herzindagi
famous women achievers of 2024

Year Ender 2024: खेल जगत से लेकर बिजनेस फील्ड में अपनी मेहनत से लहराया परचम, साल 2024 में रहा इन महिलाओं का बोल-बाला

साल 2024, निश्चित रूप से महिलाओं के लिए एक उल्लेखनीय वर्ष रहा है। खेल जगत से लेकर बिजनेस फील्ड तक, महिलाओं ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से न केवल देश बल्कि दुनिया में अपना परचम लहराया है। आइए, यहां जानते हैं इस साल किन-किन महिलाओं ने किस क्षेत्र में नाम रोशन किया है।  
Editorial
Updated:- 2024-11-20, 18:48 IST

 Powerful Women in India 2024: सदियों से महिलाओं को हमेशा समाज द्वारा बनाए गए बंधनों से बांध कर रखा गया। उन्हें न केवल रीति-रिवाजों और उनके काम से जकड़ कर रखा गया बल्कि लंबे समय तक घर से बाहर निकलने पर भी मनाही थी। महिलाओं की सोच और उनके सपनों को ऐसा देखा जाता था मानो वह कोई गलत काम करने का विचार कर रही हैं। सोसाइटी ने हमेशा महिलाओं को कमजोर और नाजुक माना है, इसीलिए उन्हें चूल्हा-चौका के अलावा बाकी क्षेत्रों में प्रवेश करने से रोका गया। खासकर, ऐसे फील्ड जहां शारीरिक मेहनत और कठोर परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है फिर चाहे वह खेल-जगत हो या देश की रक्षा की बात हो।  

लेकिन बढ़ते समय के साथ महिलाएं ने इन बंधनों को तोड़कर अपने सपनों को साकार कर रही हैं। उन्होंने हर क्षेत्र में खुद को साबित कर दुनिया को दिखा दिया है कि मौका मिलने पर वह कुछ भी हासिल कर सकती हैं। इस लेख में आज हम आपको उन वुमन्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत से साल 2024 को अपने नाम किया।

निर्मला सीतारमण

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Nirmala Sitharaman (@nsitharaman)

23 जुलाई, 2024 को संसद में निर्मला सीतारमण लगातार सांतवी बार बजट पेश करने वाली पहली वित्त मंत्री बनीं, जिन्होंने मोरारजी देसाई के रिकॉर्ड को तोड़ा। बता दें, मोरारजी देसाई ने साल 1959 से लेकर 1965 तक लगातार 6 बार बजट पेश किया था। 12 जून को सीतारमण दूसरी बार वित्त मंत्री बन कार्यभार संभाला। इसमें उन्होंने 2047 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने के लिए राजकोषीय रोडमैप देने की जिम्मेदारी संभाली थी।

नीता अंबानी

नीता अंबानी बिजनेस फील्ड में एक जाना-माना नाम है। नीता अंबानी ने अपने तीनों बच्चों के कार्यभार संभालने के बाद पिछले साल अगस्त में डायरेक्टर पद से हटने का फैसला लिया था। आरआईएल की सीएसआर ब्रांच की स्थापना उन्होंने साल 2010 में की थी। फाउंडेशन ने फाइनेंशियल ईयर 2023 में 1,271 करोड़ रुपये इंवेस्ट किए थे, जो आज कई गुना हो चुके हैं।

नीता अंबानी ने अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी पकड़ बनाई। आरआईएल द्वारा प्रवर्तित इंडियन सुपर लीग और क्रिकेट टीम मुंबई इंडियंस के अलावा नीता अंबानी इंटरनेशनल ओलंपिक समिति की भी सदस्य हैं।

इसे भी पढ़ें-Success Story Of Dr. Rennie Joyy: बिजनेस में हुआ नुकसान फिर भी हार न मानी.. खुद के बलबूते हासिल किया बड़ा मुकाम, कुछ ऐसी है इनकी कहानी 

अवनी चतुर्वेदी

Avani chaturvedi

स्क्वाड्रन लीडर अवनी चतुर्वेदी भारतीय वायु सेना में एक अग्रणी हैं, जिन्हें भारत की पहली महिला फाइटर पायलटों में से एक होने के लिए जाना जाता है। 27 अक्टूबर, 1993 को मध्य प्रदेश में जन्मी,अवनी ने पुरुष-प्रधान क्षेत्र में लैंगिक बाधाओं को तोड़ते हुए अपनी एक अलग पहचान बनाई। साल 2018 में, उन्होंने मिग-21 बायसन को अकेले उड़ाने वाली पहली भारतीय महिला बनकर इतिहास रचा।  अंतर्राष्ट्रीय हवाई युद्ध अभ्यास में भाग लेने वाली पहली भारतीय महिला फाइटर पायलट बनीं।

इंद्रा नूयी

पेप्सिको की पूर्व अध्यक्ष और सीईओ इंद्रा नूयी साल 2024 फोरम ऑन लीडरशिप में विशिष्ट नेतृत्व के लिए 2024 जॉर्ज डब्ल्यू बुश पदक प्राप्त करने के बाद बुश सेंटर के अध्यक्ष और सीईओ केन हर्श के साथ बातचीत में शामिल हुईं। बता दें,  जॉर्ज डब्ल्यू. बुश पदक प्रतिवर्ष ऐसे लोगों को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है जिन्होंने वैश्विक समुदाय पर प्रभाव डाला है। इंदिरा नूयी, एक बिजनेस लीडर और स्ट्रेटजी थिंकर हैं, जिन्हें 12 साल तक ग्लोबल कंपनी पेप्सिको का नेतृत्व करने के लिए दुनिया के शीर्ष सीईओ में से एक माना जाता है।

विनेश फोगाट

भारत की बेहतरीन पहलवानों में से एक मानी जाने वाली विनेश फोगाट के पीछे कुश्ती की एक मजबूत विरासत है। तीन बार की ओलंपिक विनेश फोगाट के पास कॉमनवेल्थ गेम्स में तीन स्वर्ण, वर्ल्ड चैंपियनशिप में दो कांस्य पदक और एशियन गेम्स और एशियन चैंपियनशिप में एक-एक स्वर्ण पदक है। वह पेरिस 2024 ओलंपिक के फाइनल में भी पहुंची थी।

अरुणिमा सिन्हा

Arunima sinha achievement

अरुणिमा सिन्हा एक भारतीय पर्वतारोही और खिलाड़ी हैं। वह माउंट एवरेस्ट, माउंट किलिमंजारो, माउंट एल्ब्रस, माउंट कोसिसको, माउंट एकॉनकागुआ, माउंट डेनाली और माउंट विंसन पर चढ़ने वाली दुनिया की पहली महिला दिव्यांग हैं। वह सात बार की भारतीय वॉलीबॉल खिलाड़ी भी हैं।

इसे भी पढ़ें-Apeksha Niranjan Success Story: बचपन में टीवी सीरियल से ली थी प्रेरणा, बच्चे को संभालने के साथ भरतनाट्यम की करती थी प्रैक्टिस.. आज विदेशों में भी है उनका नाम

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image credit- Instagram 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।