herzindagi
why WE feel stomach pain after having meal

खाना खाने के बाद पेट में दर्द क्यों होता है? एक्सपर्ट से जानें

क्या आपको भी खाना खाने के बाद पेट ंमें ऐंठन या दर्द होने लगता है? जानिए ऐसा क्यों होता है।
Editorial
Updated:- 2024-06-25, 22:17 IST

सेहतमंद रहने के लिए तीन वक्त खाना खाना बहुत ही जरूरी होता है। क्योंकि जो कुछ भी हम खाते हैं, उसमें पोषक तत्व होता है और इस पोषक तत्व से हमें  मिलती है  ताकत, संक्रमण से बचाव होता है। बीमारियां दूर होती है। लेकिन क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि आपने खाना खाया हो और उसके तुरंत बाद ही आपको पेट में दर्द शुरू हो जाए। ऐसा कई लोगों के साथ होता है। आखिर इसके कारण क्या हैं आइए एक्सपर्ट से जान लेते हैं।

खाना खाने के बाद पेट में दर्द क्यों होता है?

STOMACH PAIN

  • एक्सपर्ट बताते हैं कि इसके पीछे कई कारण होते हैं। पहला कारण यह है कि आपने कुछ ऐसा खाया है जिसमें विषाक्त पदार्थ या कीटाणु मौजूद हो। कई बार हम अधपका या  बासी खाना खा लेते हैं इससे फूड प्वाइजनिंग हो जाती है। इसके कारण पेट में दर्द उल्टी , ममोड़ा होने लगता है।
  • कई बार हम अपने पेट से ज्यादा खाना खा लेते हैं, ज्यादा खाने से पेट अपनी नेचुरल क्षमता से ज्यादा फैल जाता है। इसके कारण भी दर्द, गैस, बेचैनी और सूजन जैसी समस्या हो जाती है। 
  • खाना खाने के बाद पेट में दर्द होने का मतलब होता है कि आप को पेप्टिक अल्सर है। अगर आपको दर्द के साथ जलन भी महसूस होती है तो आपको मसालेदार खाना खाने से बचना चाहिए और तत्काल चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए।

यह भी पढ़ें-सेक्शुअल हेल्थ को भी प्रभावित करती है हीटवेव, जानें कैसे?

STOMACH UPSET

  • कई बार हम कुछ ऐसा खा लेते हैं जिससे हमें एलर्जी होती है।  इसे खाने के बाद पेट में ऐंठन, मतली, दस्त हो सकते हैं। इसका सबसे बढ़िया उदाहरण है लेक्टोज इनटोलरेंस, जो डेयरी उत्पादों का सेवन करने से होता है।
  • जिन लोगों को आईबीएस यानी कि इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम होता है उन्हें भी कई बार खाना खाने के बाद पेट दर्द होने लगता है।

यह भी पढ़ें-बढ़ती गर्मी से बेहोश हो रहे हैं लोग, जानें इसकी वजह और बचाव के उपाय

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।