herzindagi
What foods are bad for stomach in summer

गर्मियों में भूल से भी न करें इन चीजों का सेवन, पेट हो जाएगा खराब

<span style="font-size: 10px;">गर्मियों में अक्सर पेट खराब हो जाता है,अगर आप डाइजेशन के सही रखना चाहते हैं तो इन चीजों का सेवन न के बराबर करें।</span>
Editorial
Updated:- 2024-04-09, 13:15 IST

गर्मियों ने दस्तक दे दी है। इस मौसम में सेहत से जुड़ी कई सारी समस्याएं होने लगती है। सबसे ज्यादा दिक्कत डाइजेशन को लेकर होती है। अक्सर आपने देखा होगा कि बाकी दिनों के मुकाबले में गर्मियों में जरा भी कुछ उल्टा सीधा खा लिया जाए तो दस्त,पेट में दर्द, उल्टी,पेट में जलन, हार्टबर्न जैसी समस्याएं होने लगती है। आइए जानते हैं गर्मियों के मौसम में किन खाद्य पदार्थों से दूरी बनानी चाहिए।

गर्मियों में इन चीजों के सेवन से डाइजेशन हो सकता है खराब

spicy food

  • मसालेदार भोजन देखकर हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है लेकिन गर्मियों में एक्सपर्ट मसालेदार भोजन की सिफारिश नहीं करते हैं। इलायची, काली मिर्च, जीरा, लहसुन,अदरक और सरसों जैसे मसाले वाले भोजन बॉडी मेटाबॉलिज्म बढ़ाते हैं और शरीर पर थर्मोजेनिक प्रभाव डालते हैं जिससे पेट में अधिक गर्मी पैदा होती है इसके कारण सीने में जलन, अपच, गैस, पेट में दर्द जैसी समस्या होने लगती है।
  • समोसा,भजिया,वड़ापाव जैसे डीप फ्राइड आइटम को गर्मियों में पचाना मुश्किल हो सकता है। दरअसल इनमें फाइबर की मात्रा न के बराबर होती है इसके कारण आपको पाचन संबंधी शिकायत हो सकती है।इसलिए गर्मियों में इन चीज़ों से भी दूरी बनानी चाहिए।
  • प्रोसेस्ड फूड हमारे पेट का दुश्मन बन सकता है। इनमें शून्य पोषण मूल्य होता है,फाइबर की कमी होती है और अनावश्यक एडिटिव्स और प्रिजर्वेटिव की मौजूदगी  आंत में जलन पैदा कर सकती है,इससे आपका गट हेल्थ बहुत ज्यादा खराब हो सकता है।
  • बहुत ज्यादा चाय या कॉफी का सेवन भी आपके गट हेल्थ को नुकसान पहुंचाता है। इसके कारण पेट में गर्मी पैदा हो सकती है। चाय और कॉफी में कैफीन होता है जो शरीर को डिहाइड्रेट कर सकता है ।ऐसे में शरीर में पानी की कमी होने पर कब्ज जैसी समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें-महिलाओं के लिए 'टॉनिक' है नानी मां की बताई यह चाय

coffee cup

  • गर्मियों के मौसम में हम शरीर को ठंडा रखने के लिए आइसक्रीम, चिल्ड कोल्ड ड्रिंक का सेवन करते हैं लेकिन इससे भी बचना चाहिए,बहुत ज्यादा ठंडापन डाइजेशन को स्लो बना सकता है। इसके कारण भी आपको पाचन संबंधी शिकायत हो सकती है।

यह भी पढ़ें-सूरजमुखी या कद्दू के बीज, सेहत के लिए क्या है अधिक फायदेमंद?

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-Freepik

 

 आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।