देश में जीका वायरस की दस्तक ने टेंशन बढ़ा दी है। यूं तो मानसून में डेंगू के मामले सामने आते हैं लेकिन इस बार जीका वायरस का प्रकोप देखने को मिल रहा है। पुणे से जीका वायरस के दो मामलों की पुष्टि हुई है,जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। आइए जानते हैं जीका वायरस कैसे फैलता है? इससे पीड़ित होने पर क्या लक्षण नजर आते हैं और इससे बचाव कैसे किया जा सकता है। Dr. Prabhat Ranjan Sinha, Senior Consultant- Internal Medicine, Aakash Healthcare, New Delhi इस बारे में जानकारी दे रहे हैं।
जीका वायरस मच्छर जनित बीमारी है। यह आमतौर पर एडीज मच्छरों के काटने से फैलता है। इसकी पहचान सबसे पहले 1947 में युगांडा में रीसस मैकाक बंदर में हुई थी। भारत में पहली बार जीका वायरस के मामले 2016-17 में सामने आए थे।इसी मच्छर को काटने से डेंगू, चिकनगुनिया, पीला ज्वर जैसी बीमारियां भी फैलती हैं। यह एक संक्रामक रोग है यानी यह बीमारी एक मरीज से दूसरे मरीज में फैलती है। जीका एक प्रकार का आरएनए वायरस है यह गर्भवती मां के जरिए उसके बच्चों में भी हो सकता है। जीका वायरस ब्लड संक्रमण के जरिए भी एक दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है।यदि गर्भवती मां जीका वायरस से प्रभावित है तो इससे भ्रूण में माइक्रोसेफली हो सकती है।
अधिकतर लोगों में इसके लक्षण नजर नहीं आते हैं और अगर आते भी हैं तो 3 से 14 दिनों के बाद नजर आते हैं। जीका वायरस एक वीक तक खून में रह सकता है।
यह भी पढ़ें- क्या किडनी फेल होने से हार्ट अटैक आ सकता है?
अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण आते हैं तो जितना हो सके खुद को हाइड्रेट रखें,और जितना जल्दी हो सके डॉक्टर से मिलें।
यह भी पढ़ें- खाना खाने के बाद पेट में दर्द क्यों होता है? एक्सपर्ट से जानें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।