herzindagi
image

ब्रश करने पर मसूड़ों से निकल आता है खून? हो सकती हैं यह वजह

क्या ब्रश करते दौरान आपके भी मसूड़ों से हर बार खून आता है, तो इसे नजरअंदाज करने के बजाए, इसके पीछे का कारण जानने की कोशिश करें। जरूरी नहीं है कि हार्ड ब्रशिंग से ऐसा हो।
Editorial
Updated:- 2025-07-13, 13:00 IST

ओरल हाइजीन का ख्याल रखने के लिए सुबह शाम दो वक्त ब्रश करना बहुत ही जरूरी होता है। क्या आपके साथ ऐसा होता है , कि आप ब्रश कर रहे हैं और सिंक में या टूथब्रश पर खून देखती हैं। अगर हां, तो यह चिंताजनक हो सकता है। अक्सर हम इसे नजरअंदाज कर देते हैं, कि शायद ब्रश जोर से लग गया होगा। लेकिन मसूड़ों से खून आना नॉर्मल नहीं है, वह भी जब यह लगातार हो। यह आपके मुंह की सेहत से जुड़ा अहम संकेत हो सकता है। हो सकता है कि आपके शरीर में किसी चीज की कमी हो। आइए इस बारे में एक्सपर्ट से विस्तार से जानते हैं। एक्सपर्ट काजल अग्रवाल इस बारे में जानकारी दे रही हैं।

ब्रश के दौरान मसूड़ों से खून क्यों आता है?

एक्सपर्ट बताती हैं कि अगर आपके शरीर में विटामिन सी की कमी है, तो यह मसूड़ों से खून आने का कारण हो सकता है। आप सोच रहे होंगे कि भला ऐसे कैसे हो सकता है, तो आपको बता दें कि विटामिन सी हमारे शरीर के ऊतकों को स्वस्थ रखने और उनकी मरम्मत करने के लिए जरूरी है, खासकर मसूड़ों के लिए।

Bleeding gums reasons

यह कोलेजन के उत्पादन में मदद करता है, जो मसूड़ों को मजबूत और स्वस्थ बनाए रखता है।इसकी कमी होने से मसूड़े ढीले हो सकते हैं, जिससे उनमें से आसानी से खून निकल सकता है। अगर रेगुलर खून आता है, तो डॉक्टर को दिखाएं।

यह भी पढ़ें-क्या आपको पता है Hug करने के 5 मिनट के अंदर शरीर में क्या होता है?

इसके अलावा कई जिंजिवाइटिस एक आम बीमारी है, इसमें मसूड़ों में सूजन हो जाती है। ऐसा तब होता है, जब आपके दांतों और मसूड़ों के आसपास बैक्टीरिया की चिपचिपी परत जमा हो जाती है। जब आप नियमित रूप में से ब्रश नहीं करती हैं या कुछ फंसा रह जाता है, तो प्लाक दांतों में जमा होता रहता है। इससे मसूड़ों में सूजन आ जाती है। मसूड़े लाल हो जाते हैं, और ब्रश करने पर खून निकलता है।

masude me dard

कई बार गलत तकनीक से ब्रश करने के कारण ऐसा हो जाता है। मसूड़ों के ऊतक नाजुक होते हैं। हार्ड ब्रिसल टूथब्रश यूज करने से भी हो जाता है।  ऐसे में आप आराम से ब्रश करें और थोडे़ अच्छे क्वालिटी का ब्रश इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़ें-क्‍या आपके घुटने भी लॉक हो जाते हैं? एक्‍सपर्ट से जान लीजिए असली कारण

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik, shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।