भारत में बहुत सी ऐसी प्रभावशाली महिलाएं हैं जिन्होंने सफलता की बुलंदियों तक पहुंच कर अपना परचम लहराया है। वो सभी हमारे लिए न सिर्फ प्रेरणा स्रोत साबित हुई हैं बल्कि हमें भी हर पल आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। ऐसी ही 50 भारतीय महिलाओं की लिस्ट घोषित की फॉर्च्यून इंडिया ने जो व्यवसाय के क्षेत्र में सबसे सफल और शक्तिशाली महिलाओं में से हैं। आइए जानें कौन हैं वो भारतीय महिलाएं ।
नीता अंबानी एक भारतीय बिज़नेस वीमेन हैं। वे भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की पत्नी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के संस्थापक धीरूभाई अंबानी की पुत्रवधु हैं। नीता अंबानी धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की संस्थापक और चेयरपर्सन हैं।
इसे जरूर पढ़ें :क्या आप जानते हैं मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी की ये 5 आदतें
ये एक भारतीय कानूनी सलाहकार हैं जो कॉर्पोरेट विलय और अधिग्रहण कानून, प्रतिभूति कानून, निजी इक्विटी और परियोजना वित्त के क्षेत्र में महतवपूर्ण हैं।
ये बायोकॉन की अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं। उसकी कंपनियों, बायोकॉन और सिनजेन ने कोविड -19 महामारी के पतन को संबोधित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
सुनीता रेड्डी अपोलो ग्रुप की प्रबंध निदेशक हैं।अपोलो भारत की सबसे बड़ी अस्पताल श्रृंखला है जो वर्ष 2020 में कोविड -19 के खिलाफ लड़ाई में सबसे आगे रही।
ये भारत की सबसे बड़ी गृह ऋण कंपनी एचडीएफसी लिमिटेड की प्रबंध निदेशक होने के साथ ऊर्जा व अभियांत्रिकी क्षेत्र की एक मल्टीनैशनल कंपनी एबीबी लिमिटेड में स्वतंत्र निदेशक भी हैं।
ये सिप्ला कंपनी की एक्सेक्यूटिव चेयर पर्सन हैं और सिप्ला हर वैश्विक स्वास्थ्य संकट जैसे - बर्ड फ़्लू, स्वाइन फ़्लू, या एंथ्रेक्स में जीवन रक्षक दवाइयां उपलब्ध कराती आई है।
विनीता डी गुप्ता एक भारतीय व्यवसायी हैं, जो सितंबर 2013 से ल्यूपिन लिमिटेड कीमुख्य कार्यकारी अधिकारी और ल्यूपिन इंक की चेयरपर्सन हैं।
कली पुरी इंडिया टुडे ग्रुप की ग्रुप एडिटोरियल डायरेक्टर हैं। उन्हें परंपरागत पत्रकारिता में इंडिया टुडे ग्रुप की श्रेष्ठता और न्यू मीडिया के बीच सिनर्जी बनाने के लिए इंडस्ट्री में खासतौर पर जाना जाता है।
ये CRISIL की मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO के रूप में कार्यरत हैं और भारत की प्रभावशाली बिज़नेस वीमेन हैं।
ये HCL कंपनी की चेयर पर्सन हैं और एचसीएल के अरबपति संस्थापक शिव नादर की इकलौती बेटी हैं।
रेणुका रामनाथ मल्टीपल वैकल्पिक संपत्ति प्रबंधन की संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।
ये काफी समय तक भारत के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक की चेयरपर्सन थीं। इस पद को छोड़ने के बाद वो सेल्स फाॅर्स इंडिया की CEO और चेयर पर्सन बनीं।
इसे जरूर पढ़ें : देश की सबसे अमीर महिलाओं में से एक रोशनी नादर से जुड़ी कुछ खास बातें
ये स्टैण्डर्ड चार्टेड बैंक की CEO के पद पर नियुक्त हैं और सबसे प्रभावशाली भारतीय बिज़नेस वीमेन में से एक हैं।
काकू नखाते मार्च, 2010 से बैंक ऑफ अमेरिका मेरिल लिंच की भारत में मुखिया और अध्यक्ष पद पर विराजमान हैं।
मल्लिका श्रीनिवासन मैसी फार्ग्युसन ट्रैक्टर और कृषि उपकरण बनाने वाली कंपनी टैफे (TFE) की अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।
वह रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक नीता अंबानी की बेटी होने के साथ रिलायंस जिओ इंफोकॉम की डायरेक्टर हैं।
ये HT मीडिया की चेयरपर्सन और एडिटोरियल डायरेक्टर के पद पर नियुक्त हैं।
ये इंटेल इंडिया की कंट्री हेड होने के साथ डाटा प्लेटफॉर्म ग्रुप की वॉइस प्रेसिडेंट हैं।
अमीरा शाह मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर की प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।
ये संजय नायर की पत्नी और नाइका कंपनी की फाउंडर और सी ई ओ हैं। इन्होने 2012 में नाइका को शुरू किया था।
वह GSPL की चेयर पर्सन, मैनेजिंग डायरेक्टर और सी ई ओ हैं।
इसे जरूर पढ़ें : मुकेश अंबानी की लाडली ईशा ऐसे जीती हैं अपनी जिंदगी
ये एक्सेंचर कंपनी की चेयरपर्सन और सीनियर मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।
