सोशल मीडिया पर आजकल यूं तो सिर्फ देश के बिगड़ते हालातों की खबरें हैं। इसी बीच कुछ अच्छी खबरें, वीडियोज वायरल हो जाएं, तो मन थोड़ा हल्का हो जाता है। हाल ही में ऐसा ही कुछ देखने को भी मिला। ट्विटर पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक दादा मां साड़ी में बोलिंग करती दिख रही हैं। इस वीडियो में आप देख सकती हैं कि दादी मां के हाथ में बॉल है और उन्होंने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ है। इसके बाद, वह मक्खन की तरह स्ट्राइक करती हैं और सभी पिन्स गिरा देती हैं। उसे बाद बहुत ही कैजुअली उन्होंने अपने मास्क को ठीक किया जैसे, यह उनके लिए आम हो। पीछे से बच्चे उन्हें चीयर कर रहे हैं और वह खुशी जाहिर कर रही हैं। आप भी इस वीडियो को जरूर देखें।
तेजी से वायरल हो रहा वीडियो एक ट्विटर यूजर सुदर्शन कृष्णामूर्ति ने अपलोड किया है। इस वीडियो में बोलिंग करती हुईं जो महिला हैं, वो उन्हीं की दादी हैं। कृष्णमूर्ति ने यह वीडियो शेयर करने के साथ ही कैप्शन लिखा, 'हाय ट्विटर, प्लीज मेरी दादी की साड़ी में बोलिंग स्ट्राइक करने की सराहना करें। और ध्यान दें कि उन्होंने मास्क नाक के ऊपर पहना है।' इसके साथ उन्होंने कैप्शन में हैशटैग क्वीनशिट जोड़ा है।
Hi Twitter, please appreciate my grandma bowling a strike in her saree, and then proceeding to ensure her mask covers her nose#QueenShit, if you ask me! 👸🏽 pic.twitter.com/T3g4x5dpbk
— Sudarshan Krishnamurthy (@sudkrish) May 17, 2021
सुदर्शन ने इस वीडियो को 17 मई को शेयर किया था, जिसके बाद से कुछ ही मिनटों में इसे लाखों व्यूज मिल चुके थे। इसे अब तक 40 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और 40 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे रिट्वीट भी किया है।
इसे भी पढ़ें :जानें कौन हैं मीनल खरे? इनकी कहानी है कई महिलाओं के लिए प्रेरणा
सुदर्शन का कमेंट सेक्शन दादी की तारीफों से भरा पड़ा है। लोगों ने बताया है कि इस छोटी से क्लिप ने इस मुश्किल समय में लोगों का मन हल्का किया है। किसी ने दादी को स्वैगर दादी, तो किसी ने कूल दादी की उपाधी दी है। लोगों ने उनके शानदार स्ट्राइक को मास्टरस्ट्रोक बताया है।
इसे भी पढ़ें : माउंट अन्नपूर्णा फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं प्रियंका मोहिते
इस वीडियो ने कई सेलिब्रिटीज का ध्यान भी अपनी ओर खींचा। तमिल एक्टर कृष्णा ने ट्वीट कर उनकी सराहना की और लिखा, 'पावर टू हर'। इसके साथ ही भारतीय-अमेरिकी ऑथर पद्म लक्ष्मी ने इसे रिट्वीट करते हुए लिखा, 'मैं पूरे हफ्ते इनके उत्साह को कैरी करूंगी।'
Carrying this energy with me into this week https://t.co/aL4Zz2ESI7
— Padma Lakshmi (@PadmaLakshmi) May 17, 2021
इसके साथ ही यह चर्चा भी हो रही है कि दादी मां ने साड़ी पहनकर जो बोलिंग की है, उससे कई बैरियर्स टूटे हैं। जो लोग उम्र की बात करते हैं, उन्हें यह वीडियो जरूर देखना चाहिए। यह वायरल वीडियो बता रहा है कि अगर आपमें इच्छा और जुनून हो, तो आप किसी भी उम्र में अपने पैशन को फॉलो कर सकती हैं।
इसी तरह अन्य रोचक खबरों के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के साथ।
Image credit: twitter
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।