Tue Mar 17, 2026 | Updated 04:07 AM IST
herzindagi
wright research founder sonam srivastava

WomenPrenuers 2024: पुरुष प्रधान फाइनेंस की फील्ड में सोनम श्रीवस्ताव ने दिखाया अपना दम, मेहनत और लगन से खड़ी की इन्वेस्टमेंट कंपनी

डेटा-ड्रिवन इन्वेस्टमेंट मार्केट और फाइनेंस की दुनिया से उनका अलग ही लगाव था। रिसर्च और डेटा इंसाइट्स पर नजर रखने का उन्हें बड़ा शौक था। दूसरे भी इन्वेस्टमेंट मार्केट की बारीकियों को समझ सकें, इसके लिए उन्होंने एक कंपनी बनाई। आइए आज आपको मिलाते हैं हाल ही में वुमेनप्रेन्योर अवॉर्ड 2024 जीतने वाली सोनम श्रीवास्तव से। <div>&nbsp;</div> <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-04-01, 13:58 IST

फिनेंस और इन्वेस्टमेंट की दुनिया में सिर्फ पुरषों का बोलबाला माना जाता है। हालांकि, आज जिस महिला की हम बात कर रहे हैं, उन्होंने इसे गलत साबित कर दिखाया है। क्वांटिटिव फाइनेंस और एल्गोरिथम ट्रेडिंग में सोनम श्रीवास्तव की पकड़ पहले से मजबूत थी, तो उन्होंने इसे अपनी मंजिल बना लिया।

उनका दृष्टिकोण और खुद को चैलेंज करने का जज्बा ही उन्हें इस मुकाम पर लाया कि उन्होंने जल्द ही Wright Research नामक एक इंवेस्टमेंट कंपनी खोली। इतना ही नहीं, हाल ही में एडिटर्स चॉइस इन्वेस्टर वुमन फाउंडर ऑफ द ईयर की कैटीगरी में उन्हें वुमनप्रेन्योर अवार्ड 2024 से सम्मानित किया जा चुका है। सोनम की कहानी महत्वाकांक्षा और इनोवेशन की शक्ति का ही एक प्रमाण है। आइए सोनम की कहानी जानें, उनकी जुबानी।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Her Zindagi (@herzindagi)

1. आपने कैसे राइट रिसर्च को शुरू करने के बारे में सोचा? इसके पीछे आपकी क्या प्रेरणा थी?

राइट रिसर्च की शुरुआत क्वांटिटिव फाइनेंस के प्रति मेरे उत्साह और भारतीय निवेश परिदृश्य में क्रांति लाने की दृष्टि से प्रेरित थी। मैंने मजबूत, डेटा-ड्रिवन इन्वेस्टमेंट मार्केट एवाइस में गैप देखा। मुझे लगा कि मैं इस अंतर को ठीक कर सकती हूं। मेरा लक्ष्य शुरू से ही क्लीयर थी। मुझे हाई क्वालिटी वाली निवेश रणनीतियों का लोकतंत्रीकरण करना थी।

उन्हें लोगों तक पहुंचाना मेरा गोल था। बस इसी तरह से मैंने अपनी कंपनी की शुरुआत की और आज भी एल्गोरिथम और डेटा एनालिटिक्स के ट्रांसफोर्मेटिव पावर के जरिए मार्केट की कॉम्लेक्सिटीज को डिकोड करने की कोशिश में लगी हुई हूं।

2.  एक नई कंपनी शुरू करना आसान नहीं है। इस बीच आपके सामने क्या चुनौतियां आईं और आपने उनका सामना कैसे किया?

बिल्कुल। जब मैंने राइट रिसर्च को शुरू किया, तो काफी सारी चुनौतियां आईं। शुरुआती फंडिंग हासिल करने, क्रेडिबिलिटी बनाने और टैलेंट को स्टार्टअप के लिए  अट्रैक्ट करना बहुत मुश्किल था। इसके लिए हमें बेहतरीन स्ट्रेटेजी बनाने की आवश्यकता थी। साथ ही जरूरी था कि हम बढ़िया रिजल्ट ला पाएं, ताकि लोगों का विश्वास जीत सकें। यह धीरे-धीरे हुआ, लेकिन हमने अपने क्लाइट्स का ट्रस्ट जीत लिया।

सोनम क्योंकि एक पुरुषप्रधान फील्ड में अकेले खड़ी थीं, तो उन्हें कई सवालों और डाउट्स का सामना करना पड़ा। हालांकि, इन चुनौतियों ने सोनम को केवल मजबूत बनाया और उनका सफल होने का संकल्प और दृढ़ हो गया।

इसे भी पढ़ें: WomenPreneur Awards 2024 : इन पावरफुल महिलाओं को मिला सम्मान, जानें कौन हैं लिस्ट में शामिल

wright research founder sonam srivastava

3. आपकी जर्नी में कोई खास पल या मील का पत्थर?

