कई बार लंबे समय तक कलाकार को खुद भी अपनी कला का अहसास नहीं होता है। मगर जिस दिन उसे अपनी खूबियों के बारे में पता चल जाता है, उस दिन से वह अपनी एक अलग पहचान बनाने का फैसला कर लेता है। ऐसे कई कलाकारों को सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी पहचान मिली है, जिन्होंने शायद खुद भी कभी नहीं सोचा होगा कि एक दिन वो देश भर में इतने फेमस हो जाएंगे।
कुछ ऐसी ही कहानी है एक फेमस यूट्यूबर दादी की, जिनका नाम है गंगवा मिल्कुरि है। गंगवा मिल्कुरि की कहानी आप सभी को जरूर प्रेरित करेगी। आज के आर्टिकल में हम आपको फेमस यूट्यूबर दादी के बारे में बताएंगे, तो देर किस बात की, आइए जानते हैं कैसी रही गंगवा मिल्कुरि की स्टोरी-
गंगवा मिल्कुरि(Ganggava Milkuri) 62 साल की बुजुर्ग महिला हैं और सोशल मीडिया की सेन्सेशन को तौर पर जानी जाती हैं। गंगावा मिल्कुरि तेलंगाना के लम्बाडीपल्ली गांव रहने वाली हैं, बता दें कि गंगवा फेमस यूट्यूबर बनने से पहले खेती और मजदूरी किया करती थीं। 5 लोगों के परिवार को पालने के लिए उन्होंने लंबे समय तक खेतों में काम किया है। गंगवा मिल्कुरि की कहानी जितनी इंस्पायरिंग है, उनके जीवन की समस्याएं उससे कई ज्यादा जटिल।
गंगवा का पति शराबी थे, जिस कारण अक्सर उन्हें मारा-पीटा भी किया करते थे। इतनी समस्याओं के बाद भी गंगवा ने बच्चों की परवरिश में कोई भी कमी नहीं छोड़ी। काम के साथ-साथ उन्होंने बच्चों की देखभाल की और उन्हें पाल-पोस कर बड़ा किया।
इसे भी पढ़ें-मिलिए यूट्यूब इन्फ्लूएंसर उत्तरा मुंग्रे से जिनके क्राफ्ट की होती है हर जगह तारीफ
गंगावा के दामाद श्रीकांत श्रीराम ‘माई विलेज शो’नाम का एक यूट्यूब चैनल चलाया करते थे। चैनल पर वो और उनके दोस्त गांव के जीवन से जुड़े कॉमेडी वीडियोज पोस्ट किया करते थे। ऐसे में उन्होंने एक वीडियो में गंगवा मिल्कुरी को भी फीचर की किया। गंगवा का वह वीडियो लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया और देखते-देखते वीडियो वायरल हो गया। जिसके बाद श्रीकांत ने और भी एपिसोड्स में गंगवा को फीचर किया, वो वीडियोज भी सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए गए।
गंगावा के बोलने के अंदाज को ऑडियंस ने इतना पसंद किया कि जल्द ही उनके आने वाले सभी वीडियोज वायरल होने लगे। यह देखकर श्रीकांत ने अपने शो में स्पेशल सेगमेंट बनाया और उसमें केवल गंगवा को भी फीचर किया, देखते ही देखते गंगवा सेलिब्रिटी बन गईं।
इसे भी पढ़ें-मिलिए गायत्री लामदाडे से जिनके क्रिएटिव डीआईवाई क्राफ्ट्स आते हैं सबको पसंद
सोशल मीडिया( social media) पर अपनी पहचान बनाने के बाद गंगवा ने कई तेलुगू फिल्मों और टीवी सीरियल में भी एक्टिंग की, वहां भी उनके काम को खूब सराहा गया। इतना ही नहीं तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे उन्हें फॉलो भी करते हैं। खेत में काम करने वाली दादी समय के साथ सीरियल और फिल्मों की कलाकार बन गईं, जिसके बाद उन्हें साउथ इंडस्ट्री के कई बड़े स्टार्स जैसे बेलमकोंडा श्रीनिवास, समांथा, काजल अग्रवाल और राम पोथिनेनी के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला। आज गंगवा तेलुगू भाषी लोगों के घरों में बेहद मशहूर है, आज उनके 2 मिलियन से भी ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।
यह कहानी कई लोगों को बेहद इंस्पायर करेगी, आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
image credit- instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।