herzindagi
Lady bouncer big

कजरारी आंखों वाली बाउंसर बखूबी निभा रहीं हैं महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी

आंखों में लगे काजल को देखकर धोखा मत खाना। ये खूबसूरत बला आपका मुंह तोड़ सकती है। 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-07-05, 19:09 IST

कजरारे-कजरारे... तेरे कारे-कारे नैना।

मेहरुनिशा शौकत अली को देखकर मुंह से ये गाना ज़रूर निकलता है लेकिन अगर किसी ने ये गाना गा दिया तो समझ लो उसकी शामत आ गई। 

मेहरुनिशा शौकत अली... नाम पर मत जाइए। क्योंकि इनका काम जानकर आपके तोते उड़ जाएंगे। ये लेडी बाउंसर है जो किसी भी बॉडी ब्लिडर को हराने का दम-खम रखती हैं। 

यें हौज खास के एक प्राइवेट restaurant cum bar में काम करती हैं। इन्हें अपने क्लाइंट और कलीग के साथ मजाक करते हुए देखकर दूसरे बाउंसर को गलत लग सकता है। लेकिन इन सब की परवाह किए बिना मेहरुनिशा अपनी बाहें मोड़े काले यूनिफॉर्म में डांस फ्लोर के किनारे खड़ी रहती है। 

Lady bouncer

मेहरुनिशा एक मशहूर लेडी बाउंसर हैं और वो ये काम पिछले एक दशक से कर रही हैं। वो नाइट शिफ्ट करती हैं वो भी 10 घंटे की। जिस restaurant cum bar में वो काम करती हैं वो जगह दिन में एक restaurant रहता है लेकिन रात में एक बार क्लब में बदल जाता है। जहां लड़के-लड़कियां आते हैं। एक साथ डांस करते हैं। ड्रिंक करते हैं। और अगर कभी नशे में लड़के-लड़कियां लड़खड़ाते हैं तो उन्हें संभालने का काम काम मेहरुनिशा करती हैं। 

Read more: एंकर ने किया सुसाइड, इनकी तरह ये सेलिब्रिटीज़ भी कर चुके हैं सुसाइड

Lady bouncer

अब मेहरुनिशा बार-बार क्लब में होने वाले झगड़े-झड़प को सुलझाने ड्रग्स लेने वालों को पहचानने में एक्सपर्ट हो गई हैं। मेहरुनिशा कहती हैं- क्लब में लोगों की खासकर, औरतों की सुरक्षा करना एक जिम्मेदारी वाला काम है। मैं जो करती हूं उसपर मुझे गर्व है ये कोई आसान काम नहीं है। 

Read more: सेक्सिएस्ट वुमन ऑफ द ईयर: प्रियंका है पहले नम्बर पर जानिये दूसरे नम्बर पर कौन?

संभाल चुकी हैं प्रियंका चोपड़ा कि सिक्योरिटी

30 साल की ये लेडी बाउंसर इससे पहले प्रीति जिंटा, विद्या बालन, प्रियंका चोपड़ा की भी सिक्योरिटी का काम संभाल चुकी हैं। मेहरुनिशा का जन्म दिल्ली से 200 किलोमीटर दूर एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। इनका सपना आर्मी या पुलिस में भर्ती होने का था लेकिन रुढ़िवादी सोच रखने वाले पिता ने इसकी इज़ाजत नहीं दी। ये अपनी मां के कारण प्राइमरी स्कूल से आगे की पढ़ाई कर पाईं। लेकिन जब इनके पिता का स्टॉक मार्केट घाटे में चला गया तो इनका परिवार दिल्ली आ गया। उस वक्त मेहरुनिशा कॉलेज में ही थीं। तभी इनके माता-पिता, दो बहनें और बड़ी बहन के तीन बच्चों की जिम्मेदारी मेहरुनिशा पर आ गई। 

Lady bouncer  

छोटी बहन भी है बाउंसर 

मेहरुनिशा के साथ इनकी बहन तरन्नुम भी पास के एक क्लब में बाउंसर का ही काम करती हैं। दोनों बहनों को अपने पेशे पर काफी गर्व है। फिट और ताकतवर रहने के लिए दोनों बहनें जिम में एक घंटा ज़रूर बिताती हैं। ये भी एक प्रोफेशनल है जहां लड़कियों के आने की ज़रूरत है। ये तो केवल शुरुआत है... अभी तो और लड़कियां बनेंगी Lady Bouncer. 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।