जी हां, शुरुआती समय में हमें काफी मुश्किलें हुईं, लेकिन फिर हमने काफी अच्छा प्रदर्शन भी किया। मेरी पहली उपलब्धि यही थी जब हमारे मालिकाना मॉडल ने अत्यधिक अस्थिरता के दौरान बाजार के औसत से ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया। इसने हमारे दृष्टिकोण और काम करने के तरीके वेलिडेट किया। बाजार में हमारी स्थिति में उल्लेखनीय उछाल आया। हमारा क्लाइट बेस पक्का हुआ और  हितधारकों के विश्वास को मजबूत किया। 

4. राइट रिसर्च के विकास और सफलता को आकार देने में सहायक सबक के बारे में बता सकती हैं?

अब तक का सफर अविश्वसनीय रूप से शिक्षाप्रद रही है। हमने बाजार में होने वाले बदलावों को तेजी से अपनाने, अपनी टीम के विकास में निवेश करने और तकनीकी प्रगति के साथ अपडेट रहना सीखा और यही हमारी सफलता की कुंजी रही है। 

5. हर उद्यमी को असफलताओं का सामना करना पड़ता है। कठिन समय में आप खुद को आगे बढ़ने के लिए कैसे प्रेरित करती हैं?

सभी के जीवन में चैलेंजिंग टाइम आता है, लेकिन इस दौरान खुद पर संदेह नहीं बल्कि विश्वास होना चाहिए। किसी भी क्लाइंट की फिनेंशियल सक्सेस को देखकर मुझे प्रेरणा और ताकत मिलती है। जो लोग एन्त्रप्रेन्योरशिप के लिए तैयार है, मैं उन्हें भी यही सलाह दूंगी कि असफलता के अवसरों से सीख लें। एक सहायक नेटवर्क बनाना और अपने दृष्टिकोण पर विश्वास रखना आवश्यक है। यह यात्रा चुनौतियों से भरी है, लेकिन सीखने की मानसिकता आपको हर कठिनाई से उबार लेगी।

sonam srivasatava womenprenuers award winner

6. अपना काम शुरू करने वाली महिलाओं को आप क्या सलाह देंगी?

पुरुष-प्रधान क्षेत्र में उतरने वाली महिलाओं को मैं यही कहूंगी कि हार मत मानना। अपने अद्वितीय दृष्टिकोण को अपनी ताकत समझना और उसका पूरा लाभ उठाना। यह यात्रा आपके सामने कई चुनौतियां लाएंगी, लेकिन इससे आपको नया करने और सीखने का मौका मिलेगा। अपने मेंटर से अच्छी तरह सीखिए। सहायक नेटवर्क के साथ जुड़ें और हर चुनौती को अपनी फ्लेक्सिबिलिटी और क्षमता प्रदर्शित करने के अवसर के रूप में देखें। आपका नजरिया ही चीजों को बदल सकता है और इनोवेशन को बढ़ा सकता है।

इसे भी पढ़ें: मिलिए भारत की इन 3 सफल Women Entrepreneur से और जानिए कैसा रहा इनका सफर

7. अगले पांच सालों में आप अपनी कंपनी को कहां देखती हैं? अपने प्लान्स के बारे में कुछ बताएं।

हम अपना फुटप्रिंट ग्लोबल स्तर पर बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं और प्रयासरत हैं। हमारी कोशिश है कि हम अपने डेटा ड्रिवन इन्वेस्टमेंट सॉल्यूशन को नए बाजार में पेश करें।  हम अपने निवेश मॉडल को रिफाइन करने के लिए एआई और मशीन लर्निंग की प्रगति का और अधिक उपयोग करने को लेकर उत्साहित हैं। अगले पांच साल हमारे लिए महत्वपूर्ण होंगे, क्योंकि हमारा लक्ष्य अपनी सेवाओं का विस्तार करना और ग्लोबल फाइनेंशियल लिटरेसी मूवमेंट में योगदान देना है।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

हमें उम्मीद है सोनम ऐसे ही सफलता की सीढ़ी पर आगे बढ़ती रहेंगी। आपको सोनम श्रीवास्तव की प्रेरित करने वाली कहानी कैसी लगी, हमें कमेंट करके बताएंय़ यदि यह लेख आपको पसंद आया, तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।