herzindagi
image

शादी के बाद अक्सर महिलाओं को हो जाती है यह बीमारी, कहीं आप भी तो नहीं इससे परेशान

शादी के बाद अक्सर महिलाओ में हनीमून सिस्टाइटिस की शिकायत देखने को मिलती है। यह एक प्रकार का यूटीआई है। आइए जानते हैं ऐसा क्यों होता है। 
Editorial
Updated:- 2025-04-18, 13:30 IST

शादी एक बाद एक महिला की जिंदगी में कई तरह के बदलावा होते हैं। इसमें शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों जुड़े होते हैं। वजन बढ़ने से स्ट्रेस तक कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इनमें से एक समस्या है हनीमून सिस्टाइटिस, जिसकी चर्चा इन दिनों जोर-शोर से हो रही है। आइए जानते हैं आखिर यह समस्या है क्या, जो सिर्फ नई शादीशुदा महिलाओं में देखी जाती है। इसको लेकर हमने हेल्थ एक्सपर्ट से बात की। प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शकुंतला नाग इस बारे में जानकारी दे रही हैं।

हनीमून सिस्टाइटिस क्या है?

HONEYMOON UTI

हनीमून सिस्टाइटिस एक तरह का यूटीआई है, जो आमतौर पर नई शादीशुदा महिलाओं में देखा जाता है। इस संक्रमण के कारण पेशाब करने में जलन, बार-बार पेशाब आने की इच्छा, पेट के निचले हिस्से में दर्द का सामना करना पड़ता है। कई बार तो महिलाएं संकोच के कारण इस सब समस्या को बोल ही नहीं पाती हैं,जिससे इलाज में देरी हो सकती है और समस्या गंभीर बन सकती है।

यह भी पढ़ें- पीरियड क्रैम्प्स से जुड़े इन फैक्ट्स से ज्यादातर महिलाएं होती हैं अनजान, क्या आपको हैं पता?

हनीमून सिस्टाइटिस क्यों होता है?

UTI

एक्सपर्ट बताती हैं कि ऐसा शारीरिक संबंध बनाने के कारण होता है, खासकर उन महिलाओं को जो पहली बार फिजिकल रिलेशन बनाती हैं। हालांकि यह किसी भी उम्र की महिला को प्रभावित कर सकता है। एक्सपर्ट के मुताबिक संबंध बनाने के बाद ,जब बैक्टीरिया यूरिनरी ट्रैक्ट में प्रवेश कर जाते हैं, तो ब्लैडर में जलन और सूजन पैदा होती है। कुछ महिलाएं गर्भनिरोधक इस्तेमाल करती हैं,इससे भी इंफेक्शन का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें- कीमोथेरेपी का शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है?

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।