच करने पर यकीन करती हैं। नीलाक्षी सिंह एक अंतरराष्ट्रीय मॉडल हैं और उनकी खूबसूरती की परिभाषा कहती है कि अगर किसी इंसान में बात करने की तमीज़ है और उसे ये समझ है कि वो खुद पर कितना भरोसा करता है तो वो खूबसूरत है।

वोग मॉडल और प्रोफेसर हैं नीलाक्षी सिंह-

नीलाक्षी सिंह ने वोग के लिए भी मॉडलिंग की है। वो लैक्मे फैशन वीक में रैम्प वॉक कर चुकी हैं, डव, एडिडास, शाया ज्वेल्स जैसे कई ब्रांड्स से जुड़ी हैं। नीलाक्षी एक बिजनेस मैनेजमेंट ग्रैजुएट हैं और उन्होंने NIFT से अपनी डिजाइन की डिग्री पूरी की है। इसके अलावा, क्रिएटिव फैशन स्टाइलिंग में डिप्लोमा भी लिया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सोनाक्षी राज और यश राज फिल्म्स की स्टाइलिस्ट के तौर पर की और फिर ई-कॉमर्स वेबसाइट्स के लिए ब्रांड मैनेजमेंट किया।

neelakshi

इसे जरूर पढ़ें- HZ Exclusive: हर चेहरा है ख़ास क्यूंकि हर रंग है खूबसूरत

नीलाक्षी 4 साल से पर्ल अकादमी में पढ़ा रही हैं और वो अपने ख्यालों को समाज की बंदिशों के आगे झुकने नहीं देती हैं। वो बॉडी पॉजिटिविटी की हितैशी हैं और उन्होंने अपने ब्लॉग 'Plump to Pretty' के जरिए अपने ख्यालों को दुनिया तक पहुंचाया है।

नीलाक्षी एक फैशन ब्लॉगर भी हैं जिनके इंस्टाग्राम चैनल्स पर आप उनकी इंस्पायरिंग फोटोज देख सकते हैं।

हेयर कलर को बनाया है ट्रेंड-

नीलाक्षी सिंह ने अपने हेयर कलर को ट्रेंड बना दिया है। नीलाक्षी अपने बोल्ड हेयर कलर च्वाइस से भी जानी जाती हैं और वो हर किसी को खुलकर जीने की सलाह भी देती हैं। उनके नीले बाल उनकी पहचान हैं और वो खुद को किसी तय पैमाने में नहीं ढालना चाहतीं। आखिर क्यों लोगों को टाइप कास्ट किया जाता है और कहा जाता है कि अगर वो बोल्ड फैशन च्वाइस पसंद करते हैं तो वो एक तय बीट को फॉलो करेंगे।

neelakshi from plump is pretty

कपड़ों से लेकर स्टाइलिंग तक बॉडी पॉजिटिविटी को गलत समझ रहे हैं लोग-

नीलाक्षी ने अपनी बातों में कहा, 'आजकल कपड़े लेने जाओ तो XXL के ऊपर कुछ नहीं मिलता और लोगों को लगता है कि वो बॉडी पॉजिटिव हैं। लोग बालों को लेकर, रंग-ढंग को लेकर, मोटापे को लेकर न जाने कितनी ही बातें करते हैं और यहां वो ये नहीं समझ पाते कि ये बॉडी पॉजिटिविटी नहीं है।' अपने शरीर को अपने हिसाब से डील करना और अपनी पसंद का काम करना ही सही है। हम क्यों जमाने को ये ताकत देते हैं कि वो हमारे हौसलों को तोड़ सकें।

आज भी ऐसे कई मौके आते हैं जब नीलाक्षी के लुक्स पर लोग ताने मारते हैं। उनके घर, परिवार, रिश्तेदार उन्हें सही नहीं समझते, लेकिन नीलाक्षी के अनुसार ऐसे मौकों पर आपको खुद को सही समझना बहुत जरूरी है। अगर आप खुद को सही नहीं समझ सकते तो लोग आपको सही नहीं समझेंगे।

plump is pretty

इसे जरूर पढ़ें- Women's Day Special: समाज और खूबसूरती के खोखले पैमानों को तोड़ने वाली डॉक्टर फाल्गुनी वसावड़ा

बॉडी पॉजिटिव नीलाक्षी सिंह के जज्बे से कई लोग इंस्पायर हो सकते हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। हमारी सारी अमेजिंग व्यूअर्स को हैप्पी वुमन्स डे।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP