herzindagi
Why am I so tired after a good night sleep

8 घंटे की नींद लेने के बाद भी महसूस होती है थकान? ये कारण होते हैं जिम्मेदार

क्या पर्याप्त नींद लेने के बाद भी आपको सुबह  आलस और सुस्ती आती है। क्या आप भी दिन भर थकान महसूस करते हैं। जानिए इसके पीछे का कारण
Editorial
Updated:- 2024-05-20, 16:59 IST

कहते हैं कि रात को अगर पर्याप्त नींद ली जाए तो सुबह तरोताजा होती है। आप बिल्कुल फ्रेश महसूस करते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो 8 घंटे की नींद के बाद भी हर वक्त थकान और आलस महसूस करते हैं। कभी कभी ऐसा होना नॉर्मल हो सकता है। लेकिन अगर आप लगातार ऐसा महसूस कर रहे हैं तो यह चिंता की बात है। इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। आइए जानते हैं किन कारणों से 8 घंटे की नींद लेने के बावजूद नींद आती रहती है।

पर्याप्त नींद लेने के बावजूद क्यों होती है थकान

tiredness

सुबह उठने के बाद भी आपको थकान महसूस होती है तो आपको थायराइड की समस्या हो सकती है। थायरॉइड होने पर व्यक्ति हर वक्त थका-थका महसूस करताहै। थायराइड हार्मोन अंसुतिल होता है तो शरीर का कार्य बाधित हो जाता है। यह मेटाबॉलिजम को धीमा कर देता है जिसके कारण हर वक्त सुसती बनी रहती है। इसके अलावा डायबिटीज होने पर भी व्यकति हर वक्त थका हुआ महसूस करता है। दरअसल ब्लड शुगर में लगातार उतार-चढ़ाव होने पर ऐसा होता है। ऐसे में अगर आप हर रोज ऐसा महसूस कर रहे हैं तो आपको थायराइड और शुगर चेक करवाना चाहिए।

tiredness and sleep

जो लोग रात के वक्त चाय और कॉफी का सेवन करते हैं उन्हें भी दिन में थकान महसूस होती है। कैफीन दिमाग में उत्तेजना जगा देती है,जिससे गहरी नींद लेने में बाधा आती है। इसलिए सोने से पहले कैफीन लेने से बचें।

यह भी पढ़ें-बालों के झड़ने के पीछे हो सकते हैं ये 10 कारण

तनाव भी इसका एक बड़ा कारण माना जाता है। भावनात्मक तनाव ऊर्जा के स्तर को कम कर देता है। ऐसे में तनाव मुक्त रहें। टेशन से छुटकारा पाने के लिए हर रोज मेडिटेशन या एक्सरसाइज जरूर करें

थकान और सुस्ती के पीछे आपका लो हीमोग्लोबिन स्तर भी हो सकती है। अगर आपको एनीमिया है तो भी आप कितना भी आराम कर लें शरीर में थकान और सुस्ती बनी रहेगी। इसके लिए लिए आप साग, मांस, टोफू,अनार, विटामिन सी युक्त आहार का सेवन करें।

यह भी पढ़ें-खाने के बाद करेंगे खट्टे फलों का सेवन तो सेहत को होंगे ये नुकसान

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

 


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।