कभी-कभी आपने गौर किया है कि खाना खाने के बाद लगता है जैसे गले में कोई चीज फंसी हुई है। ना उसे आप अपनी से निगल पाती हैं ना ही वह बाहर आ पाता है और यह काफी असहजता वाली स्थिति होती है। क्या आपने जानने की कोशिश की है कि इसके पीछे क्या वजह हो सकती है? दरअसल ऐसा अक्सर मेरे साथ होता था। खाना खाने के बाद लगता था जैसे गले में कुछ अटका हुआ है। तब मैंने डॉक्टर से इस बारे में कंसल्ट किया। चलिए जानते हैं इस पर डॉक्टर का क्या कहना है। होली फैमिली के डॉक्टर एजाज इस बारे में जानकारी दे रहे हैं।
ऐसा गैस्ट्रोइसोफेजियल रिफ्लक्स डिजीज की वजह से हो सकता है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें पेट का एसिड ऊपर की ओर एसोफेगस यानी भोजन की नली में वापिस आ जाता है। इससे गले में अटका और भरा हुआ महसूस होता है।
इसके कारण सीने में जलन, खट्टी डकार जैसी समस्या भी होती है। जब आप तले हुए, मसालेदार या फैट्स से भरपूर खाद्य पदार्थ खाती हैं, तो इसके लक्षण और बिगड़ जाते हैं। कभी कभी एसिड रिफ्लक्स होता है, तो यह चिंता की बात नहीं है, लेकिन अक्सर आपो इसका सामना करना पड़ता है , तो इससे जीवन की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। यह आपके ऊतकों को सच में नुकसान पहुंचा सकता है।
इसे भी पढ़ें-आयरन की गोली खाने से कब्ज क्यों हो जाती है ?
इसे भी पढ़ें-क्या आप भी रोक लेती हैं मल ? जान लीजिए इसके नुकसान
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit:Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।