herzindagi
image

पुरुषों की तुलना में महिलाओं को ठंड ज्यादा क्यों लगती है?

क्या आपने जानने की कोशिश की है कि आखिर पुरुषों के मुकाबले में महिलाओं को ज्यादा ठंड क्यों लगती है।
Editorial
Updated:- 2024-12-09, 18:22 IST

सर्दियों ने दस्तक दे दी है। हर गुजरते दिन के साथ पारा गिरता जा रहा है। ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। लेकिन आपने कभी गौर किया है कि ठंड का असर पुरुषों की तुलना में महिलाओं पर ज्यादा होता है। घर हो या बाहर महिलाओं को ठंड ज्यादा लगती है। लेयर पर लेयर कपड़े डालने के बाद भी महिलाओं को ठंड ज्यादा लगती है। शायद आपको यह जानकर अजीब लगे लेकिन सच तो यही है कि महिलाओं को ठंड ज्यादा लगती है। आइए इसका कारण जान लेते हैं Dr. Priyanka Sehrawat, Neurologist MD Medicine and DM Neurology (AIIMS Delhi) जी से

पुरुषों की तुलना में महिलाओं को ठंड ज्यादा क्यों लगती है?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr.Priyanka Sehrawat (@docpriyankasehrawat)

पुरुषों की तुलना में महिलाओं के शरीर पर लो मास होता है,जबकि मांसपेशियां गर्मी उत्पन्न करने का प्रमुख स्रोत होती हैं। पुरुषों में ज्यादा मांसपेशियां होने के कारण उन्हें कम ठंड लगती है, वहीं महिलाओं के शरीर पर कम मांसपेशियां होती है इस वजह से हीट का प्रोडक्शन कम होता है

इसका दूसरा कारण है लो मेटाबॉलिक रेट। मेटाबॉलिज्म का अर्थ ही होता है शरीर की ऊर्जा खर्च करने का प्रोसेस। इसमें शरीर कैलोरी को ऊर्जा के रूप में परिवर्तित करता है,क्योंकि महिलाएं कम मांसपेशियां और कैलोरी जलाने की क्षमता रखती हैं,इसलिए उनकी मेटाबोलिक रेट भी कम होती है। इससे गर्मी का उत्पादन भी कम होता है,इसलिए उन्हें ज्यादा ठंड लगती है।

do women feel cold more than men

यह भी पढ़ें-हेयरफॉल से बहुत ज्यादा हैं परेशान? शरीर में हो सकती है यह दिक्कत

तीसरा कारण है हार्मोनल प्रभाव। महिलाओं के शरीर में प्रोजेस्ट्रॉन हार्मोन की मात्रा अधिक होती है, यह हार्मोन शरीर में रक्त वाहिकाओं को संकुचित करता है जिससे हीट लॉस होता है और हीट प्रक्शन भी नहीं होता है।

यह भी पढ़ें-क्या है Bleeding Eye Virus? जानें लक्षण, कारण और बचाव के उपाय

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।