herzindagi
divyanka tripathi  inspiration messages

दिव्यांका त्रिपाठी के ये 5 मैसेज बदल सकते हैं आपकी भी जिंदगी

टीवी की दुनिया का जाना-माना नाम दिव्यांका त्रिपाठी के ये 5 मैसेज आपकी भी जिंदगी बदल कर रख सकते हैं। 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-09-19, 17:35 IST

टीवी की दुनिया का जाना-माना नाम दिव्यांका त्रिपाठी के ये 5 मैसेज आपकी भी जिंदगी बदल कर रख सकते हैं। दिव्यांका ने टीवी की दुनिया का बड़ा चेहरा बनने के लिए काफी मेहनत की है जिसके बारे में बहुत सी बातें दिव्यांका के फैंस जानते हैं लेकिन क्या आप जानती हैं कि दिव्यांका की लाइफ का मंत्रा क्या है? 

दिव्यांका अपनी जिंदगी को खुलकर जीती हैं और वो अपनी लाइफ के मंत्रा अपने फैंस के साथ शेयर भी करती रहती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं क्या हैं दिव्यांका त्रिपाठी के लाइफ को खुलकर जीने के तरीके। 

जिंदगी सिर्फ मुस्कुराने का नाम है 

divyanka tripathi inspiration messages

दिव्यांका त्रिपाठी का मानना है कि जिंदगी सिर्फ मुस्कुराने का नाम है। दिव्यांका त्रिपाठी ने एक इंटरव्यू में कहा था, “मैं एक मिडल क्लास फैमिली से हूं। हमने कभी भी हवाई जहाज में सफर नहीं किया था। जब मैंने अपने पेरेंट्स को मुंबई एक ऑडिशन के लिए मना लिया था तो मैं और मेरे पापा भोपाल से मुंबई बस से आए थे। आज इस मुकाम पर पहुंच कर जब इन बातों को याद करती हूं तो लगता है अब मेहनत सफल हुई है।“ दिव्यांका का कहना है कि वो तब भी मुस्कुराती थी और अब भी मुस्कुराती हैं क्योंकि जिंदगी सिर्फ मुस्कुराने का नाम है। 

जिंदगी का हर एक पल जियो 

divyanka tripathi inspiration messages

दिव्यांका त्रिपाठी की जिंदगी आप सभी को किसी फ़िल्म की तरह लगती होगी। एक लड़की जो भोपाल से मुंबई आई और यहां आकर उसने अपनी मेहनत और लगन से ये मुकाम हासिल कर लिया। आज दिव्यांका इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर और टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक हैं। 

दिव्यांका त्रिपाठी का मानना है कि जिंदगी के हर एक पल को खुलकर जीना चाहिए और यही जिंदगी है। 

Read more: दिव्यांका ने शेयर की भोपाल से मुंबई तक पहुंचने की उनकी कहानी

हमेशा पॉजिटिव सोचो 

divyanka tripathi inspiration messages

दिव्यांका त्रिपाठी अपने भविष्य को लेकर बहुत ज्यादा पॉजिटिव रहती हैं। शायद यही वजह है कि उन्होंने कम समय में टीवी की दुनिया में वो पहचान बनाई है जिसे बनाने में सालों बीत जाते हैं। दिव्यांका त्रिपाठी का ये इंस्टाग्राम पोस्ट देखिए जिसे पढ़ साफ पता चलता है कि वो अपने भविष्य के लिए कितना पॉजिटिव रहती हैं। 

आत्मविश्वास से ही जीती जाती है दुनिया 

divyanka tripathi inspiration messages

आत्मविश्वास से ही दुनिया जीती जाती है। दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी पर्सनल लाइफ और करियर में बहुत बार बुरे दिन भी देखे हैं लेकिन दिव्यांका का कहना है कि आत्मविश्वास होना बहुत जरूरी है। 

खूबसूरत है जिंदगी 

divyanka tripathi inspiration messages

दिव्यांका त्रिपाठी का मानना है कि जिंदगी बहुत ज्यादा खूबसूरत है। अगर आपको भी दिव्यांका त्रिपाठी पसंद है तो आप उनके इस 5 मैसेज को अपनी लाइफ में भी फॉलो कर सकती हैं ताकि आपकी जिंदगी भी दिव्यांका की तरह खुशियों से भर जाए। 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।