26 जनवरी की परेड हमेशा से लोगों के लिए काफी खास रहती है। सुबह से ही लोग राजपथ में इकट्ठे होने लगते हैं। इस दिन दूसरे देश के प्रधानमंत्री विशेष मेहमान बनते हैं। इस दिन राजपथ पर विशेष तरह की झांकियां निकाली जाती हैं। इन झांकियों को देखने के लिए हर साल काफी भीड़ राजपथ पर इकट्ठी होती है। लेकिन इस बार लगता है कि बहुत ज्यादा ही भीड़ इकट्टी होने वाली है।
क्यों?
क्योंकि इस बार पुरुष नहीं बल्कि women BSF bikers स्टंट करते हुए झांकी निकालेंगी। ये पहली बार है जब महिला बाइकर्स की झांकी republic day parade पर निकलेगी।
Republic day parade पर हर साल बाइकर्स की झांकी निकलती है। ये झांकी स्टंट सैन्य सेवाओं से जुड़े सैनिक बाइकर्स दिखाते हैं। और इस बार ये स्टंट झांकी महिला बाइकर्स निकालेंगी।
इस बार BSF की 113 महिला बाइकर्स इस बार 350 सीसी की रॉयल एनफील्ड वो सारे करतब दिखाते हुए झांकी निकालेंगी जिनको आजतक पुरुष ही करते थे। इस टुकड़ी को लीड लद्दाख में बीएसएफ की सब इंस्पेक्टर स्टैन्जीन नॉरयांग (28) करेंगी। खास बात ये है कि नॉयरांग को सर्विस जॉइन करने से पहले बाइक चलाना नहीं आता था। लेकिन अब वो बाइक को इतने अच्छे तरीके से चला सकती हैं कि एक बार में अब वो बाइक पर दस और लोगों के साथ स्टंट करती हैं।
बाइक चलाना केवल सब इंस्पेक्टर स्टैन्जीन नॉरयांग को ही नहीं आता था। ब्लकि ज्यादातर महिलाओं के साथ भी ऐसा था। लेकिन अब सारी की सारी महिलाएं एक्सपर्ट हो चुकी हैं।
इस स्टंट करने वाली बीएसएफ की टुकड़ी का नाम 'सीमा भवानी' है। इस टुकड़ी में लगभग सारे देश की महिलाएं शामिल हैं। सबसे ज्यादा महिलाएं पंजाब की है। पंजाब से 20 महिला है। पश्चिम बंगाल से 15, मध्यप्रदेश से 10, महाराष्ट्र से नौ, उत्तर प्रदेश से आठ, असम व बिहार से सात-सात, ओडिशा से छह और राजस्थान, मणिपुर व गुजराज से पांच-पांच, जम्मू एवं कश्मीर व छत्तीसगढ़ से तीन-तीन, कर्नाटक, उत्तराखंड, दिल्ली और केरल से दो-दो और मेघालय व हिमाचल प्रदेश से एक-एक महिला इस टुकड़ी में शामिल हैं।
पुरुषों की जगह महिलाओं की स्टंट टीम की झांकी निकालने का आइडिया बीएसएफ के महानिदेशक केके शर्मा का था। इन महिलाओं को ये स्टंट दिखाने के लिए कड़ी ट्रेनिंग दी गई है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।