ये ICICI बैंक की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर विराजमान हैं।
ये मॉर्गन स्टैनली की को कंट्री हेड होने के साथ भारत की शक्तिशाली बिज़नेस वीमेन हैं।
शांति एकम्बरम कोटक महिंद्रा बैंक के कंज्यूमर बैंकिंग व्यवसाय की प्रमुख हैं। इससे पहले वो 11 साल तक राष्ट्रपति - कॉर्पोरेट और निवेश बैंकिंग में थीं। वो कोटक समूह के साथ 26 वर्षों से जुड़ी हुई हैं और सफलतापूर्वक इसे आगे बढ़ा रही हैं।
वर्तमान में, सोमा मंडल स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड में कार्यकारी निदेशक और वाणिज्यिक निदेशक का पद संभालती हैं।
दिव्या व्यावसायिक कार्यों के दौरान अपनी जिम्मेदारियों को निभाती हैं, वह Blyu के उपयोगकर्ता अनुभव, सामग्री और ब्रांड मार्केटिंग के साथ निकटता से जुड़ी हुई हैं।
ये दोनों पार्ले एग्रो कंपनी की CEO, जॉइंट MD और चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के पद पर विराजमान हैं।
ये थर्मेक्स लिमिटेड कंपनी की चेयर पर्सन हैं।
ये टाटा संस की ग्रुप चीफ डिजिटल ऑफिसर के पद पर नियुक्त हैं।
एकता कपूरबालाजी टेलीफिल्म्स की जॉइंट डायरेक्टर के पद पर विराजमान हैं और इन्होने बहुत से प्रसिद्द डेली सोप का निर्माण किया है।
ये Shardul Amarchand Mangaldas & Co की मैनेजिंग पार्टनर के पद पर विराजमान हैं।
ये Publicis Groupe South Asia के CEO के पद पर विराजमान हैं।
प्रिया नायर हिन्दुस्तान लिवर की ब्यूटी और पर्सनल केयर की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं।
अनुष्का भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी होने के साथ क्लीन स्टेट फिल्म्स की सीओ फाउंडर और प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं।
प्रियंका प्रसिद्द बॉलीवुड अभिनेत्रियों में से एक होने के साथ पर्पल पेबल पिक्चर्स की इन्वेर्स्टर हैं।
अपूर्वा पुरोहित एक भारतीय बिज़नेस वीमेन हैं। वह जागरण प्रकाशन लिमिटेड की प्रेसिडेंट के पद पर विराजमान हैं। अपूर्वा , जागरण प्रकाशन लिमिटेड और भारत के पहले निजी एफएम रेडियो स्टेशन रेडियो सिटी (भारतीय रेडियो स्टेशन) के साथ दैनिक जागरण, मिड डे, आईनेक्सट और इंकलाब जैसे प्रकाशनों की जिम्मेदारी भी संभालती हैं। वह रूपा पब्लिकेशंस द्वारा 2013 में प्रकाशित राष्ट्रीय बेस्टसेलिंग पुस्तक लेडी, यू आर नॉट ए मैन - द एडवेंचर्स ऑफ अ वूमन एट वर्क की लेखिका हैं। उन्होंने अपनी दूसरी पुस्तक, लेडी यू आर द बॉस 2019 में अमेज़न वेस्टलैंड द्वारा प्रकाशित की। उन्हें फॉर्च्यून इंडिया के अनुसार बिजनेस में सबसे शक्तिशाली महिलाओं में से एक के रूप में स्थान दिया गया है।
मीना गणेश एक भारतीय महिला उद्यमी है। वे पोर्शिया मेडिकल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा भारत के घर-घर में स्वास्थ्य सेवाओं की प्रदाता हैं।
राधिका गुप्ता एडलवाइस एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।
देवीता सर्राफ एक भारतीय व्यवसायी हैं, जो VU Technologies के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी के पद पर विराजमान हैं।
डोंगरे का नाम फैशन की दुनिया में काफी प्रसिद्ध है। वो हाउस ऑफ़ अनीता डोंगरे की फाउंडर और क्रिएटिव डायरेक्टर हैं ।
ये NRB बेयरिंग की वाईस चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।
प्रिया पॉल एक भारतीय महिला व्यवसायी हैं, जो अपीज्य सुरेंद्र पार्क होटल्स की चेयरपर्सन हैं, जो अपिज़ेय सुरेंद्र ग्रुप की सहायक कंपनी है, जो द पार्क होटल्स श्रृंखला का संचालन करती हैं।
मीरा कुलकर्णी माउंटेन वैली स्प्रिंग्स की चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।
नताशा पूनावाला, विल्लू पूनावाला फाउंडेशन की चेयरपर्सन और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कार्यकारी निदेशक हैं।
मोनिका नेटफ्लिक्स के कंटेंट की वाईस प्रेसिडेंट के पद पर विराजमान हैं।
अपर्णा अमेज़न प्राइम वीडियो की भारतीय हेड के पद पर विराजमान हैं।
अनामिका खन्ना अनामिका फैशनवेयर्स एंड एक्सपोर्ट की निर्देशक और प्रमुख डिजाइनर हैं।
ये Juggernaut Books की संस्थापक और प्रकाशक हैं।
इस तरह ये सभी महिलाएं भारतीय व्यवसाय के क्षेत्र में सबसे ज्यादा प्रभावशाली हैं और हम सभी के लिए प्रेरणा की स्रोत हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।