महिला क्रिकेटर्स को विज़डन पत्रिका भी अपने पन्नों पर जगह देने लगी है। क्रिकेट की 'बाइबल' कही जाने वाली पत्रिका विज़डन ने देश की महिला क्रिकेट की कप्तान मिताली राज को क्रिकेटर ऑफ द इयर चुना है। यह देश के लिए सबसे प्राउड मूमेंट है कि देश के दोनों तरह के क्रिकेट, महिला और पुरुष फॉर्मेट, के कप्तान मिताली राज और विराट कोहली को साल का क्रिकेटर ऑफ द इयर चुना है।
विज़डन ने विराट कोहली को दूसरी बार क्रिकेटर ऑफ इयर द चुना है। इससे पहले विज़डन ने कोहली को 2016 का क्रिकेटर ऑफ इयर द चुना था। इसके अलावा भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज वुमन क्रिकेटर ऑफ द इयर 2017 चुनी गई हैं।
CONGRATULATIONS, MITHALI 👏👏
— ICC (@ICC) April 6, 2018
With 192 games, @M_Raj03 has become the most capped player in the history of Women's ODIs surpassing @Lottie2323.
Read More ➡️ https://t.co/IfG0ORkBde pic.twitter.com/GE9gMSNCki
पिछले साल से मिताली राज कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम कर रही हैं और वह अब तक बतौर देश की महिला कप्तान और क्रिकटर कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं। बीते शुक्रवार को मिताली राज महिला वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली क्रिकेटर बन गईं थीं। उन्होंने यह मुकाम नागपुर में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए आईसीसी महिला चैंपियनशिप वनडे सीरीज के पहले मैच में उतरने के साथ ही हासिल कर लिया था।
Read More: पहली बार भारत की ओर से होने वाले वॉर एक्सरसाइज में शामिल हुईं महिला फाइटर पायलट
इससे पहले सबसे ज्यादा वनडे इंटरनैशनल मैच खेलने वाली महिला का रिकॉर्ड मिताली राज के साथ इंग्लैंड की पूर्व कैप्टन चार्लोट एडवर्ड्स के नाम भी था। दोनों संयुक्त रुप से इस लिस्ट में टॉप पर थीं। दोनों ने 191 वनडे इंटरनैशनल मैच खेले हैं। लेकिन बीते शुक्रवार को नागपुर में आईसीसी महिला चैंपियनशिप वनडे सीरीज खेलकर मिताली ने इंग्लैंड की पूर्व कैप्टन चार्लोट एडवर्ड्स को पीछे छोड़ दिया।
मिताली ने वनडे खेलना 1999 में शुरू किया था। इन्होंने अपना पहला वनडे आयरलैंड के खिलाफ खेला था। उन्होंने इस मैच में नाबाद 114 रन की दमदार पारी खेली और भारतीय महिला टीम ने 161 रन से बड़ी जीत दर्ज की थी।
2017 के महिला विश्व क्रिकेट कप में इंग्लैंड को विजेता बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली तेज गेंदबाज अन्या श्राब्सोल को विजडन ने अपने कवर पेज पर जगह दी है। आन्या विज़डन के कवर पेज़ पर नजर आने वाली पहली महिला है। इससे पहले कवर पेज पर केवल पुरुष क्रिकेटर ही नजर आए हैं।
Anya Shrubsole to be first woman cover star on @WisdenCricket Almanack 2018https://t.co/rxButwTyGB pic.twitter.com/RyISpk8niJ
— Wisden (@WisdenCricket) January 24, 2018
विज़डन को क्रिकेट का बाइबल भी कहा जाता है। यह पत्रिका 1864 से हर साल अपना विशेषांक निकालता है जिसमें साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को जगह मिलती है। इस बार 26 साल की अन्या को जगह मिली है। अन्ना ने भारत के खिलाफ खेले गए फाइनल मुकाबले में 46 रन देकर 6 विकेट हासिल किए थे। इसमें आखिर 5 विकेट तो महज 19 गेंद में आए थे। अपने इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच बनाया गया था।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।