herzindagi
nita mehta struggle story

दिल्ली की हाउसवाइफ कैसे बनी फूड कंपनियों की मालकिन, जानें नीता मेहता की सक्सेज स्टोरी

आप में से कई महिलाओं के लिए कुकिंग केवल शौक होगा, मगर शेफ नीता मेहता के लिए यह उनकी पहचान है। 
Editorial
Updated:- 2022-04-06, 19:28 IST

भारतीय समाज में हाउसवाइफ को घर के कामों तक ही सीमित कर दिया गया है। उनसे बिजनेस या जॉब की उम्मीदें बहुत कम ही होती है। हालांकि, इन धारणाओं को समय के साथ महिलाएं गलत ठहराती आईं हैं, फिर चाहे वो कोई भी क्षेत्र हो। ग्रहणी महिलाएं घर से लेकर बाहरी दुनिया दोनों को ही बखूबी से चल सकती हैं। कभी हाउस वाइफ रहने वाली शेफ नीता शर्मा भी उन महिलाओं में से एक है।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको नीता शर्मा की इंस्पायरिंग स्टोरी बताएंगे, जो हर ग्रहणी को इंस्पायर करेगी। तो देर किस बात की आइए जानते हैं नीता मेहता के बारे में-

कौन हैं नीता मेहता-

inspiring story of chef nita mehta

कुकिंग की दुनिया में नीता मेहता एक नामी चेहरा हैं। वो एक शेफ होने के साथ-साथ कॉलमिस्ट, लेखिका, रेस्टोरेंटियर, राइटर हैं। बता दें कि उन्होंने कुकिंग से जुड़े कई शोज को भी होस्ट किया है और कई फेमस कुकरी बुक्स भी लिख चुकी हैं। कभी हाउसवाइफ रहने वाली नीता, आज नामी बिजनेस फर्म्स की मालकिन हैं।

पति का हाथ बटाने से हुई थी काम की शुरुआत-

know about chef nita mehta

एक सफल ग्रहणी से लेकर बड़े-बड़े बिजनेस की मालकिन तक का सफर नीता के लिए इतना आसान नहीं था। बात साल 1982 की नीता के पति का दवाइयों का बिजनेस था, मगर उससे घर में कोई भी कमाई नहीं हो पा रही थी। ऐसे में नीता ने अपने पति का हाथ बटाने का फैसला किया। जिसके लिए उन्होंने कुकिंग क्लास की शुरुआत की। एक समय ऐसा था, जब नीता ने मात्र 100 रुपये की फीस में स्टूडेंट्स को खाना बनाना सिखाया।

पहले से कुकिंग का शौक-

नीता का मानना है कि कुकिंग का सारा श्रेय उनकी मां को जाता है, क्यों कि वो भी बहुत स्वादिष्ट खाना बनाती थीं। नीता अपनी कोचिंग में आइसक्रीम बनाना सिखाती थीं। उस समय मार्केट में निरूला की 21 फ्लेवर वाली आइसक्रीम काफी डिमांड में थी, ऐसे में नीता जानती थी, कि लोग घर में भी आइसक्रीम बनाना सीखना चाहते हैं। आइसक्रीम में एक्सपर्ट होने के बाद नीता ने क्वीजीन रेसिपी सिखाना शुरू कर दिया।

महंगी फीस के बाद भी स्टूडेंट्स थे शेफ नीता के फैन-

story of chef neeta meta

नीता ने मीडिया चैनल से बातचीत में बताया था कि ‘कुकिंग सीखने के दौरान उन्होंने कई कुकिंग क्लास अटेंड की, लेकिन वो क्लासेस काफी बोरिंग होती थीं। नीता के अनुसार वो अपनी क्लासेज पूरे मन से लेती हैं, जिसमें वो स्टूडेंट्स को बिल्कुल बोर नहीं हों। वो इस बात की कोशिश करती हैं कि ज्यादा से ज्यादा स्टूडेंट्स की कुकिंग में दिलचस्पी और भी बढ़ जाए, साथ ही सीखने वाले लोगों को अपनी कुकिंग पर कॉन्फिडेंस आ जाए। नीता स्टूडेंट्स को रेसिपी सिखाने से पहले एक बार खुद रेसिपीज ही बनाती थीं, उसके स्वाद में बुरे होने की गुंजाइश ही ना रहे।

इसे भी पढ़ें-मिलिए दीपाली शिवशंकर से, जिंदगी की मुश्किलों से जीत बनीं फैशन डिजाइनर

फेमस सेलेब्रिटी बन गईं शेफ नीता मेहता-

View this post on Instagram

A post shared by Nita Mehta (@chef_nitamehta)

समय के साथ शेफ नीता की क्लासेज और भी ज्यादा फेमस होने लगी। इससे उत्साहित होकर नीता के दोस्तों ने उन्हें अपनी किताब छपवाने के लिए प्रोत्साहित किया। तब जाकर में साल 1992 में नीता ने अपनी पहली किताब ‘वेजिटेरियन वंडर्स’ लिखी, किताब को पब्लिश कराने के लिए नीता के पति ने अपनी एफडी तुड़वा दी। नीता की इस किताब ने कमाल कर दिया, उस साल नीता की करीब 3,000 कॉपियां बिकी, जिस कारण वो और भी फेमस होती गईं। बुक की सक्सेज के बाद नीता ने और अन्य किताबों को छपवाने के बारे में सोचा, बता दें कि अब तक उनकी 400 किताबें छप चुकी हैं, उनकी एक किताब ‘फ्लेवर्स ऑफ इंडियन कुंकिंग’ को पेरिस विश्व कुक बुक फेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़ें-अपनी बेटी के सपनों को सपोर्ट करने के लिए सिंगल मदर ने चलाया पराठे का स्टॉल

मेहनत के बाद बनीं मल्टी बिजनेस वूमन-

View this post on Instagram

A post shared by Nita Mehta (@chef_nitamehta)

जब शेफ नीता की किताबें फेमस होने लगीं, तब उन्होंने अपना खुद का प्रकाशन खोल लिया। जिसके साथ ही वो 1994 में स्नैब पब्लिशर्स की मालकिन हो गईं, उन्होंने बच्चों से जुड़ी कई बुक्स का भी पब्लिकेशन किया। स्नैब प्रकाशन की शुरुआत 4 लाख से हुई थी, मगर आज यह फर्म करोड़ों रुपये कमाती हैं।

पब्लिकेशन के बाद उन्होंने मसालों के बिजनेस में अपना हाथ आजमाया, जहां पर उन्हें काफी कामयाबी मिली। नीता कभी भी अपने खाने में बाहर के मसाले नहीं डालती थीं, उसकी जगह नीता घर पर पीस कर मसाला तैयार करती थी। बता दें की तारीख में नीता के इस ब्रैंड वैल्यू काफी ज्यादा बढ़ गई है। इन सबसे के अलावा नीता आज भी स्टूडेंट्स को कुकिंग क्लासेज देती हैं। यूट्यूब पर आपको नीता मेहता का चैलन मिल जाएगा, जिसे आप देखकर कई रेसिपीज ट्राई कर सकते हैं।

तो ये थी शेफ और नीता मेहता की कहानी, आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।