Mon Apr 20, 2026 | Updated 06:31 AM IST
image

61st Miss India World 2026: कौन हैं साध्वी सैल? जिनके सिर सजा मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 ताज

61st Miss India World 2026: 61वें मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब गोवा की साध्वी सैल ने अपने नाम कर लिया है। आइए जानते हैं आखिर साध्वी सैल हैं कौन? और कैसे की उन्होंने अपने करियर की शुरूआत।
Editorial
Updated:- 2026-04-19, 11:03 IST

शनिवार को भुवनेश्वर के आईआईटी में 61वें मिस इंडिया का आयोजन किया गया। इस आयोजन में कई सारे सेलिब्रिटी भी शामिल हुए। इस इवेंट में 30 स्टेट्स के विनर ने अपनी-अपनी किस्मत आजमाई, लेकिन इसमें साध्वी सैल ने बाजी मारी और इस खिताब को अपने नाम किया। आइए बताते हैं आपको कौन हैं साध्वी शैल और कैसे उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की? साथ ही इवेंट से जुड़ी जानकारी भी आपको बताते हैं।

कौन हैं साध्वी सैल?

गोवा की रहने वाली साध्वी सैल का सफर काफी अच्छा रहा है। आपको बता दें कि उन्होंने इकोनॉमिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही वो 7 भाषाओं में भी रुचि और जानकारी रखती हैं। उनके इसी एक प्रतिभा के कारण वो अन्य कंटेस्टेंट से अलग नजर आईं। आपको बता दें कि उन्हें पहले से ही मॉडलिंग में रुचि रही है। इसी कारण उन्होंने कई सारी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। आज वो 61वें फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर पाईं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Fashion Runway Walk (@fashion.runway.walk)

टॉप 8 में शामिल हुए थे ये कंटेस्टेंट?

फेमिना मिस इंडिया 2026 के फिनाले में यूं तो 30 स्टेट्स विनर ने स्टेज पर अपनी किस्मत आजमाई। लेकिन याशिका शर्मा, श्रेया ठाकुर, धनुश्री चौहान, परी कूपर, अदवैता, राजनंदिनी पंवार, तरु शीरा और सैल साधवी ने टॉप 8 में जगह बनाई थी।

669710337_18578436571046710_1094123323096939741_n

इसे भी पढ़ें: कौन हैं अपराजिता पुरी? जिन्हें Microsoft ने सौंपी भारत और साउथ एशिया की कमान, संभालेंगी MD का पद

कौन-कौन हुआ इस इवेंट में शामिल?

इस इवेंट का हिस्सा बनने के लिए बॉलीवुड से लेकर अन्य जगत के लोग भी वहां शामिल हुए। बड़ी हस्तियों की बात करें तो इसमें मधुर भंडारकर, जीनत अमान, नेहा धूपिया, सेलिना जेटली और टेरेंस लुईस जैसे नाम शामिल थे. मशहूर गायक जुबिन नौटियाल ने अपनी आवाज से समां बांधा, वहीं मनीष पॉल ने अपनी शानदार होस्टिंग से शो में चार चांद लगा दिए। इससे यह इवेंट और भी ज्यादा अच्छा नजर आया।

इसे भी पढ़ें- कौन हैं ममता कालिया, जिन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित? 

इवेंट की क्या रही खास बात?

इस इवेंट की खास बात रही वहां के प्रतियोगी और पहुंचने वाले सेलिब्रिटी, जिन्होंने इस इवेंट की शाम में चार चांद लगा दिए। साथ ही इस शाम को और खास बना दिया,जितने के बाद साध्वी सैल के चेहरे पर अलग सी खुशी नजर आ रही थी, जो हर एक कैमरे में कैद हुई। साथ ही इस ताज को जीतने के बाद उन्होंने अपनी खुशी को मीडिया के सामने भी जाहिर किया।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit- instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।