Harmanpreet Kaur Story: "बल्ले-गेंद से खेलना लड़कियों का काम नहीं है".......एक समय था जब हमे इस तरह की पंक्तियां सुनने को मिलती थी लेकिन आज देश की बेटियां कमाल कर रही हैं। उन्होंने सारी रूढ़ियों को पार कर साबित कर दिया है कि खेल खेलने के लिए सिर्फ जज्बे की आवश्यकता होती है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की शानदार खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर की कहानी भी कुछ यही बताती है।
हरमनप्रीत कौर आज जो बुलंदिया छू रही हैं उसके पीछे का राह आसान नहीं थी। आइए जानते हैं उन्होंने कैसे अपने सफर की शुरुआत की थी और यहां तक पहुंचने में उन्हें किन-किन मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
जब लोगों ने उठाए थे हरमनप्रीत के खेल पर सवाल
View this post on Instagram
कुछ लोगों के लिए बेटा और बेटी मे फर्क होता है। यही कारण है 8 मार्च 1989 में हरमनप्रीत के जन्म के बाद कई रिश्तेदारों के चेहरे उतर गए थे। इतना ही नहीं हरमनप्रीत के पिता हरमिंदर सिंह भुल्लर एक दफा मीडिया से बात करते हुए कहते हैं, "हरमनप्रीत का क्रिकेट खेलना भी कई लोगों को अच्छा नहीं लगता था। कुछ रिश्तेदारों को यह बात बिल्कुल भी पसंद नहीं आई थी।"
इसे भी पढ़ेंःजानें कब और कैसे हुई महिला क्रिकेट टीम की शुरुआत
परिवार के सहायोग को अहम मानती हैं हरमनप्रीत कौर
View this post on Instagram
अंजुम चोपड़ा के साथ इंटरव्यू में हरमनप्रीत कौर ने परिवार के सहयोग को बहुत अहम बताया। उन्होंने इंटरव्यू में बातचीत केस दौरान बताया कि परिवार की तरफ से उन्हें हमेशा सहयोग मिला जिसके बिना वो इस मुकाम की कल्पना नहीं कर सकती हैं। (200 वनडे खेलने वाली विश्व की पहली महिला क्रिकेटर)
हरमनप्रीत कौर के बारे में दिलचस्प बातें
View this post on Instagram
- हरमनप्रीत आज अपने छक्कों के लिए जानी जाती हैं। वो जब भी मैदान में उतरती हैं सामने वाली टीम के खिलाफ खूब ऊंचे और लंबे छक्के मारती हैं जिसके लिए उन्हें जाना जाता है।
- हरमनप्रीत कौर ने भारत की ओर से सबसे ज्यादा टी-20 मैच खेलने वाली खिलाड़ी हैं। (ईडन गार्डन क्रिकेट स्टेडियम का इतिहास)
- 2019 में भारतीय महिला टी-20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर 100 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली भारत की पहली क्रिकेटर बन चुकी हैं।
- 2017 में हरमनप्रीत को राष्ट्रपति ने अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया था।
आपको हरमनप्रीत कौर की कहानी कैसी लगी? यह हमें इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों